सावन का महीना बस कुछ ही दिनों को खत्म होने वाला है। ऐसे में इस बार सावन का चौथा यानि आखिरी सोमवार पड़ेगा। इस दिन शिव भक्त मंदिरों में जाकर शिवजी का जलाभिषेक करते हैं। साथ ही पूरे दिन व्रत रखा जाता है और शाम को आरती करने के बाद महादेव को भोग भी लगाया जाता है। ऐसे में यदि आप भी शिवजी को हर सोमवार के दिन भोग लगाती हैं तो इस बार आप उन्हें अपने हाथों से बनी मिठाई का प्रसाद लगाएं। इससे भोलेनाथ प्रसन्न होकर आपकी हर इच्छा पूरी कर देंगे। वहीं अगर आपको कुकिंग का शौक है फिर तो यह आपके लिए और अच्छी बात होगी। आप शिवजी को सोमवार के दिन अपने हाथों से बनी स्वादिष्ट मिठाई का भोग अर्पित करेंगी। आज हम आपको इस आर्टिकल में कोकोनट पनीर पेड़ा बनाने की रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं। जिसको बनाने में न तो आपका ज्यादा आपका समय, मेहनत और सामग्री की जरूरत पड़ेगी। इसको आप झटपट बनाकर कुछ ही मिनटों में तैयार कर सकती हैं। आइए जान लेते हैं कोकोनट पनीर पेड़ा को बनाने का तरीका।
कोकोनट पनीर पेड़ा के लिए आवश्यक सामग्री
- मावा- 300 ग्राम
- पनीर- 250 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ)
- नारियल का बुरादा- 1 कप
- मिल्क पाउडर- आधा कप
- पिसी हुई चीनी- आधा कप
- इलायची पाउडर- 1 चम्मच
- घी- 2 बड़े चम्मच
- काजू-बादाम- गार्निश के लिए
- चांदी का वर्क- गार्निश के लिए
ये भी पढ़ें: भगवान शिव के लिए बनाएं ये रेसिपीज, सोमवार के भोग में कर सकती हैं शामिल
कोकोनट पनीर पेड़ा बनाने की विधि
- इसके लिए आपको सबसे पहले एक कड़ाही को गैस पर रखना है।
- अब आप उसमें दो चम्मच देसी घी और मावा डालकर भूनें।
- मावा भुन जाने के बाद आपको इसमें नारियल का बुरादा डालकर हल्का भून लेना है।
- अब आप इसमें कद्दूकस किया हुआ पनीर डालकर उसे भी रोस्ट करना है।
- फिर आपको इसमें पिसी हुई चीनी डालकर उसे चलाते रहना है।
- चीनी मिक्स हो जाने के बाद आप इसमें मिल्क पाउडर डालें।
- मिल्क पाउडर अच्छी तरह मिक्स हो जाने के बाद आपको गैस का फ्लेम बंद कर देना है।
- अब यह मिश्रण ठंडा हो जाने के बाद आपको इसमें इलायची पाउडर डालना है।
- इसके बाद मिक्स करते हुए हाथों पर थोड़ा देसी घी लगाएं और इसके पेड़े बना लें।
- सभी पेड़े बन जाने के बाद आपको इन्हें नारियल के बुरादे में लपेटना है।
- अब इनके ऊपर आप काजू, बादाम और चांदी का वर्क लगाकर गार्निश करें।
ये भी पढ़ें: Sawan Somwar Bhog 2025: सावन सोमवार पर भगवान शिव को लगाएं इन प्रिय चीजों का भोग, घर में बनी रहेगी खुशहाली
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों