Orange Slush: गर्मी से राहत देगा ऑरेंज स्लश, ऐसे बनाएं ये आइस ड्रिंक

आइसक्रीम, कुल्फी और चुस्की के बाद आज हम आपके लिए एक नई रेसिपी ले आए हैं। इसका नाम है ऑरेंज स्लश। इस समर कूलर को आप भी बनाएं और इसका मजा लें, तो चलिए इसकी रेसिपी क्या है जान लेते हैं।

how to make orange slush recipe

शिकंजी, लस्सी, कुल्फी, आइसक्रीम और चुस्की भी यदि गर्मी से राहत देने के लिए काफी नहीं है, तो आप इस नई आइस ड्रिंक को ट्राई करके देखिएगा। आपने ऑरेंज स्लश के बारे में तो सुना होगा। इसमें फ्रूट्स और अन्य फ्लेवर्स को बर्फ के साथ तैयार किया जाता है। यह एक गाढ़ी आइस ड्रिंक होती है। इसमें फ्लेवर्ड आइस को चूरा-चूरा कर दिया जाता है, जिसे आराम से पिया जा सकता है। सरल भाषा में कहें तो चुस्की का क्रश्ड वर्जन ही स्लश है। चिलचिलाती धूप से राहत दिलाने के लिए यह काफी अच्छा विकल्प है।

मैंने पहली बार इस आइस ड्रिंक का मजा अपने शहर में लिया था। हमारे यहां देहरादून में पॉपुलर डेजर्ट प्लेस है, जिसका नाम स्लश है। घंटाघर में स्थित यह दुकान आज एक कैफे का रूप ले चुकी है। यहां कोन वाली आइसक्रीम और स्लश बरसों से सर्व किया जाता है। शॉपिंग करने वाले लोग धूप से बचने के लिए पहले ही आइसक्रीम और स्लश ले लेते और फिर पूरा बाजार घूमते।

इस दुकान में ऑरेंज और लीची का स्लश मिलता है। गर्मियों में यह आइस ड्रिंक लेने के लिए लंबी भीड़ लगा करती है। एक रोज मैंने भी इस आइस ड्रिंक को खरीदा और तब से यह मेरी फेवरेट समर ड्रिंक्स में से एक है।

ऑरेंज स्लश घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है। इसके लिए आपके बास आइस और ऑरेंज जूस होना चाहिए। बाजार में मिलने वाला स्लश प्रिजर्वेटिव्स से भरा हो सकता है, इसलिए बेहतर है कि आप इस ड्रिंक को घर पर ही बना लें। अगर आप चुस्की और शिकंजी से थोड़ा ब्रेक लेना चाहते हैं, तो इस ड्रिंक को जरूर ट्राई कीजिएगा।

इसे भी पढ़ें: घर पर बनाएं कोकम की चुस्की, गर्मी में मिलेगी ठंडक

ऑरेंज स्लश बनाने का तरीका-

orange slushie recipe

  • इसके लिए आप ऑरेंज जूस ले सकते हैं या फिर ताजा संतरे से ही जूस निकालकर उसका उपयोग करें।
  • संतरे का जूस निकालकर उसमें स्वादानुसार चीनी डालें और उसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें। चीनी अच्छी तरह से घुल जानी चाहिए।
  • आप इसमें चीनी की जगह शहद या मेपल सिरप भी डाल सकते हैं। इससे स्वाद बढ़ जाएगा और ऑरेंज स्लश अलग और फ्लेवरफुल लगेगा।
  • अब ऑरेंज जूस में आधा कप सोडा और एक चम्मच नींबू का रस डालें। अच्छी तरह से इंग्रीडिएंट्स को मिलाएं। इस तैयार ड्रिंक को फ्रिज में चिल्ड होने के लिए लगभग डेढ़-दो घंटे के लिए रख दें।
  • आपके फ्रीजर में से आइस क्यूब की ट्रे निकालकर क्यूब्स को ब्लेंडर में डालकर क्रश करें। अगर आपके पास आइस का बड़ा ब्लॉक है, तो उसे शेव भी कर सकते हैं।
  • अब एक गिलास में क्रश की हुई आइस डालें और उसमें फ्रिज से निकाला हुआ संतरे का जूस डालकर चम्मच की मदद से अच्छी तरह से मिलाएं और सर्व करें।
  • आपका ऑरेंज स्लश तैयार है। आप इसे किसी भी तरह के फ्रूट जूस से बना सकते हैं। दिन भर इस ड्रिंक को धीरे-धीरे सिप करते जाइए और गर्मी को भगाते रहिए।
HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

ऑरेंज स्लश Recipe Card

आज रेसिपी ऑफ द डे में हम आपके लिए ऑरेंज स्लश की रेसिपी लेकर आए हैं।
Her ZindagiHer ZindagiHer ZindagiHer Zindagi
  • Total Time :105 min
  • Preparation Time : 90 min
  • Cooking Time : 15 min
  • Servings : 2
  • Cooking Level : Low
  • Course: Beverages
  • Calories: 175
  • Cuisine: Indian
  • Author: Ankita Bangwal

सामग्री

  • आइस क्यूब की ट्रे
  • आधा किलो संतरे या ऑरेंज जूस
  • स्वादानुसार चीनी
  • एक बड़ा चम्मच नींबू का रस
  • प्लेन सोडा
  • शहद या मेपल सिरप (ऑप्शनल)

विधि

  • Step 1 :

    एक कटोरे में संतरे का जूस लें और उसमें चीनी, सोडा और नींबू का रस मिलाकर उसे फ्रिज में रखें।

  • Step 2 :

    8-10 आइस क्यूब्स को ब्लेंडर में क्रश कर लें।

  • Step 3 :

    एक गिलास में क्रश की हुई आइस डालें। ऊपर से ठंडा ऑरेंज जूस डालकर मिलाएं। कुछ देर फ्रिज में रखें और चिल्ड सर्व करें।