Sawan Special: इस सावन चखें घर के बने ये पारंपरिक व्यंजन

सावन शब्द सुनते ही मन बेहाल सा जाता है। बच्चों की तरह ही कभी बारिश में भीगने, तो कभी सावन में बनने वाले पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद चखने को आतुर हो जाता है। अनरसा, घेवर, महुअर, घुइंया के पत्तों के पकोड़े जैसे पकवान मुंह में पानी लाते हैं। हर साल की तरह इस बार भी सावन खुशियां और वही उमंग लेकर आया है।
इस बार तो कुछ ज्यादा ही गर्मी थी, तो हम लोगों तो कुछ ज्यादा ही बेसब्री से इंतजार था। अब सावन का महीना आ ही गया है, तो क्यों ना कुछ डिफरेंट ट्राई किया जाए। इसलिए हम आपको पारंपरिक व्यंजन में डिफरेंट फ्लेवर का तड़का लगा रहे हैं।
चुकंदर का घेवर
सामग्री
- चुकंदर का रस- आधा कप
- मैदा- 400 ग्राम
- सूजी- 100 ग्राम
- दूध- 1 लीटर
- घी- 200 ग्राम
- पानी- 1 लीटर
- चीनी- 100 ग्राम (पीसी हुई)
- इलायची पाउडर- 5
- कटे हुए ड्राई फ्रूट्स-100 ग्राम
- चीनी- 1 किलो (चाशनी बनाने के लिए)
- पानी- 250 मिली
- घी- तलने के लिए
इसे जरूर पढ़ें- बिना स्टैंड के सिर्फ 20 मिनट में तैयार करें जालीदार क्रिस्पी मैदा घेवर, जानें रेसिपी
विधि
- पेन में घेवर बनाने के लिए सबसे आप एक कड़ाही में तेल या फिर घी गर्म करने के लिए रख दें।
- फिर इसे गैस से उतरकर ठंडा करने के लिए रख दें। जब ये ठंडा हो जाए तो इसे अच्छी तरह से फेंट लें।
- अब इसमें धीरे-धीरे पानी, चुकंदर का रस, सूजी और मैदा डालना शुरू करें जब तक कि यह एक स्मूथ बैटर न बन जाए।
- अब एक छोटे पेन में घी गर्म करें। हालांकि, आपको सांचा रखने की कोई जरूरत नहीं है।
- अब पैन में बैटर को बीच से डालना शुरू करें और इसे लगभग गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कर लें।
- दूसरी तरफ आप पानी और चीनी को गर्म करके एक चाशनी तैयार कर लें और घेवर को चाशनी में डालती रहें।
- बस आपका घेवर तैयार है लेकिन अगर इसे मलाई वाला घेवर बनाना चाहती हैं, तो इसके लिए आपको मलाई भी बनानी होगी।
- इसके लिए आप एक पतीली में दूध गर्म करें और फिर इसमें अन्य चीजें जैसे- चीनी, इलायची पाउडर आदि डाल दें।
- फिर दूध को आधा होने तक अच्छी तरह से पका लें और गाढ़ा होने तक पकने दें। आप इसे जल्दी गाढ़ा करने के लिए आप इसमें खोया भी डाल सकते हैं।
- जब मिश्रण थोड़ा ठंडा हो जाए तो आप इसे चुकंदर के घेवर के ऊपर लगा दें और मावा डालकर सर्व करें।
फलाहारी लौकी की बर्फी
सामग्री
- लौकी- 1 किलो
- चीनी- 200 ग्राम
- दूध- 1 लीटर
- खोया- 200 ग्राम
- मिक्स ड्राई फ्रूट- 100 ग्राम (बारीक कटे हुए)
- केवड़ा जल- आधा चम्मच
- खाने वाला ग्रीन कलर- एक टीस्पून
- घी- 100 ग्राम
विधि
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करें। फिर लौकी को कद्दूकस कर लें।
- एक बड़ी कड़ाही में घी डालकर लौकी को भूनें। अब उबला हुआ दूध डालकर तब तक पकाएं जब तक दूध सूख न जाए।
- अब इसमें चीनी, खोया डालकर पकाएं। फिर केवड़ा जल, ड्राई फ़्रूट्स मिला लें। खाने वाला कलर डालकर अच्छी तरह मिला दें।
- अब किसी थाली में घी लगाकर इसमें इस मिश्रण को डालकर ठंडा होने पर बर्फी के आकार में काट लें। चांदी का वर्क से सजाकर परोसें।
महुअर
सामग्री
- महुआ- 250 ग्राम
- गेहूं का आटा- 350 ग्राम
- दूध- 1 कप
- तलने के लिए देशी घी या सरसों का तेल
इसे जरूर पढ़ें- त्यौहार का जश्न दोगुना बढ़ा देंगी लौकी की ये स्वादिष्ट मिठाइयां, जानें रेसिपीज
विधि
- महुआ को साफ करके आधा लीटर पानी डालकर एक पैन में धीमी आंच पर लगभग 15 मिनट उबालने के बाद गैस बंद करें।
- ठंडा होने पर इसे सिलबट्टे पर महीन पीस लें। अब इसमें आटा मिलाकर अच्छी तरह धीरे-धीरे दूध मिलाते हुए पुए की तरह घोल बना लें, गांठ न बनने दें।
- इसमें प्राकृतिक मिठास होती है इसलिए इसमें चीनी या गुड़ डालने की जरूरत नहीं पड़ती।
- अब गैस पर कड़ाही में घी या तेल गर्म करके एक बड़ा चम्मच घोल डालें और पलट-पलटकर एक-एक करके सब पुए तल लें।
- इसे आप गर्म भी खा सकते हैं और बिना फ्रिज में रखे दो-चार दिन तक रखकर खा सकते हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।