Sat Sep 12, 2026 | Updated 08:06 AM IST

Independence Day Special: घर पर यूं तैयार करें तिरंगा रवा इडली, जानें आसान रेसिपी  

आज रेसिपी ऑफ द डे में हम आपको तिरंगा इडली बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं, जिसे आप नाश्ते में तैयार कर सकती हैं।&nbsp;&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2022-08-15, 08:00 IST
tricolour idli recipe in hindi

सावन का महीना जाते ही कई त्योहार भी आने लगते हैं और अब गणतंत्र दिवस आ रहा है। इस मौके पर अगर आप कुछ नया बनाने की सोच रही हैं, तो आप तिरंगा इडली तैयार कर सकती हैं। वैसे तो बच्चे हों या फिर बड़े, हर कोई इडली काफी शौक से खाना पसंद करते हैं। क्योंकि यह एक ऐसी डिश है जिसे सांभर के साथ सर्व किया जाता है।

बता दें कि इडली ट्रेडिशनल साउथ इंडियन थाली का हमेशा से हिस्सा रही है। अगर आप 15 अगस्त के मौके पर इडली बनाने की सोच रही हैं, तो आप इसमें तिरंगे का तड़का लगा सकती हैं, कैसे आइए जानते हैं।

तिरंगा रवा इडली Recipe Card

आप इन आसान स्टेप्स से तीन अलग-अलग कलर की इडली तैयार कर सकती हैं।

Vegetarian Recipe
Total Time: 25 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 15 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Breakfast
Calories: 175
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • 1- कप रवा
  • आधा कप- दही
  • आधा कप- पानी
  • तड़के के लिए-
  • 1 टेबलस्पून- तेल
  • आधा टेबल स्पून- जीरा
  • आधा टेबल स्पून- सरसों
  • 5-6- करी लीव्स
  • 1 छोटा चम्मच- चने की दाल
  • 1 चम्मच- बारीक कटी हुई हरी मिर्च
  • 1 चुटकी- हींग
  • 1 चम्मच- बारीक कटी हुई अदरक
  • 2 चम्मच- बारीक कटी हुई गाजर
  • 1 छोटा चम्मच- हल्दी पाउडर
  • आधा चम्मच- लाल मिर्च पाउडर

Step

  1. Step 1:

    तिरंगा इडली बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल लें। फिर इसमें रवा, दही और पानी डालकर अच्छी तरह से मिला लें।

  2. Step 2:

    इसे आप कुछ देर के लिए साइड में रख दें और इसमें तड़का लगाने के लिए सामान तैयार करें।

  3. Step 3:

    अब इसमें सरसों, जीरा, करी लीव्स, हींग आदि सामान डालें और थोड़ा पका लें।

  4. Step 4:

    फिर इस तड़के को रवा के मिश्रण में डाल दें और अच्छी तरह से मिला लें। फिर इसमें स्वादानुसार नमक डाल दें।

  5. Step 5:

    आप इसे तिरंगा का रूप देने के लिए इसे बैटर को तीन भागों में बांट लें।

  6. Step 6:

    अब इडली का स्टैंड लें फिर इसमें इस बैटर को डालें और 10 से 15 मिनट तक भाप में पका लें।

  7. Step 7:

    जब आपकी इडली पक जाए तो आप इसे चटनी या फिर सांभर के साथ सर्व करें।

बनाने का तरीका

  • तिरंगा इडली बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल लें। फिर इसमें रवा, दही और पानी डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
  • इसे आप कुछ देर के लिए साइड में रख दें और इसमें तड़का लगाने के लिए सामान तैयार करें। (इडली टिक्का मसाला)
  • इसके लिए सबसे पहले आप एक पैन लें फिर इसमें तेल डालें और गर्म कर लें।

इसे ज़रूर पढ़ें- Independence day Special: बच्चों के लिए सूजी से इस तरह बनाएं तिरंगा हलवा

  • अब इसमें सरसों, जीरा, करी लीव्स, चने की दाल, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, हींग आदि सामान डालें और थोड़ा पका लें।
  • फिर इस तड़के को रवा के मिश्रण में डाल दें और अच्छी तरह से मिला लें। फिर इसमें स्वादानुसार नमक डाल दें।
  • आप इसे तिरंगा का रूप देने के लिए इसे बैटर को तीन भागों में बांट लें और इसे सफेद, हरा और ऑरेंज फूड कलर डालकर तैयार कर लें।
  • अब इडली का स्टैंड लें फिर इसमें इस बैटर को डालें और 10 से 15 मिनट तक भाप में पका लें।

इसे ज़रूर पढ़ें- Independence day Special: घर पर आप भी तिरंगा कुल्फी बनाकर करें सेलिब्रेट

  • आप चाहें तो इसे ओवन में भी इसे पका सकती हैं बस इसके लिए आप ओवन का स्टैंड इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • जब आपकी इडली पक जाए तो आप इसे हरी चटनी या फिर सांभर के साथ सर्व करें।

Image Credit- (@Freepik)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।