Navratri Bhog 2025: नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री को लगाएं खीर पूड़ी का भोग, जानें विधि

9th Navratri Maa Sidhidatri Bhog 2025: हिंदू धर्म में नवरात्रि का बहुत महत्व है। यह त्योहार साल में चार बार आता है और इसी के साथ हिंदू नववर्ष की शुरुआत भी होती है। इन नौ दिनों में माता रानी के भक्त देवी के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा-अर्चना करते हैं। साथ ही माता के लिए हर दिन कुछ अलग व्यंजन बनाकर इसका भोग लगाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि माता को भोग लगाने के बाद ही पूजा पूरी मानी जाती है। ऐसे में नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री के भोग के लिए खीर पूड़ी बनाएं। इसकी रेसिपी काफी आसान है, बस आपको कुछ टिप्स को फॉलो करना होगा।
खीर पूड़ी बनाने की सामग्री
- दूध- आधा लीटर
- चावल- 1/3
- चीनी- मीठे के हिसाब से
- इलाइची पाउडर
- आटा
- घी
खीर पूड़ी का प्रसाद बनाने के विधि
- इसके लिए आपको सबसे पहले दूध को उबालना है।
- फिर आपको इसमें चावल को डालकर पकाना है।
- जब यह अच्छे से पक जाए तो इसमें आपको चीनी और इलाइची को डालना है।
- इसके बाद आपको पूड़ी के लिए आटा गूथना है।
- फिर आपको इसकी लोई बनाकर इसकी पूड़ियों को तलना है।
- इसके बाद माता को भोग लगाना है।
हलवा-चने बनाने की सामग्री
- सूजी- 1 कप
- घी- 1 कप
- चीनी- मिठास के अनुसार
- काजू-बादमा- थोड़े से
- इलाइची पाउडर- 1 छोटा चम्मच
- पानी
- काले चने- उबले हुए
- जीरा- 1 छोटा चम्मच
- हल्दी- 1 छोटा चम्मच
- लाल मिर्च- छोले के अनुसार
- तेल- सरसों का
हलवा-चने का प्रसाद बनाने के विधि
- इसके लिए आपको काले चने को रातभर भिगोकर सुबह उबालना है।
- फिर इसे एक कढ़ाई में तेल, जीरा मसाले डालकर इसमें काले चने को पकाने के लिए डालना है।
- इसके बाद एक अलग कढ़ाई में थोड़ा सा घी डालना है।
- इसमें सूजी को अच्छे से भुनना है।
- जब सूजी थोड़ी गोल्डन ब्राउन हो जाए, तो इसमें चीनी और पानी को डालना है।
- इसके बाद आप इसमें इलाइची पाउडर डालें।
- एक कटोरी में निकालें इसमें हलवा और काले चने डालकर सर्व करें।
- इससे माता रानी खुश हो जाएगी।
नारियल की बर्फी बनाने की सामग्री
- नारियल- कद्दूकस किया हुआ
- भुरा- मीठास के अनुसार
- घी- 2 से 3 चम्मच
नारियल की बर्फी बनाने के विधि
- इसके लिए कद्दूकस किया हुआ नारियल लेना है।
- अब इसे कढ़ाई में थोड़ा सा घी डालकर अच्छे से भुनना है।
- इसे तब तक भुने जब तक यह हल्का गोल्डन ब्राउन न हो जाए।
- फिर इसमें भुरा मिक्स करना है और अच्छे से पकाना है।
- इसके बाद आपको इसे एक प्लेट में घी डालकर जमाना है।
- जब यह ठंडा हो जाए तो इसे बर्फी के शेप में काटना है और इसे माता रानी को भोग में चढ़ाना है।
आलू का हलवा बनाने की सामग्री
- आलू- 2 उबले हुए
- चीनी- स्वाद के हिसाब से
- घी- 2 चम्मच
- इलाइची पाउडर- 1 टेबल स्पून
- काजू और बादाम- गार्निश के लिए
आलू का हलवा बनाने के विधि
- इसके लिए आपको 2 उबले हुए आलू लेने है।
- अब इसे अच्छे से मैश कर लें।
- इसके बाद कढ़ाई में घी डालें और इसे गर्म होने दें।
