image

Saphala Ekadashi Bhog 2025: सफला एकादशी के दिन भगवान विष्णु को क्यों लगाया जाता है मखाने की खीर का भोग, जानें महत्व

सफला एकादशी का व्रत रखने से सभी पापों से मुक्ती मिल जाती है। इसलिए लोग इस एकादशी का व्रत जरूर रखते हैं और विष्णु भगवान के भोग में खीर को बनाकर इसका सेवन करवाते हैं। आइए भोग और महत्व के बारे में आर्टिकल में जानें।
Editorial
Updated:- 2025-12-14, 15:53 IST

Saphala Ekadashi Bhog Prasad: सफला एकादशी इस बार 15 दिसंबर को पड़ रही है। इस दिन लोग एकादशी का व्रत रखेंगे। साथ ही भगवान विष्णु की पूजा करेंगे। इस दिन व्रत निर्जला रखा जाता है। इसलिए शाम के समय भगवान को जो व्यंजन भोग के लिए बनाया जाता है। उससे ही व्रत पारण किया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि व्रत को रखने और इस दिन भोग प्रसाद को बनाने का अलग ही महत्व होता है, जिसके बारे में हमें पंडित जन्मेश द्विवेदी ने बताया। आप भी जाने सफला एकादशी के दिन भगवान विष्णु को मखाने की खीर का भोग क्यों लगाते हैं?

सफला एकादशी मखाने की खीर का भोग (Saphala Ekadashi Bhog 2025)

विष्णु जी को सभी चीजें प्रिय होती हैं, लेकिन एकादशी के दिन चावल, अनाज और अन्य ऐसी दालें होती हैं जो खाना वर्जित होता है। इसलिए इस दिन फल और मेवा खाई जाती हैं। इन्हीं से भगवान विष्णु के भोग का प्रसाद तैयार किया जाता है, ताकि भगवान खुश हो सके। खीर में डले मखाने शुद्ध और सात्विक फलाहार माने जाते हैं। इसलिए भगवान को भोग लगाकर आप भी प्रसाद के तौर पर इसका सेवन कर सकती हैं।

1 - 2025-12-10T122858.988

सफला एकादशी पर भोग की खीर कैसे बनाएं?

वैसे तो घरों में खीर सिंपल तरह से बनती है, लेकिन इस खीर को बनाने के लिए आप इसमें गुड को जरूर डालें। ऐसा इसलिए क्योंकि विष्णु भगवान के प्रसाद में गुड का इस्तेमाल होता है। इसलिए खीर में भी चीनी की जगह पर इसे डालें। इससे खीर का स्वाद भी अच्छा आएगा। साथ ही आप भगवान विष्णु को उनके प्रिय व्यंजन का भोग भी लगा पाएंगी। इसी खीर से आप अपने व्रत का पारण भी कर पाएंगी।

3 - 2025-12-10T122935.982

इसे भी पढ़ें: Ekadashi In December 2025: दिसंबर के महीने में दो नहीं बल्कि पड़ेंगी 3 एकादशी तिथियां, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, महत्व समेत अन्य बातें

सफला एकादशी पर मखाने की खीर बनाने का महत्व

भगवान विष्णु माता लक्ष्मी के बिना अधूरे माने जाते हैं। ऐसे में कमल से निकले मखाने का इस्तेमाल करके आप भगवान को प्रसन्न कर सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि कमल का फूल माता लक्ष्मी को प्रिय होता है। साथ ही इससे आपको दोनों का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। सफला एकादशी नाम ही सफलता से जुड़ा है, इसलिए इस दिन मखाने की खीर का भोग लगाने से भक्त के जीवन में सफलता और सकारात्मकता आती है।

2 - 2025-12-10T122937.967

इस बार सफला एकादशी पर मखाने की खीर का भोग लगाएं, ताकि व्रत को अच्छे से पूरा किया जए। इससे आपको काफी लाभ प्राप्त होगा।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;