कोई भी सब्जी खाने का नहीं हो रहा है मन? झटपट बना लें अमृतसरी पनीर भुर्जी...देखें शेफ रणवीर बरार की रेसिपी

हम हर रोज वही सब्जियां खाकर कभी-कभी बोर हो जाते हैं। ऐसे में हमारा सब्जियों की जगह कुछ और तीखा और यूनिक खाने का मन करता है, लेकिन अब समझ नहीं आता ऐसा क्या बनाया जाए जो कि जल्दी बनकर भी तैयार हो जाए और खाने में भी टेस्टी लगे। ऐसे में अधिकतर लोगों को पनीर की रेसिपीज का मन में सवाल आने लगता है। पनीर अधिकतर लोगों को बेहद पसंद होती है। जिसको खाने का शौकीन घर में बच्चे से लेकर बड़ा हर कोई पसंद करता है। ऐसे में अब हर बार ऐसा क्या बनाया जाए जो कि कुछ डिफरेंट भी हो और किसी के मन को भी भा जाए।
अमृतसरी पनीर भुर्जी रेसिपी Recipe Card
इन टिप्स की मदद से बनाएं अमृतसरी पनीर भुर्जी
Ingredients
- प्याज-2 (कद्दूकस किए हुए)
- टमाटर- 2 (कद्दूकस किए हुए)
- पनीर- 250 ग्राम (कद्दूकस किए हुए)
- दही- 1 बाउल
- हल्दी-1 चम्मच
- धनिया पाउडर
- चम्मच
- देगी मिर्च- चम्मच
- अदरक- 1 टुकड़ा
- लहसुन- 4 कलियां
- हरी मिर्च- 4 बारीक कटी हुई
- हरा धनिया- बारीक कटा हुआ
- कसूरी मेथी- 1 चम्मच
- बड़ी इलायची- 2
- मक्खन-50 ग्राम
- साबुत काली मिर्च- 1 चम्मच
- जीरा-1 चम्मच
- सरसों का तेल- 2 चम्मच
Step
- Step 1:
इसके लिए आपको प्याज और टमाटर को कद्दूकस कर लेना है।
- Step 2:
दूसरी तरफ लहसुन, अदरक और हरी मिर्च को भी कूट लेना है।
- Step 3:
अब एक बाउल में दही नमक, देगी मिर्च, हल्दी और धनिया पाउडर डालकर फेंट लेना है।
- Step 4:
इसके बाद आपको एक पैन में सरसों का तेल डालकर गर्म करना है।
- Step 5:
तेल गर्म होने पर आप उसमें जीरा, अदरक, लहसुन और हरी मिर्च का पेस्ट डालें।
- Step 6:
फिर कद्दूकस वाला प्याज डालकर उसको भून लें। फिर दही वाला पेस्ट भी मिक्स करें
- Step 7:
दूसरे पैन में नमक, साबुत काली मिर्च, धनिया, जीरा, कसूरी मेथी और बड़ी इलायची डालकर भूनें।
- Step 8:
प्याज भुनने के बाद आपको उसमें टमाटर डालकर पका लेना है।
- Step 9:
फिर आप इसमें पिसा हुआ मसाला, कसूरी मेथी और कद्दूकस पनीर डालनी है।
- Step 10:
अब इसमें आप हरा धनिया और मक्खन के टुकड़े डालें।
जब हमें कुछ समझ नहीं आता है तो अक्सर हम लोग शेफ की रेसिपीज को खोजते हैं। जिनका स्वाद बेहद शानदार होता है। अगर आपको भी कभी सब्जी खाने का मन नहीं करता है और आप भी परेशान हो जाती हैं तोआज हम आपको इस लेख में एक यूनिक डिश की रेसिपीज बताने जा रहे हैं। जिसको मशहूर शेफ रणवीर बरार ने शेयर किया है। दरअसल, आज हम आपको अमृतसरी पनीर भुर्जी की रेसिपी बताने जा रहे हैं। जिसको आप भी बनाकर एन्जॉय कर सकती हैं। अगर आप पंजाबी हैं फिर तो यह डिश आपको खूब पसंद आएगी। यह ढाबा स्टाइल अमृतसरी पनीर भुर्जी खाते ही आपके मुंह से वाह निकलेगा। चलिए जान लेते हैं इसको बनाने का तरीका।
ढाबा स्टाइल अमृतसरी पनीर भुर्जी रेसिपी
- सबसे पहले आपको प्याज और टमाटर को कद्दूकस करना है।
- फिर आपको लहसुन, हरी मिर्च और अदरक को कूट लेना है।
- अब एक बाउल में आपको दही लेकर उसमें नमक, देगी मिर्च, हल्दी और धनिया पाउडर डालकर मिक्स करना है।
- इसके बाद आपको पनीर लेकर उसको भी कद्दूकस कर लेना है।

- फिर आपको गैस पर कड़ाही रखकर उसमें सरसों का तेल डालकर गर्म करना है।
- गर्म तेल में आपको जीरा, अदरक, लहसुन और हरी मिर्च का पेस्ट डालना है।
- अब इसमें आप कद्दूकस किया हुआ प्याज भी डालकर भून लेना है।
- प्याज भून जाने के बाद आपको इसमें दही वाला पेस्ट डालकर मिक्स करना है।
- अब आपको टमाटर डालने हैं और इनको ढककर पका लेना है।
- दूसरे पैन में आपको नमक, साबुत काली मिर्च, धनिया, जीरा, कसूरी मेथी और बड़ी इलायची डालकर भून लेना है।
ये भी पढ़ें: सावन सोमवार व्रत के लिए बनाएं बिना प्याज-लहसुन वाली कड़ाही पनीर, इस रेसिपी से सब्जी बनेगी बेहद स्वादिष्ट

- टमाटर, प्याज पक जाने के बाद आपको इसमें यह पिसा हुआ मसाला, कसूरी मेथी और थोड़ा पानी डालकर मिक्स कर लेना है।
- इसके बाद आपको हरा धनिया और पनीर डालकर मिक्स कर लेना है।
- ऊपर से फिर हरा धनिया और मक्खन के टुकड़े डालकर मिक्स करना है।
- आपकी अमृतसरी पनीर भुर्जी तैयार है। इसको गर्मागर्म रोटी के साथ सर्व करें।
ये भी पढ़ें: होममेड ब्रेड क्रम्ब्स बनाने के बेसिक टिप्स शेफ रणवीर बरार से जानें
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।