- फिर आपको इसमें आलू डालकर अच्छे से भुनना है।
- जब आलू हल्के गुलाबी दिखने लगे तो इसमें चीनी डालकर पकाना है।
- इसके बाद आपको इसमें इलाइची पाउडर डालना है।
- फिर इसे एक कटोरी में निकालकर माता रानी को भोग लगाना है।
- इससे माता रानी खुश हो जाएगी।
साबुदाना खीर बनाने की सामग्री
- साबुदाना- छोटी कटोरी
- दूध- 500 ग्राम
- इलाइची पाउडर- 1 चम्मच
- चीनी- टेस्ट के हिसाब से
- काजू और बादाम- गार्निशिंग के लिए
साबुदाना खीर बनाने के विधि
- इसके लिए आपको सबसे पहले साबुदाना 2 घंटे के लिए भिगोकर रखना है।
- फिर एक पतीले में आपको दूध को उबाल लेना है।
- जब दूध उबल जाए तो इसमें साबुदाना डालें।
- इसे अच्छे से पकाएं जब तक दूध गाढ़ा न हो जाए।
- इसके बाद खीर में चीनी को डालें और 10 मिनट के लिए पकाएं।
- अब इसे ठंडा होने दें।
- फिर इसे एक कटोरी में निकालें और इसमें बारीक कटे हुए बादाम और काजू को डालें।
- इसके बाद इसका भोग माता को लगाएं और प्रसाद में सबको खिलाएं।
लौकी का हलवा बनाने की सामग्री
- लौकी- 1
- घी- 3 चम्मच
- दूध- 1 कप
- चीनी- स्वादनुसार
- इलाइची पाउडर- 1/4 चम्मच
- मेवा- 250 ग्राम
लौकी का हलवा बनाने की विधि
- इसके लिए आपको लौकी को छिलकर अच्छे से कद्दूकस करना है।
- फिर इसे लौहे की कढ़ाई में पकाने के लिए रख देना है।
- इसे आपको तकतक पकाना है, जब तक इसका पानी न सूख जाए।
- इसके बाद इसमें आपको दूध डालना है और पकाना है।
- जब दूध अच्छे से सूख जाए तो इसमें मेवा डालें और पकाएं।
- इसके बाद इसमें चीनी को ऐड करें।
- जब लौकी अच्छे से सूख जाए तो इसमें ऊपर से घी डालें।
- इसके बाद लौकी का हलवा भोग के लिए ठंडा होने दें।
- एक बाउल में निकालें और मेवा डालकर माता को भोग लगाएं। इसके बाद प्रसाद सबको दें।
नवरात्रि के तीसरे दिन भोग के लिए मालपुआ बनाने की सामग्री
- मैदा: 1 कप
- सूजी: 1/4 कप
- चीनी: 1/2 कप (घोल के लिए)
- दूध: 1 कप
- इलायची पाउडर: 1/2 चम्मच
- सौंप: 1/2 चम्मच
- तलने के लिए तेल या घी
- चीनी: 1 कप
- पानी: 1/2 कप
- इलायची पाउडर: 1/4 चम्मच
- केसर के धागे: 4-5
नवरात्रि के तीसरे दिन भोग के लिए मालपुआ बनाने के तरीका
- एक बर्तन में आपको बर्तन में मैदा, सूजी, चीनी और इलायची पाउडर मिलाएं।
- इसके बाद इन सभी चीजों का अच्छे से घोल बनाएं।
- आप चाहें तो इसका स्वाद बढाने के लिए सौंफ को ऐड कर सकती हैं।
- इस घोल को 20 से 30 मिनट के लिए रख दें, ताकि सूजी अच्छे से फूल जाए।
- एक कड़ाही में चीनी और पानी डालकर धीमी आंच पर उबालें।
- जब चीनी पूरी तरह घुल जाए तो इसे 2-3 मिनट तक और पकाएं।
- चाशनी को ज्यादा गाढ़ा न करें, बस एक चिपचिपी सी चाशनी चाहिए।
- एक कड़ाही में घी या तेल गरम करें।
- जब तेल मध्यम गरम हो जाए तो एक चम्मच में घोल भरकर गरम तेल में डालें। इसे धीरे-धीरे फैलाएं ताकि यह एक गोल आकार ले ले।
- इसके बाद मालपुआ धीमी आंच में पकाएं।
- तले हुए मालपुआ को तुरंत निकालकर चाशनी में 1-2 मिनट के लिए डुबो दें ताकि वे मीठे हो जाएं।
- चाशनी से निकालकर गरमागरम या ठंडा करके परोसें। आप इसे रबड़ी के साथ भी परोस सकते हैं।
नवरात्रि के दूसरे दिन भोग के लिए कलाकंद बनाने की सामग्री
