इन आसान स्टेप्स से चुटकियों में तैयार करें केले का रायता, जानें रेसिपी

भारत में हर व्यंजन के साथ दही और बूंदी का रायता जरूर सर्व किया जाता है। क्योंकि रायता खाने में तड़का लगाने का काम करता है। इसलिए रायता के बिना हर व्यंजन अधूरा ही लगता है। लेकिन रोज-रोज थाली में बूंदी का रायता खाकर हर कोई बोर हो जाता है। अगर आप भी एक ही तरह का रायता खाकर बोर हो गई हैं, तो आप केले का रायता बनाकर खा सकती हैं।
इसलिए रेसिपी ऑफ द डे में आज हम आपके लिए केले का रायता बनाने की आसान रेसिपी लेकर आए हैं, जो ना सिर्फ डिफरेंट है बल्कि स्वादिष्ट भी है। क्योंकि इसमें केले और हरी मिर्च का खट्टा-मीठा स्वाद दिया जाता है। तो देर किस बात की, चलिए जानते हैं कि कैसे आप घर पर आसानी से केले का रायता बना सकती हैं।
केले का रायता Recipe Card
घर पर 10 मिनट में तैयार करें केले का रायता।
Ingredients
- केला- 1
- दही- 2 कप
- भुनी हुई सरसों का पाउडर- आधा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- चीनी- आधा छोटा चम्मच
- हरा धनिया- आवश्यकतानुसार
- हरी मिर्च- 2 (कटी हुई)
Step
- Step 1:
केले का रायता बनाने के लिए सबसे पहले केले को काट कर रख दें।
- Step 2:
अब दूसरे बाउल में दही और सभी सामग्रियों डाल दें और अच्छी तरह से मिला लें।
- Step 3:
अब रायते में केले के टुकड़े डाल दें और ऊपर से हरा धनिया डाल दें।
- Step 4:
अब रायते को थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रख दें और फिर इसके बाद ठंडा-ठंडा सर्व करें।
बनाने का तरीका-
- केले का रायता बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में को गोल गोल काट कर रख दें। (राजमा रायता रेसिपी)
- अब दूसरे बाउल में दही को निकाल लें और फिर इसमें सभी सामग्री सरसों पाउडर, हरी मिर्च और साथ में नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
इसे ज़रूर पढ़ें- घर पर इस आसान विधि से बनाएं टेस्टी लीची रायता, करेंगे सभी पसंद
- फिर इसे अच्छी तरह से मिला लें और फिर इसमें कटे हुए केले के टुकड़े डाल दें और फिर इसे मिला लें।
- अब रायते के ऊपर हरा धनिया डालें और खाने के लिए ठंडा-ठंडा सर्व करें।
यकीनन आप केले का रायता टेस्ट करने के बाद आप अन्य रायता भूल जाएंगी। इसी तरह की और भी आसान रेसिपीज पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Shutterstock)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।