herzindagi
image

Navratri Special Recipe: व्रत में खाना है कुछ मजेदार, तो बनाएं कुरकुरे और टेस्टी साबुदाना पराठा; जानें रेसिपी

Navratri Special Sabudana Paratha: नवरात्रि के व्रत में स्वादिष्ट खाना बनाने के लिए ट्राई करें मजेदार कुरकुरे साबुदाना पराठा। इसे खाकर आपका पेट भी भर जाएगा। साथ ही नवरात्रि में अलग तरह से साबुदाना खाने को मिल जाएगा। 
Editorial
Updated:- 2025-09-22, 10:32 IST

Sabudana Paratha: नवरात्रि का त्योहार शुरू हो गया है। ऐसे में हर किसी के घर में फलहार खाना बनाया जाता है। साथ ही इन व्यंजनों को घरवालों को परोसा जाता है। इस बार आप ट्राई करें साबुदाना पराठा। साबुदाना पराठा काफी टेस्टी होता है। साथ ही इसे खाने के बाद आपको मजा आ जाएगा। आपका पेट भी आसानी से भर जाएगा। इसकी रेसिपी काफी आसान है,जिसे ट्राई करके आप अपने घरवालों को भी खुश कर सकती हैं। आइए इसकी रेसिपी के बारे में बताते हैं। साथ ही इसे कैसे करें सर्व?

साबुदाना पराठा बनाने की विधि

  • इसके लिए आपको साबुदाना 10 से 15 मिनट के लिए भिगोकर रखें।
  • फिर इसे अच्छे से मैश करें।
  • इसमें आपको बारीक कटी हुई हरी मिर्च को डालना है।
  • इसके बाद इसमें आपको घीसकर अदरक डालना है।
  • फिर इसमें काली मिर्च 1 टेबल स्पून डालना है।
  • इसके बाद इसमें स्वादनुसार सेंधा नमक डालना है।
  • थोड़ा सा बारीक कटा हुआ धनिया डालें।
  • इसके बाद इसमें शकरकंदी को घीसकर डालें।
  • इसमें आप चाहें तो 1 मैश आलू डालना है।
  • इसके बाद पीसी हुई मूंगफली डालें।
  • फिर इन सभी चीजों को मिक्स करके इसका डो तैयार करें।

sabudana_big

साबुदाना पराठा को बनाने का तरीका

  • इसके लिए आपको एक पन्नी लेनी है।
  • इसमें इस डो को अच्छे से फैलाकर इसकी रोटी बनानी है।
  • फिर आपको पैन में घी डालना है।
  • इसके बाद इसे डालना है।
  • इसे चारों तरफ से अच्छे से सेंक लें।
  • इसके बाद इसे आलू या लौकी की सब्जी के साथ सर्व करें।
  • आप चाहें तो इसे चटनी के साथ इसे खा सकते हैं।
  • इसके साथ आप चाहें तो दही भी खा सकते हैं। इससे भी स्वाद अच्छा आता है।

Sabudana-Aloo-Paratha-Recipe-1752320496174

 

इसे भी पढ़ें: Navratri Bhog 2025: नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री को लगाएं मखाने की खीर का भोग, जानें विधि

इस तरह से बनाएं साबुदाना पराठा। इसे खाने से आपके परिवार के लोगों का पेट भी अच्छे से भर जाएगा। साथ ही आपको भी साबुदाना अलग तरह से खाने को मिल जाएगा। इस तरह से आप अपनी नवरात्रि में खाने वाले फलहार को तैयार कर सकते हैं। इससे आपको भी टेस्टी खाने को मिल जाएगा। इसके बाद आप इसे हर बार बनाने का मौका मिल जाएगा।

यह भी पढ़ें: Navratri 2025: इस नवरात्रि माता के सामने रखें ये 3 तरह की खीर, जानें भोग बनाने की आसान रेसिपी

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

टेस्टी साबुदाना पराठे Recipe Card

टेस्टी साबुदाना पराठे बनाने का तरीका

Vegetarian Recipe
Total Time: 30 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 10 min
Servings: 10
Level: Medium
Course: Main Course
Calories: 100
Cuisine: Indian
Author: Mahima Bhatnagar

Ingredients

  • साबुदाना- 1 कटोरी
  • आलू- 1
  • शकरकंदी- 1
  • काली मिर्च- 1 टेबल स्पून
  • सेंधा नमक- स्वादनुसार
  • हरा धनिया
  • अदरक
  • हरी मिर्च
  • मूंगफली- पीसी हुई
  • घी

Step

  1. Step 1:

    इसके लिए आपको साबुदाना 10 से 15 मिनट के लिए भिगोकर रखें। फिर इसे अच्छे से मैश करें।

  2. Step 2:

    इसमें आपको बारीक कटी हुई हरी मिर्च को डालना है। इसके बाद इसमें आपको घीसकर अदरक डालना है।

  3. Step 3:

    फिर इसमें काली मिर्च 1 टेबल स्पून डालना है। इसके बाद इसमें स्वादनुसार सेंधा नमक डालना है।

  4. Step 4:

    थोड़ा सा बारीक कटा हुआ धनिया डालें। इसके बाद इसमें शकरकंदी को घीसकर डालें।

  5. Step 5:

    इसमें आप चाहें तो 1 मैश आलू डालना है। इसके बाद पीसी हुई मूंगफली डालें।

  6. Step 6:

    इसके लिए आपको एक पन्नी लेनी है। इसमें इस डो को अच्छे से फैलाकर इसकी रोटी बनानी है।

  7. Step 7:

    फिर आपको पैन में घी डालना है। इसके बाद इसे डालना है। इसे चारों तरफ से अच्छे से सेंक लें।

  8. Step 8:

    इसके बाद इसे आलू या लौकी की सब्जी के साथ सर्व करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।