Sawan 2022: व्रत वाले कच्चे केले के कुरकुरे चिप्स 10 मिनट में यूं करें तैयार, जानें रेसिपी

Raw banana chips recipe: व्रत में महिलाएं अपने खाने-पीने का काफी ध्यान रखती हैं। हालांकि, महिलाएं हर बार एक ही फलाहार खा-खाकर बोर हो जाती हैं। इसलिए वो रोजाना कुछ ना कुछ नया और हेल्दी बनाने की सोचती हैं खासतौर पर स्नैक्स में। अगर आप रोज-रोज एक ही तरह का फलाहार खा-खाकर बोर हो गई हैं, तो आप स्नैक्स में कच्चे केले के चिप्स तैयार कर सकती हैं।
क्योंकि ज्यादातर महिलाएं व्रत में कच्चे केले के चिप्स खाना पसंद करती हैं और सावन के महीने में चिप्स काफी अच्छी भी लगती हैं। हालांकि, स्नैक्स में आप कई तरह की चिप्स बना सकती हैं, लेकिन अगर आप जल्दी में हैं और कुछ टेस्टी बनाना चाहती हैं तो आप कच्चे केले की चिप्स बना सकती हैं। कैसे आइए जानते हैं।
व्रत वाले केले के कुरकुरे चिप्स Recipe Card
आप इस तरह घर पर सिर्फ 10 मिनट में केले के चिप्स तैयार कर सकती हैं।
Ingredients
- 4- कच्चे केले (पतले कटे हुए)
- ½ बड़ा चम्मच- काली मिर्च पाउडर
- ¼ बड़ा चम्मच- चाट पैपरिका पाउडर
- सेंधा नमक- स्वादानुसार
- तलने के लिए- घी
Step
- Step 1:
चिप्स बनाने के लिए सबसे पहले आप कच्चे केले को छिलकर पतला-पतला काट लें।
- Step 2:
इसके बाद आप केले को 5 मिनट के लिए हवा में सूखने के लिए रख दें।
- Step 3:
फिर इसे एक बाउल में डालें और सभी सामग्री को डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
- Step 4:
इसके बाद एक कढ़ाही में घी गर्म करें और केले के चिप्स को डाल दें।
- Step 5:
जब केले के चिप्स फ्राई हो जाएं तो आप इसे एक बाउल में निकाल लें।
- Step 6:
बस आपकी केले की चिप्स तैयार हैं। अब आप क्रिस्पी केले के चिप्स का मजा ले सकती हैं।
बनाने का तरीका
- चिप्स बनाने के लिए सबसे पहले आप कच्चे केले को छिलकर पतला-पतला काट लें।
- इसके बाद आप केले को 5 मिनट के लिए हवा में सूखने के लिए रख दें। (मसूर दाल चिप्स रेसिपी)
- फिर इसे एक बाउल में डालें और सभी सामग्री को डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
इसे ज़रूर पढ़ें- बिना प्याज लहसुन के सिर्फ 15 मिनट में करें तैयार देसी चने, जानें आसान रेसिपी
- इसके बाद एक कढ़ाही में घी गर्म करें और केले के चिप्स को डाल दें। (केले का रायता रेसिपी)
- जब केले के चिप्स फ्राई हो जाएं तो आप इसे एक बाउल में निकाल लें।
इसे ज़रूर पढ़ें- घर पर आसानी से बनाएं मूंग दाल चिप्स, जानें रेसिपी
- बस आपकी केले की चिप्स तैयार हैं। अब आप क्रिस्पी केले के चिप्स का मजा ले सकती हैं।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।