अफगानिस्तान की कौन-सी डिशेज भारत में भी खूब पसंद की जाती हैं? फूड लवर हैं तो जरूर चखें स्वाद, खुश हो जाएगा दिल

हमारे यहां भारत में कई तरह की डिशेज खाई और सर्व की जाती हैं। यहां के खाने के विदेशी भी दीवाने हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि अफगानिस्तान भी इस मामले में पीछे नहीं है। यहां का खाना अपने हल्के मसालों, खास खुशबू और रिच फ्लेवर की वजह से दुनिया भर में पसंद किया जाता है। भारत में भी कई अफगान डिशेज बहुत पॉपुलर हो चुकी हैं।
अगर आप फूड लवर हैं और नए स्वाद आजमाना पसंद करती हैं, तो हम आपको 6 तरह के अफगानी व्यंजनों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन्हें आपको एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए। इनका स्वाद इतना जबरदस्त होता है कि ये हर किसी का दिल जीत सकते हैं। आइए उन डिशेज के बारे में जानते हैं-
गोश-ए-फिल
इसका नाम सुनकर आपको नॉनवेज का ख्याल आ रहा होगा, लेकिन ऐसा नहीं है। गोश-ए-फिल अफगानिस्तान की एक खास मिठाई है। इसे आटा, दूध, अंडा और चीनी मिलाकर बनाया जाता है और हल्का डीप फ्राई किया जाता है। ऊपर से इलायची, पिस्ता और पाउडर शुगर डालकर इसे गार्निश किया जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस मिठाई को चाय के साथ सर्व किया जाता है।
इसे भी पढ़ें: बिहार की शान हैं ये 5 तरह की कढ़ी, खाने का मजा कर देती हैं दोगुना; एक बार चखेंगी तो भूल नहीं पाएंगी स्वाद
साज्जी कबाब
साज्जी कबाब अफगानिस्तान की एक ट्रेडिशनल नॉन-वेज डिश है। इसमें पूरे मेमने या चिकन को सिर्फ नमक में मैरिनेट करके एकदम लो फ्लेम पर रोस्ट किया जाता है। इसका हल्का और रिच फ्लेवर हर फूडी को बहुत पसंद आता है। भारत में कई फूड फेस्टिवल्स में ये डिश खूब पसंद की जा रही है।
अफगानी लैम्ब मीटबॉल्स
ये अफगानिस्तान की एक बहुत ही फेमस डिश है। ये खास तौर पर नवरोज (जो अफगानी नया साल होता है) के माैके पर बनाई जाने वाली कई डिशेज में से एक है। इसमें लैंब के कोफ्ते (Lamb Meatballs) होते हैं, जिन्हें प्याज की ग्रेवी और कई तरह के खुशबूदार मसालों के साथ पकाया जाता है।
शोर्बा
शोर्बा एक बहुत ही टेस्टी अफगानी सूप है। इसे मटन या चिकन, टमाटर और अफगानी मसालों के साथ धीमी आंच पर पकाया जाता है। सर्दियों में ये शरीर को गर्म रखता है और स्वाद भी बहुत अच्छा होता है। भारत में सूप पसंद करने वाले लोग इसे जरूर ट्राई करते हैं।
अफगानी तंदूरी चिकन
आपको बता दें कि ये चिकन दही, हल्के मसालों और नींबू में मेरिनेट किया जाता है। इसके बाद इसे तंदूर में पकाया जाता है। इसका स्वाद इंडियन तंदूरी चिकन से थोड़ा अलग और ज्यादा स्मोकी होता है।
शीर पिरा
शीर पिरा एक दूध से बनी अफगानी मिठाई है, जिसमें ड्राई फ्रूट्स अच्छी खासी मात्रा में इस्तेमाल किया जाता है। इसका स्वाद बहुत लाइट और क्रीमी होता है।
बोलानी
बोलानी एक अफगान स्टफ्ड ब्रेड है, जिसमें आलू, कद्दू, मसूर या हरे प्याज की स्टफिंग की जाती है। इसे कम तेल में तवे पर क्रिस्पी बनाया जाता है। दिखने में ये पराठे जैसी लगती है, लेकिन स्वाद में बहुत ही ज्यादर फ्लेवरफुल होती है। भारत में इसे फिटनेस-फ्रेंडली स्नैक के रूप में भी लोग खाना पसंद कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: ठंड में 'गर्माहट का तड़का'! इस मौसम में जरूर चखें ये 6 देसी व्यंजन; जान लें इसे बनाने की आसान रेसिपी
अफगानिस्तान का खाना हल्के मसालों, सॉफ्ट टेक्सचर और खुशबूदार फ्लेवर की वजह से भारत में तेजी से फेमस हो रहा है। अगर आप नए स्वाद एक्सप्लोर करना चाहती हैं, तो इन अफगानी डिशेज को जरूर ट्राई करें।
साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।