Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:45 AM IST

पहले ही बनाकर रख लें ये साबूदाना और ड्राई फ्रूट्स के लड्डू... उपवास के दौरान कर सकती हैं सेवन

अगले हफ्ते सावन के पहले सोमवार का व्रत रखा जाएगा, इसके लिए आप पहले ही व्रत वाले लड्डू बनाकर तैयार कर सकती हैं। चलिए इस लेख में आपको बताएं कि आप साबूदाना और ड्राई फ्रूट्स से कैसे लड्डू बना सकती हैं।
Updated:- 2025-07-07, 10:51 IST
image

सोमवार हो या कोई और व्रत का दिन, जब शाम ढलने लगती है और भूख सताने लगती है, तब कुछ ऐसा खाने का मन करता है जो स्वादिष्ट भी हो और पेट भी भरे। ऐसे में साबूदाना और ड्राई फ्रूट से बने लड्डू एक बेहतरीन विकल्प हैं। ये लड्डू न केवल एनर्जी देते हैं, बल्कि इन्हें पहले से बनाकर रखने से आपको व्रत के दौरान सुविधा भी होगी। इतना ही नहीं,उपवास के दौरान आपको बार-बार कुछ बनाने की झंझट से मुक्ति मिल जाएगी। व्रत के नियमों का पालन करते हुए भी आप स्वादिष्ट और पौष्टिक आहार का आनंद ले सकती हैं।

साबुदाना ड्राई फ्रूट लड्डू Recipe Card

चलिए व्रत के लिए स्पेशल लड्डू बनाना सीख लीजिए।

Vegetarian Recipe
Total Time: 20 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 10 min
Servings: 4
Level: Low
Course: Desserts
Calories: 200
Cuisine: Indian
Author: Ankita Bangwal

Ingredients

  • 1 कप छोटे दाने वाला साबूदाना
  • 2-3 बड़े चम्मच घी
  • ½ कप पिसी हुई चीनी
  • ½ छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  • ¼ कप बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स (काजू
  • बादाम
  • पिस्ता
  • किशमिश)
  • ¼ कप नारियल का बुरादा
  • 2 बड़े चम्मच दूध

Step

  1. Step 1:

    साबूदाना को ड्राई रोस्ट करके अलग रख दें। पूरी तरह से ठंडा हने दें। उसी पैन में घी गरम करके ड्राई फ्रूट्स भूनें।

  2. Step 2:

    साबूदाना सहित अन्य सारी सामग्री को ब्लेंडर में डालकर पीस लें।

  3. Step 3:

    बचा हुआ घी और दूध डालकर मिलाएं। हाथों में घी लगाकर लड्डू को आकार दें और एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें।

इसे बनाना न केवल आसान है, बल्कि इसमें उपयोग की जाने वाली सामग्री भी व्रत-उपवास के बिल्कुल सही है। आप इन्हें आसानी से अपने घर पर तैयार कर सकती हैं और जब भी भूख लगे, एक या दो लड्डू का सेवन कर सकती हैं। इन्हें एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करके कुछ दिनों तक रखा जा सकता है, जिससे आपकी 15-20 दिनों की भूख का इलाज हो जाएगा। आइए इस लेख में जानें इसे बनाने का तरीका क्या है-

इसे भी पढ़ें: टूट जाते हैं खजूर के लड्डू? तो परफेक्ट बनाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

साबूदाना ड्राई फ्रूट्स लड्डू बनाने की विधि:

sabudana laddu vrat wale

  • एक भारी तले की कड़ाही या नॉन-स्टिक पैन लें। इसमें साबूदाना डालें और धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए भूनें। साबूदाना को तब तक भूनना है जब तक वह हल्का भूरा और कुरकुरा न हो जाए। साबूदाना के अच्छी तरह भुन जाने पर उसे एक प्लेट में निकाल कर ठंडा होने दें।
  • उसी पैन में 1 बड़ा चम्मच घी गरम करें। इसमें कटे हुए काजू, बादाम और पिस्ता डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें। किशमिश को भी हल्का भून लें। भुने हुए ड्राई फ्रूट्स को एक तरफ रख दें।
  • जब भुना हुआ साबूदाना पूरी तरह से ठंडा हो जाए, तो उसे एक मिक्सर ग्राइंडर में डालकर बारीक पाउडर बना लें। इसे इतना बारीक पीसना है कि यह आटे जैसा हो जाए। यदि पाउडर में कुछ मोटे दाने रह जाते हैं, तो आप उसे छलनी से छान सकती हैं और बचे हुए मोटे दाने को फिर से पीस सकती हैं।
  • एक बड़े मिश्रण कटोरे में पिसा हुआ साबूदाना पाउडर, पिसी हुई चीनी, इलायची पाउडर और भुने हुए ड्राई फ्रूट्स डालें। यदि आप नारियल का बुरादा इस्तेमाल कर रही हैं, तो उसे भी इसमें मिला दें। सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिलाएं ताकि सब कुछ एक साथ मिल जाए।

इसे भी पढ़ें: परफेक्ट बेसन के लड्डू बनाने के आसान टिप्स आएंगे आपके काम

  • अब इस मिश्रण में धीरे-धीरे बचा हुआ घी डालें और अपने हाथों से अच्छी तरह मिलाएं। मिश्रण को तब तक मसलें जब तक वह थोड़ा नम और बंधने लायक न हो जाए। यदि आपको लगे कि मिश्रण अभी भी सूखा है और लड्डू बंध नहीं रहे हैं, तो गरम दूध डालकर मिलाएं। ध्यान रहे, दूध बहुत ज्यादा न डालें, नहीं तो लड्डू चिपचिपे हो सकते हैं।
  • मिश्रण को छोटे-छोटे हिस्सों में बांट लें और उन्हें अपनी हथेलियों के बीच दबाकर गोल लड्डू का आकार दें। सभी मिश्रण से लड्डू बना लें। इन तैयार लड्डू को एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करके रखे।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।