- मावा: 100 ग्राम
- चीनी: 1/2 कप
- दूध: 1/4 कप
- इलायची पाउडर: 1/2 चम्मच
- पिस्ता
- बादाम
नवरात्रि में कलाकंद बनाने की विधि
- कलाकंद बनाने के लिए सबसे पहले आप मावा को कढ़ाई में डालकर अच्छे से पकाएं।
- इस बात का ध्यान रखें की गैस की आंच लो हो।
- इसे तबतक पकाएं, जब तक यह हल्का गाढ़ा न हो जाए।
- इसके बाद आपको इसमें चीनी और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिलाना है।।
- अब एक प्लेट या ट्रे को घी लगाएं और इस मिश्रण उसमें डालकर फैला दें।
- अब ऊपर से कटे हुए पिस्ता और बादाम डालकर हल्का दबा दें।
- इसके बाद इसे एक से दो घंटे के लिए ठंडा होने दें और फिर चौकोर टुकड़ों में काटकर माता को भोग लगाएं।
नवरात्रि के पहले दिन भोग के लिए मखाने की खीर बनाने की सामग्री
- दूध -1 लीटर
- मखाने -1 कप
- घी -1 छोटा चम्मच
- चीनी -½ कप (स्वादानुसार)
- बादाम, काजू, पिस्ता - 2-3 बड़े चम्मच (कटा हुआ)
- इलायची पाउडर - ½ छोटा चम्मच
- केसर - 5-6 धागे (इच्छानुसार)
नवरात्रि में मखाने की खीर बनाने की विधि
- सबसे पहले कढ़ाही में घी गरम कर मखानों को हल्का भून लें।
- ठंडा होने पर इन्हें हल्का-सा क्रश कर लें। इसके लिए आप मिक्सी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
- अब दूध को उबालें और उसमें मखाने डाल दें।
- धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक मखाने नरम और दूध गाढ़ा न हो जाए।
- अब इसमें चीनी, इलायची पाउडर और कटे हुए मेवे डालें।
- 3-4 मिनट और पकाकर गैस बंद कर दें।
- इच्छानुसार इसमें केसर डालकर सजाएं।
कैसे लगाएं मां शैलपुत्री को मखाने की खीर का भोग
- इसके लिए आपको मखाने की खीर को अच्छे से पकाकर इसे मेवे से गार्निश करना है।
- फिर इसे आपको साफ बर्तन में निकालना है।
- अब आपको एक कटोरी में इसे डालना है और माता के मंदिर में जाकर भोग लगाना है।
- इसके बाद आपको इस प्रसाद को भोग वाले पात्र में डालकर सबको प्रसाद के रुप में देना है।
इस आसान रेसिपी से आप घर पर नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री को मखाने की खीर का भोग लगा सकती हैं। इससे माता प्रसन्न हो जाएंगी। साथ ही नवरात्रि के दिनों में आपको भी भोग लगाकर आनंद आएगा। इस आर्टिकल में हम आपको नौ दिन के अलग-अलग भोग की रेसिपी बताएंगे, जिससे आप भी रोजाना नया प्रसाद बना पाएंगी।
यह भी पढ़ें: Navratri 2025: इस नवरात्रि माता के सामने रखें ये 3 तरह की खीर, जानें भोग बनाने की आसान रेसिपी
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- Freepik
- नवरात्रि के पहले दिन माता को किस चीज का भोग लगा सकते हैं?
- नवरात्रि के पहले दिन माता को मखाने की खीर का भोग लगाएं।
- नवरात्रि में माता के भोग के लिए किस चीज को सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है?
- नवरात्रि में माता के भोग के लिए हर व्यंजन में घी का इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है।
- नवरात्रि के चौथे दिन भोग के लिए क्या बनाएं?
- नवरात्रि के चौथे दिन आप लौकी का हलवा बनाएं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।