Republic Day 2023: गणतंत्र दिवस के मौके पर बनाएं तिरंगे वाली ये रेसिपीज

26 जनवरी एक ऐसी तारीख जिसका बेसब्री से इंतजार किया जाता है। जैसा कि सभी को पता है कि इस दिन भारत का संविधान बना था। इस दिन को पूरे देश में बड़े उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया जाता है।
मगर ऐसा जरूरी नहीं है कि आप सिर्फ परेड देखकर ही इसे मना सकते हैं। इस अवसर को मनाने के कई अन्य तरीके हैं। इनमें से एक है कि आप भारतीय ध्वज के रंगों को अपने भोजन में शामिल कर लें। अब सिर्फ पोशाक में ही नहीं, बल्कि तिरंगा रेसिपी बनाकर आप अपने परिवार और करीबियों के साथ गणतंत्र दिवस मना सकते हैं।
यह रंग-बिरंगी रेसिपी आपके बच्चे भी मजे-मजे में चटकर जाएंगे। इसके साथ ही आप इस तरह से कई व्यंजनों की विविधता को प्रदर्शित कर सकती हैं। बच्चे जो चीज़ें पसंद करते हैं या नहीं करते उन्हें गणतंत्र दिवस के मौके पर बनाकर उन्हें खिलाएं। आइए इस आर्टिकल में ऐसी कुछ तिरंगे वाली रेसिपीज हम भी जानें और उन्हें गणतंत्र दिवस के मौके पर बनाएं।
बनाएं तिरंगा सैंडविच
यह सैंडविच आप बच्चों को टिफिन में पैक करके दे सकती हैं। चाय के साथ स्नैक की तरह भी इसे सर्व कर सकती हैं।
सामग्री-
- 6 ब्रेड स्लाइस
- मक्खन
- 2 चम्मच पुदीना चटनी
- 1/2 ग्रेट किया पनीर
- 1 छोटा गाजर
- 2 बड़ा चम्मच मेयोनीज
- नमक और काली मिर्च स्वादानुसार
- 1 छोटा खीरा
- 1 छोटा प्याज
- 1 चीज़ क्यूब
इसे भी पढ़ें:घर पर यूं तैयार करें तिरंगा रवा इडली, जानें आसान रेसिपी
बनाने का तरीका-
- सबसे पहले गाजर, प्याज और खीरे को धोकर और छीलकर अलग रख लें। गाजर को आप ग्रेट कर लें और खीरे को एकदम पतले स्लाइस में काटकर रखें। प्याज को पतले रिंग्स में काटकर रख लें।
- अब ब्रेड के किनारों को काटकर रख लें। इसके बाद ब्रेड की स्लाइसेस में मक्खन स्प्रेड कर लें।
- एक स्लाइस पर ग्रीन चटनी लगाकर प्याज के छल्ले और खीरा लगाएं। इसके ऊपर दूसरी स्लाइस रखें और उसमें मेयोनीज और फिर थोड़ा खीरा और ग्रेट किया पनीर लगाएं।
- अब इसमें नमक और काली मिर्च छिड़कें। इसमें चीज़ ग्रेट करें और फिर ग्रेट किया हुआ गाजर लगाकर तीसरी स्लाइस रखें। ऊपर से मक्खन लगाकर इसे सेंक लें या ऐसे ही सर्व करें।
बनाएं तिरंगा खमन ढोकला
बहुत ही आसान और बेसिक सामग्रियों के साथ आप यह ढोकला तैयार कर सकती हैं। इसे बनाकर गणतंत्र दिवस की शाम में अपने परिवार के साथ मजा लें।
सामग्री-
- ऑरेंज रंग के लिए- 6 चम्मच बेसन
- 1/4 दही
- 2 बड़े चम्मच गाजर की प्यूरी
- 1/2 छोटा चम्मच नींबू का रस
- 1/2 छोटा चम्मच शुगर
- 1/2 छोटा चम्मच तेल
- 1/2 छोटा चम्मच ईनो
- 1 हरी मिर्च
- नमक स्वादानुसार
- 2 चम्मच पानी
- सफेद रंग के लिए- 1/4 कप रवा
- 2 बड़ा चम्मच दही
- 1 बड़ा चम्मच नारियल
- 1/4 छोटा चम्मच नींबू का रस
- 1/4 बड़ा चम्मच चीनी
- 1/4 छोटा चम्मच तेल
- 1/4 छोटा चम्मच ईनो
- 1 हरी मिर्च
- नमक स्वादानुसार
- पानी
- ग्रीन रंग बनाने के लिए- 6 चम्मच बेसन
- 1/4 कप दही
- 2 बड़े चम्मच पालक प्यूरी
- नींबू का रस
- 1/2 छोटा चम्मच शुगर
- 1/2 छोटा चम्मच तेल
- 1/2 छोटा चम्मच ईनो
- 1 हरी मिर्च
- नमक स्वादानुसार
- 2 चम्मच पानी
- तड़के के लिए- 1 बड़ा चम्मच तेल
- 2-3 करी पत्ता
- 1/2 छोटा चम्मच सरसों
- 1/2 छोटा चम्मच जीरा
- 2 हरी मिर्च
- 1 चम्मच हरा धनिया
- 1/2 कप पानी
इसे भी पढ़ें: 26 जनवरी के खास मौके पर तिरंगा खीर बनाएं और सबका मुंह मीठा कराएं
बनाने का तरीका-
- सबसे पहले एक स्टीमर में पानी डालकर गर्म कर लें।
- जिस बर्तन में आप ढोकला तैयार करेंगी उसपर थोड़ा तेल लगा लें।
- अब 3 अलग-अलग बर्तन में हरा, सफेद और नारंगी वाले इंग्रीडिएंट्स को अलग-अलग तैयार कर लें।
- ग्रीज़ किए हुए बर्तन में पहले नारंगी रंग के बैटर को डालकर अच्छी तरह से स्प्रेड कर लें। अब इसके ऊपर सफेद और फिर हरा बैटर डालकर अच्छी तरह सेट कर लें।
- इसे कम से कम 25-30 मिनट के लिए भाप लगा लें। इसके बाद किसी टूथपिक से चेक करें कि ढोकला तैयार हुआ या नहीं।
- ढोकला तैयार होने के बाद गैस बंद करके इसे ठंडा कर लें।
- अब तड़का तैयार करें। एक पैन में तेल डालकर गर्म करें और उसमें सरसों और जीरा डालकर चटकने दें।
- इसके बाद पैन में करी पत्ता, हरी मिर्च डालकर कुछ सेकंड के लिए सॉते करें।
- इसमें पानी डालकर 2-3 मिनट पका लें। अब इसे ढोकले के ऊपर डालें।
- ढोकले को बराबर हिस्सों में काट लें और फिर हरे धनिया के पत्ते से गर्निश करके सर्व करें (धनिया पत्ती की रेसिपीज)।
अब इन दो रेसिपीज को घर पर बनाकर आप अपने बच्चों को खुश करें और गणतंत्र दिवस जैसे खास अवसर को नए अंदाज में बनाएं। इसी तरह आप इडली, तमाम मिठाइयां, मेन कोर्स डिशेज भी तैयार कर सकती हैं।
हमें उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आएगा। इसे लाइक करें और फेसबुक पर अपने दोस्तों के साथ शेयर करें। इसी तरह की नायाब रेसिपीज जानने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।