फ्रिज की रबड़ में जम गई है गंदगी, इन आसान तरीकों से मिनटों में करें चकाचक

What is the best way to clean rubber seals: फ्रिज हर घर का सबसे जरूरी हिस्सा है। किचन का बचा हुआ हर खाना और फूड आइटम इसी में रखा जाता है, लेकिन इस जरूरी चीज की सफाई करना ही हम भूल जाते हैं। अक्सर फ्रिज के दरवाजे की रबड़ में गंदगी जमने लगती है। फ्रिज की रबड़ में जमी गंदगी न सिर्फ देखने में खराब लगती है बल्कि बैक्टीरिया के पनपने का भी कारण बन सकती है।
सर्दियों में पानी कम इस्तेमाल करने के कारण फ्रिज की सफाई थोड़ी मुश्किल हो सकती है, लेकिन घबराएं नहीं। आज हम आपकी इस परेशानी का हल लेकर आए हैं। हम आपको कुछ ऐसे आसान ट्रिक्स बताएंगे, जिनकी मदद से आप कुछ ही मिनटों में फ्रिज के गंदे से गंदे रबड़ को क्लीन कर सकते हैं। आइए जानें फ्रीजर के रबर को कैसे साफ करें?
यह भी देखें- ये 6 गलतियां आपके फ्रिज को जल्दी कर सकती हैं खराब
बेकिंग सोडा और सिरका
सामग्री
- टूथब्रश
- बेकिंग सोडा
- सिरका
- गरम पानी
फ्रिज क्लीनर कैसे बनाएं?
- इसके लिए सबसे पहले एक स्प्रे बॉटल में विनेगर, गरम पानी और बेकिंग सोडा मिला लें।
- सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करके घोल तैयार करें। फ्रिज की रबड़ पर गुनगुने पानी का छिड़काव करें।
- 10 मिनट इसे छोड़ दें। अब रबड़ पर तैयार किए गए घोल को डालकर इसे फिर से 5 मिनट के लिए छोड़ें।
- अब एक पुराने टूथब्रश की मदद से रबड़े के आसपास के हिस्से को सावधानी से रगड़ें। इस घोल से बैक्टीरिया और गंदगी दोनों का सफाया हो जाएगा।
टूथपेस्ट और नींबू का रस
सामग्री
- टूथपेस्ट
- नींबू का रस
- स्क्रबर
फ्रिज क्लीनर कैसे बनाएं?
- इस क्लीनर को तैयार करने के लिए सबसे पहले फ्रिज के गंदे रबड़ के अंदर गुनगुना पानी स्प्रे करें।
- अब इस पर कोई भी टूथपेस्ट लगा दें। 10 मिनट इसे लगाकर छोड़ दें।
- रबड़ पर पानी और नींबू के रस का घोल डालें और एक स्क्रबर की मदद से इसे अच्छे से रब करें।
- टूथपेस्ट में मौजूद स्क्रबिंग एजेंट गंदगी को आसानी से हटा देते हैं। बाद में नम कपड़े से रबड़ को साफ कर लें।
इन बातों का रखें ख्याल
- फ्रिज की रबड़ को नियमित रूप से साफ करते रहें ताकि गंदगी जमने न पाए।
- रबड़ को नुकसान पहुंचाने से बचने के लिए हल्के हाथों से रगड़ें।
- सफाई के बाद रबड़ को सूखे कपड़े से अच्छी तरह पोंछ लें।
- इन तरीकों को अपनाने से पहले फ्रिज को अनप्लग कर दें।
- इन आसान तरीकों को अपनाकर आप अपनी फ्रिज की रबड़ को चमका सकते हैं और बैक्टीरिया से भी बचा सकते हैं।
यह भी देखें- फ्रिज की सफाई करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Her Zindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।