herzindagi
how to make mango kernel pickle

Mango Seed Pickle Recipe: इस बार आम नहीं गुठली से बनाएं अचार, 15 मिनट में इन टिप्स से बनकर होगा तैयार

Mango Seed Pickle Recipe in hindi: आप सभी ने कच्चे आम का अचार तो बहुत खाया होगा, लेकिन आज हम आपको कच्चे आम की गुठली के अचार की रेसिपी बताने जा रहे हैं। जिसको खाने के बाद आप हर बार इसे बनाएंगे।
Editorial
Updated:- 2025-05-30, 14:25 IST

गर्मी के मौसम में कच्चे पके आम की रेसिपीज खाना हर किसी को पसंद होता है। खट्टे-मीठे रसीले आम की महक और स्वाद जुबान पर आते ही दिल खुश हो जाता है। वहीं इस मौसम में कच्चे आम का अचार भी बनाया जाता है। आम का अचार हर किसी के घर में जरूर बनता होगा। वहीं इसको आलू के पराठे, दाल-चावल और पूड़ी के साथ खाने में बेहद स्वादिष्ट भी लगता है। कच्ची कैरी का अचार कई तरीके से बनाया जाता है। यह तो आप सभी ने सुना होगा, लेकिन क्या आपने कभी आम की गुठली जिसे आप बेकार समझकर कचरे में फेंक देते हैं। उससे भी अचार बनाया जाता है। इसपर वो कहावत सटीक बैठती है 'आम के आम गुठलियों के दाम'

आज हम आपको इस लेख में कच्चे आम की गुठली के अचार की रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं। जिसको खाने के बाद आप आम का अचार खाना भूल जाएंगी। यह अचार खाने में बेहद टेस्टी लगता है। फिर देर किस बात की आइए जान लेते हैं आम की गुठली का अचार बनाने की आसान सी विधि। यह अचार बहुत ही जल्दी बनकर तैयार भी हो जाता है।

कच्चे आम की गुठली का अचार  

raw mango dishes

  • कच्चे आम की गुठलियां- 8 से 10 (छीलकर और हल्का तोड़कर)
  • सरसों का तेल- आधा लीटर
  • सौंफ-  2 चम्मच
  • मेथी दाना-  1 चम्मचकलौंजी- 1 चम्मच
  • हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 से 2 चम्मच (देगी मिर्च)
  • हींग- 1/4 चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • सिरका- 1 चम्मच

ये भी पढ़ें: Punjabi Style Aam Ka Achar: इस बार ट्राई करें चटपटा 'पंजाबी स्टाइल आम का अचार', शेफ पंकज भदौरिया से सीखें बनाने का तरीका

कच्चे आम की गुठली के अचार की विधि

  • इसको बनाने के लिए आपको सबसे पहले कच्चे आम की गुठलियों को निकालकर धो लेना है।
  • अब इनके ऊपर से छिलका हटाकर इन्हें अपने मनचाहे आकार में काट लें।

raw mango dishes

  • इसके बाद आप एक बर्तन में पानी भरकर इन गुठलियों को हल्का उबाल लें।
  • उबल जाने के बाद आप इन गुठलियों को थोड़ा ठंडा करके धूप में सुखा लें।

यह विडियो भी देखें

mango seed use

  • फिर आपको एक बर्तन में सरसों का तेल लेना है।
  • ऊपर बताए गए सभी मसालों को थोड़ा भूनकर पीस लें और इनको सरसों के तेल में मिक्स करें।
  • अब आपको आम की गुठलियों को इसमें डालकर अच्छी तरह मिलाना है।
  • और फिर इस अचार को किसी कांच के कंटेनर में भरकर रखें।
  • ऊपर से थोड़ा सा सिरका और सरसों का तेल गर्म करके ठंडा करें और फिर मिक्स करें।
  • आपका टेस्टी आम की गुठलियों वाला अचार बनकर तैयार है।

ये भी पढ़ें: आम का अचार नहीं होगा खराब, लंबे समय तक चलाने के लिए अपनाएं ये ट्रिक 

ध्यान रखने ये टिप्स

  • आम की गुठली का अचार बनाते वक्त गुठली का छिलका जरुर हटा दें।
  • गुठलियों को उबालें जरुर, इससे अचार स्वादिष्ट बनता है।
  • इस अचार में मसालों की मात्रा को थोडा कम ही रखें।
  • आम की गुठली के अचार को ज्यादा दिन धूप दिखाने की जरुरत नहीं होती है।
  • गुठली उबालने के बाद इसे सुखाने के लिए थोड़ी देर धूप जरुर दिखाएं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik/amazon/herzindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।