भगवान शिव के लिए तैयार करें साबूदाना रस मलाई, सोमवार की पूजा हो जाएगी सफल... नोट करें आसान रेसिपी

सावन का महीना खुशियों, त्योहारों और भक्ति-भाव से भरा होता है। ऐसे में इस महीने में तरह-तरह के पकवान बनते रहते हैं। बारिश के मौसम में वैसे भी स्वादिष्ट व्यंजन बनाने का मन करता है। सावन के महीने में पड़ने वाले सोमवार पर शिवजी के भक्त व्रत रखते हैं। ऐसे में इस दिन शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए भीड़ लगी रहती है। इसके साथ ही व्रत में शाम के समय पारण किया जाता है। जिसमें हर कोई अलग तरह से करता है। कुछ लोग सावन सोमवार के व्रत में केवल मीठे का सेवन, तो कुछ लोग अन्न और कई लोग फलाहारी भोजन ग्रहण करते हैं।
साबूदाने रसमलाई की रेसिपी Recipe Card
इन टिप्स से बनाएं साबूदाना रसमलाई
Ingredients
- मीडियम साइज वाला साबूदाना- 1 कटोरी
- फुल क्रीम दूध- 1 लीटर
- चीनी- 1 कटोरी
- कंडेंस्ड मिल्क- 1 चम्मच
- मिल्क पाउडर- 1 चम्मच
- केसर- 4-5 रेशे
- इलाचयी पाउडर- आधा चम्मच
- ड्राई फ्रूट्स- गार्निश के लिए
Step
- Step 1:
सबसे पहले मीडियम साइज का साबूदाना भिगो लें।
- Step 2:
साबूदाना भीग जाने के बाद इसमें मिल्क पाउडर डालकर मिक्स रखें और बॉल्स बना लें।
- Step 3:
अब एक पैन में फुल क्रीम दूध और थोड़ा कंडेस्ड मिल्क डालकर चलाएं।
- Step 4:
फिर आपको इसमें साबूदाने की बॉल्स डालकर चलाना है।
- Step 5:
इसके बाद दूध में थोड़ा केसर और चीनी डालनी है।
- Step 6:
अब गैस का फ्लेम बंद कर दें और इसमें इलायची पाउडर और ड्राई फ्रूट्स डाल दें।
- Step 7:
साबूदाने की तैयार रसमलाई को फ्रिज में ठंडा करके सर्व करें।
सोमवार के दूसरे सोमवार को आप साबूदाना रसमलाई बनाकर भोग लगा सकत हैं। अब तक तो आपने छेना से बनी रसमलाई ही प्रसाद में बनाई होगी और खाई होगी, लेकिन साबूदाने से बनी इस रसमलाई को सभी पसंद करेंगे। सावन के मौके पर आप इसे जरूर बनाकर देखें। इए जान लेते हैं इसे बनाने का तरीका क्या है।
साबूदाना रसमलाई की रेसिपी
- सबसे पहले आपको मीडियम साइज वाला साबूदाना लेकर उसे भिगो देना है।
- साबूदाना थोड़ा भीगने के बाद उसे दो-तीन बार पानी से दोबारा धो लेना है।
- भीग जाने के बाद आपको साबूदाने में मिल्क पाउडर डालकर मिक्स करना है।
- अब हाथ पर थोड़ा घी लगाकर उसकी बॉल्स बना लेनी है।
- सभी बॉल्स बना जाने के बाद आपको इन्हें एक प्लेट में रखना है।
- फिर आप एक पैन में फुल क्रीम दूध को उबलने के लिए रखें।
ये भी पढ़ें: सावन व्रत के लिए बनाएं केले से ये स्वीट डिशेज

- अच्छी तरह उबल जाने के बाद आपको इसमें कंडेस्ड मिल्क मिक्स करना है।
- फिर आपको थोड़ी दूध में भिगोकर केसर डालकर चलानी है।
- अब आप इस दूध में साबूदाने की बॉल्स को डाल दें।
- इसके साथ ही चीनी भी मिक्स करके लगातार चलाते रहें।
- दूध अच्छी तरह पक जाने के बाद आप गैस का फ्लेम बंद कर दें।
ये भी पढ़ें: पहले ही बनाकर रख लें ये साबूदाना और ड्राई फ्रूट्स के लड्डू... उपवास के दौरान कर सकती हैं सेवन

- अब इसमें आपको इलायची पाउडर और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करनी है।
- आपकी साबूदाने की रसमलाई बनाकर तैयार है।
- इसे आप फ्रिज में ठंडा करके बाउल में सर्व करें।
Image Credit: Freepik
- भगवान शिव को किन चीजों का भोग लगाया जाता है?
- ऐसा माना जाता है कि भगवान शिव को भांग और धतूरा बहुत पसंद है। इसके अलावा उन्हें दूध से बनी चीजों का भोग लगाया जाता है।
- महादेव के लिए पंचामृत कैसे बना सकते हैं?
- भगवान शिव को पंचामृत से स्नान भी करवाया जाता है और भोग में भी चढ़ाया जाता है। दूध, दधी, शहद, घी, गंगाजल, मिश्री और तुलसी का पत्ता एक साथ मिलाकर पंचामृत तैयार किया जाता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।