सिर्फ 15 मिनट में तैयार हो सकती है लजीज वरी चावल खीर, जानें क्या है पूरा प्रोसेस

वरी चावल खीर एक परंपरागत भारतीय मिठाई है, जो अपने स्वाद और सुगंध के लिए जानी जाती है। यह बनाने में आसान और जल्दी बन जाती है, और किसी भी अवसर के लिए एकदम सही है। तैयारी का समय 05 मिनट बनाने का समय 15 मिनट और कम से कम 3 से 4 लोगों के लिए सर्व की जा सकती है। वरी चावल खीर में मिलने वाली कैलोरी 125 होती है।
वरी चावल की खीर बनाने की विधि
सबसे पहले वरी चावल को 1/2 घंटा पानी में भिगोकर रख दें।
दूध को उबालकर अलग रख दें।
वरी चावल खीर Recipe Card
ऐसे तैयार करें वरी चावल की खीर
Ingredients
- 1 लीटर फुल क्रीम दूध
- 1/2 कप वरी चावल (समा के चावल)
- 2 चम्मच घी
- 1/4 कप चीनी
- 6-7 बादाम
- 1 चम्मच खसखस
- 1/2 कप चीनी
- 2 हरी इलायची
- 5-6 केसर के धागे दूध में भिगोए हुए
- गुलाब की पंखुड़ियां सजावट के लिए।
Step
- Step 1:
सबसे पहले वरी चावल को 1/2 घंटा पानी में भिगोकर रख दें।
- Step 2:
दूध को उबालकर अलग रख दें।
- Step 3:
एक पैन में घी गर्म कर उसमें वरी चावल को थोड़ी देर तक भून लें।
- Step 4:
अब इसमें दूध मिलाएं और चलाते हुए मध्यम आंच पर पकाएं।
- Step 5:
जब चावल पक जाए और खीर गाढ़ी हो जाए तब इसमें चीनी और इलायची पाउडर मिलाएं।
- Step 6:
खीर को कटोरे में निकालकर बारीक कटे बादाम, भिगोया हुआ केसर और गुलाब की पंखुड़ियों से सजाकर परोसें।
सारा पानी छानकर चावल निकाल लें।
एक पैन में घी गर्म कर उसमें वरी चावल को थोड़ी देर तक भून लें।
फिर इसमें कटे बादाम और खसखस मिलाएं और इसे भी भून लें।
अब इसमें दूध मिलाएं और चलाते हुए मध्यम आंच पर पकाएं।
जब चावल पक जाए और खीर गाढ़ी हो जाए तब इसमें चीनी और इलायची पाउडर मिलाएं।
थोड़ी देर पकाकर गैस बंद कर दें।
खीर को कटोरे में निकालकर बारीक कटे बादाम, भिगोया हुआ केसर और गुलाब की पंखुड़ियों से सजाकर परोसें।
इसे भी पढ़ें: घर पर ऐसे झटपट तैयार करें गेहूं की खीर, खाकर सभी हो जाएंगे खुश
वरी चावल की खीर बनाने की दूसरी विधि
बर्तन के तले तक चम्मच से चलाते रहें, ताकि खीर बर्तन के तले में न लगे।
समा के चावल नरम होने पर, खीर में काजू और किशमिश डालें।
चावल को दूध के साथ एकदम मिलने तक पकने दें।
चम्मच से गिराने पर दूध और चावल एक साथ गिरने चाहिए।
अब खीर में चीनी डालकर मिलाएं।
गैस बंद कर दें।
खीर में कुटी इलायची डालकर मिलाएं।
खीर को गरम या ठंडा जैसा आपको खाना पसंद है परोसें।
चावल की खीर को गाढ़ा कैसे करें?
खीर को गाढ़ा करने के लिए, इसे थोड़ी देर और धीमी आंच पर पकाएं। चावल में स्टार्च होता है, इसलिए पकने पर इससे स्टार्च निकल जाता है और खीर गाढ़ी हो जाती है। अगर खीर को ज्यादा देर तक पकाए बिना गाढ़ा करना हो, तो एक कटोरी में 2 छोटी चम्मच चावल का आटा और 3 से 4 छोटी चम्मच दूध को अच्छे से घोलकर पकते हुए खीर में डाल दें। करीब 15 मिनट पकाने के बाद खीर गाढ़ी हो जाएगी। खीर को गाढ़ा करने के लिए इसमें एक चम्मच सूची भूनकर भी मिलाया जा सकता है।
खीर बनाने के लिए, एक किलो दूध में 75 ग्राम चावल का अनुपात उचित होता है। खीर को पैन के तले में चिपकने से रोकने के लिए, दूध डालने से पहले पैन के तले को घी या खाना पकाने के तेल से हल्का कोट किया जा सकता है। खीर पकाते समय धीमी से मध्यम आंच का इस्तेमाल करना चाहिए, क्योंकि तेज गर्मी से दूध चिपक सकता है और जल सकता है।
इसे भी पढ़ें: सिर्फ 30 मिनट में बनाएं मलाई गुलाब खीर, जानें आसान रेसिपी
वहीं, अगर खीर बहुत पतली है, तो इसे गाढ़ा करने के लिए 1-2 बड़े चम्मच चावल का आटा या कॉर्नस्टार्च को थोड़ी मात्रा में ठंडे दूध के साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं और खीर में डालकर गाढ़ा होने तक पकाएं।
खीर में मौजूद चावल में अच्छी मात्रा में स्टार्च होता है जो आंत के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है और सूजन को भी कम करता है। चावल की खीर कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होती है जो भारी व्यायाम करते समय इस्तेमाल होने वाले ग्लाइकोजन को वापस लाने में मदद करती है। चावल की खीर पेट ही नहीं पूरे मानव शरीर पर ठंडक पहुंचाती है।
अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।