Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:32 AM IST

Sawan Special: बिना प्याज लहसुन के सिर्फ 15 मिनट में करें तैयार देसी चने, जानें आसान रेसिपी

अगर आप सावन में प्याज के बिना कुछ डिफरेंट बनाने की सोच रही हैं, तो आप काले चने की यह टेस्टी रेसिपी ट्राई कर सकती हैं।
Updated:- 2022-07-15, 12:10 IST
kala chana recipe without onion in hindi

सावन का महीना चल रहा है और इस दौरान महिलाएं व्रत रखती हैं या बिना लहसुन प्याज के खाना खाती हैं। इसलिए महिलाएं व्रत में खाने के लिए कुछ न कुछ अलग और स्वादिष्ट फलाहार के ऑप्शन तलाशती रहती हैं। क्योंकि रोज-रोज एक ही तरह का खाना खाकर महिलाएं बोर हो जाती हैं। लेकिन सावन में चने खाने से न सिर्फ भूख मिटाने का काम करते हैं बल्कि हेल्दी भी होते हैं।

साथ ही, आप चने से बनने वाली अलग-अलग तरह की वैरायटी को ट्राई कर सकती हैं। आप हर दिन टेस्टी तरीके से चने को अपने आहार में शामिल कर सकती हैं। जी हां, आज हम आपके लिए काले चने को देसी तड़का के साथ बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं, जिसे आप व्रत में खा सकती हैं। आइए जानते हैं कि कैसे आप 15 मिनट में बिना प्याज के चने बना सकती हैं।

बिना प्याज लहसुन के देसी चना Recipe Card

आप घर पर आसानी से बिना प्याज लहसुन के इस तरह काले चने बना सकती हैं।

Vegetarian Recipe
Total Time: 15 min
Prep Time: 5 min
Cook Time: 10 min
Servings: 3
Level: Medium
Course: Others
Calories: 175
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • 300 ग्राम- काले चने (उबले हुए)
  • 3- हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • स्वादानुसार- सेंधा नमक
  • 3 चम्मच- घी
  • 1 छोटा- टमाटर (कटा हुआ)
  • चुटकी भर- जीरा
  • 1 चम्मच- कसूरी मेथी

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले चने को रातभर के लिए पानी में भिगोकर रख दें। आप इसमें बेकिंग सोडा डाल सकती हैं।

  2. Step 2:

    इसके बाद चने को कुकर में सेंधा नमक डालकर उबालने के लिए रख दें और फिर गैस बंद कर दें।

  3. Step 3:

    अब कढ़ाही में घी डालें और फिर उसमें जीरा और कसूरी मेथी का तड़का लगा लें।

  4. Step 4:

    जब तड़का अच्छी तरह से लग जाए तो आप इसमें कटी हुई हरी मिर्च डाल दें।

  5. Step 5:

    फिर इसमें चने, मसाले डालें और कुछ देर के लिए भून लें।

  6. Step 6:

    बस इसे एक बाउल में निकालें और गर्मागर्म हरा धनिया डालकर सर्व करें।

बनाने का तरीका

Boiled Black Chane

  • सबसे पहले चने को रातभर के लिए पानी में भिगोकर रख दें। आप इसमें बेकिंग सोडा डाल सकती हैं।
  • इसके बाद चने को कुकर में सेंधा नमक डालकर उबालने के लिए रख दें और फिर गैस बंद कर दें। (जानें कैसे बनता है सेंधा नमक)
  • अब कढ़ाही में घी डालें और फिर उसमें जीरा और कसूरी मेथी का तड़का लगा लें।

इसे ज़रूर पढ़ें- चने की मदद से बनाएं यह दो तरह की चाट रेसिपी, शाम की भूख हो जाएगी छूमंतर

  • जब तड़का अच्छी तरह से लग जाए तो आप इसमें कटी हुई हरी मिर्च डाल दें।
  • फिर इसमें चने, मसाले डालें और कुछ देर के लिए भून लें। (चना दाल चिप्स रेसिपी)
  • बस इसे एक बाउल में निकालें और गर्मागर्म हरा धनिया डालकर सर्व करें।

Image Credit- (@Shutterstock)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।