घर पर बनाएं मसूर दाल के टेस्टी चिप्स, जानें रेसिपी

चिप्स खाना लगभग हर कोई पसंद करता है। खासकर छोटे बच्चे चिप्स खाना बेहद पसंद करते हैं। ऐसे में बाज़ार से न खरीदकर अगर आप घर पर ही टेस्टी चिप्स बनाना चाहते हैं तो फिर आपको इस लेख को ज़रूर पढ़ना चाहिए। क्योंकि इस लेख में हम आपको मसूर दाल के टेस्टी चिप्स की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे आप आसानी से और बहुत कम समय में घर पर बना सकते हैं। आइए जानते हैं रेसिपी के बारे में।
बनाने का तरीका
- मसूर दाल के चिप्स को बनाने के लिए सबसे पहले दाल को पानी में भिगोकर लगभग 2-3 घंटे के लिए छोड़ दें। आप चाहें तो दाल को एक दिन पहले भी पानी में डालकर रख सकते हैं।
- अगले दिन पानी में से दाल को निकालकर मिक्सर में डालें और महीन पीसकर किसी बर्तन में निकाल लें। इसके बाद इस मिश्रण में सूजी, गेहूं का आटा और बेकिंग सोडा को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
मसूर दाल के चिप्स Recipe Card
घर पर आसान विधि से बनाएं टेस्टी मसूर दाल के टेस्टी चिप्स।
Ingredients
- मसूर दाल-1 कप
- नमक-स्वादानुसार
- जीरा-1/2 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच
- बेकिंग सोडा-1 चुटकी
- चाट मसाला-1 चम्मच
- काली मिर्च-1 चम्मच
- तेल-2 कप
- सूजी-2 चम्मच
- गेहूं का आटा-2 चम्मच
Step
- Step 1:
सबसे पहले मसूर दाल को पानी में भिगोकर लगभग 2-3 घंटे के लिए छोड़ दें।
- Step 2:
3 घंटे बाद दाल ओ पानी में निकालकर मिक्सर में डालें और महीन पीसकर बर्तन में निकाल लें।
- Step 3:
इसके बाद इसमें सूजी, गेहूं का आटा और बेकिंग सोडा को डालकर अच्छे से गूंथ लीजिए।
- Step 4:
अब इस मिश्रण में लाल मिर्च पाउडर, नमक, काली मिर्च आदि सामग्री भी डालकर अच्छे से फेंट लें।
- Step 5:
इसके बाद मिश्रण में से लेकर छोटी-छोटी लोइयां बना लें और चिप्स की शेप के काट लें और एक दिन के लिए धूप में रख दें।
- Step 6:
अगले दिन एक कढ़ाही में तेल को डालकर गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो चिप्स को डालकर अच्छे से तल लें।
- Step 7:
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
इसे भी पढ़ें: घर पर बनाएं ये चाइनीज स्टार्टर की स्वादिष्ट रेसिपीज, सभी करेंगे पसंद
- अब इसमें काली मिर्च, नमक, जीरा और चाट मसाला को भी डालकर अच्छे से फेंट लें और कुछ देर के लिए अलग रख दें। कुछ देर बाद इस मिश्रण में से लेकर छोटी-छोटो लोइयां बना लें और चिप्स के आकार में काट लें और एक दिन के लिए धूप में रख दें।(मूंग दाल आलू की टिक्की)
- आप चाहें तो मिश्रण को चिप्स मेकर में भी डालकर चिप्स बना सकते हैं। अगले दिन एक कढ़ाही में तेल को डालकर गर्म करें और जब तेल गर्म हो जाए तो चिप्स को डालकर अच्छे से तल लीजिए।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।