जन्माष्टमी में श्री कृष्ण को लगाएं पनीर की खीर का भोग

खीर की शुरुआत लगभग 2,000 साल पहले ओडिशा के भगवान जगन्नाथ मंदिर में एक पवित्र प्रसाद के रूप में हुई थी और इसे चढ़ाने की प्रथा दक्षिण एशिया के कई हिंदू मंदिरों में फैल गई। स्थानीय परंपराओं और स्वाद के आधार पर सटीक नुस्खा अलग-अलग होता है।
यही कारण है कि त्योहार कोई भी हो, खीर हर घर में बनाई जाती है। खीर बनाना अक्सर आसान लगता है, लेकिन ऐसा नहीं है। अगर आप सही टेक्नीक जानते हैं और संयम से खीर बनाएं, तो मलाईदार खीर बनाई जा सकती है। इसके लिए इंग्रीडिएंट्स का सही रेशियो बहुत ज्यादा जरूरी है।
पनीर की खीर Recipe Card
आइए आज आपको एक नई खीर की रेसिपी बताएं। आप भी घर पर मिनटों में बनाएं पनीर की खीर
Ingredients
- 1.5 लीटर फुल क्रीम दूध
- 250 ग्राम पनीर
- 1 बड़ा चम्मच घी
- 1/4 कप कद्दूकस किया हुआ नारियल
- 1 चम्मच गुलाब की पंखुड़ियां
- चुटकी भर इलायची का पाउडर
- 1/4 छोटा चम्मच केसर
- 1 बड़ा चम्मच चीनी
- 1/4 कप कंडेंस्ड मिल्क
- 1 बड़ा चम्मच मिक्स ड्राई फ्रूट्स (बादाम
- पिस्ता और काजू)
Step
- Step 1:
पहले दूध को उबालने के लिए रखें और पनीर को कद्दूकस कर लें।
- Step 2:
दूध में केसर, इलायची और चीनी डालकर मिलाएं और उसे गाढ़ा होने दें।
- Step 3:
अब इसमें पनीर और बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर कुछ देर पकाएं और फिर कंडेंस्ड मिल्क और दूध डालकर गाढ़ा कर लें।
- Step 4:
इसमें गुलाब की पंखुड़ियां और कद्दूकस किया नारियल डालकर खीर तैयार करें।
अब जन्माष्टमी पर भी खीर बनाई ही जाएगी। मगर मखाना, लौकी, समा के चावल वाली खीर छोड़कर अब आप पनीर की खीर बनाएं। हालांकि, पनीर खीर की रेसिपी आपने पहले भी देखी होगी, लेकिन आज हम आपको एक नए तरीके से इस रेसिपी को बनाना बताएंगे। पनीर से बनने वाली खीर पौष्टिक भी होगी और इसका स्वाद भी आपको बहुत पसंद आएगा।
इसे भी पढ़ें: सिर्फ 15 मिनट में तैयार हो सकती है लजीज वरी चावल खीर, जानें क्या है पूरा प्रोसेस
पनीर की खीर बनाने का तरीका-
- इसके लिए पनीर को साफ करके कद्दूकस कर लें और उसे अलग रख दें।
- अब एक पैन में घी गर्म करें और फिर काजू, बादाम और पिस्ता डालकर कुछ सेकंड के लिए भूनें। आप इन्हें बारीक काटकर भी भून सकते हैं।
- एक मोटे तले वाले पतीले को गर्म करें और उसमें 1 लीटर फुल क्रीम दूध डालकर उबाल लें। जैसे ही उबाल आ जाए, तो दूध को धीमी आंच पर रखकर पकने दें। जब दूध को गाढ़ा होते देखें, तो उसमें केसर, इलायची का पाउडर और चीनी डालकर मिलाएं।
इसे भी पढ़ें: Janmashtmi Special: भगवान श्री कृष्ण को पसंद हैं दूध से तैयार ये चीजें, आप भी घर पर ऐसे बनाएं
- इसके बाद कद्दूकस किया हुआ पनीर और बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर दूध को पका लें। इसमें कंडेंस्ड मिल्क और दूध डालकर धीमी आंच पर 3-4 मिनट तक और पकाएं।
- अब गुलाब की पंखुड़ियों को धोकर साफ कर लें। उन्हें तोड़कर एक प्लेट में रख लें। साथ ही, नारियल को कद्दूकस करके अलग कटोरी में रखें।
- जब खीर तैयार हो जाए, तो ऊपर से कद्दूकस किया हुआ नारियल और गुलाब की पंखुड़ियां डालकर गार्निश करें। इसे एक कटोरे में निकालकर कान्हा को भोग लगाएं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।