इन दिनों चैत्र नवरात्रि का पर्व चल रहा है। ऐसे में नवरात्रि के हर दिन माता के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा होती है। इसके साथ ही हर दिन तरह-तरह का भोग लगाने की भी मान्यता है। वहीं अष्टमी और नवमी वाले दिन कन्या पूजन किया जाता है। इस दिन कन्याओं को हलवा, चना और पूड़ी का वितरण किया जाता है। इसके साथ ही माता महागौरी अत्यंत शांत और दयालु देवी मानी जाती हैं। महागौरी दो शब्दों के मेल से बना है। महा का अर्थ होता है महान' जबकि गौरी का मतलब उज्ज्वलता या गोरा रंग होता है।
मान्यता के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि कड़ी तपस्या के कारण माता महागौरी ने गहरा रंग धारण कर लिया था, लेकिन शिवजी के द्वारा उनको गंगाजल से स्नान कराया गया था। जिसके बाद माता गौरवर्ण की हो गईं। उसी के बाद से मातारानी का नाम 'महागौरी' पड़ा। ऐसे में नवरात्रि के आठवें दिन माता महागौरी की पूजा का विधान है। यह दिन अष्टमी के रूप में मनाया जाता है। महागौरी को सफेद रंग बेहद प्रिय है। उनके वस्त्र से लेकर उनका वाहन भी श्वेत रंग का है। ऐसे में इस दिन हलुआ, पूड़ी और चने के अलावा माता रानी को आप सफेद रंग की नारियल बर्फी का प्रसाद भी चढाएं। इससे आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी और मातारानी आपकी सभी इच्छाएं पूरी करेंगी। आज हम आपको इस आर्टिकल में नारियल की बर्फी बनाने की स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं। जिसको आप अष्टमी वाले दिन बनाकर माता महागौरी के लिए पारंपरिक भोग तैयार कर सकती हैं।
नारियल की बर्फी बनाने की रेसिपी (Nariyal ki Burfi ecipe)
सामग्री
- नारियल का बुरादा- 250 ग्राम
- दूध- 1 कप
- चीनी- 1 कप
- मावा- 1 कप
- मिल्क पाउडर- 2 चम्मच
- बादाम, काजू, पिस्ता- गार्निश के लिए (बारीक कटे हुए)
- इलायची पाउडर- 1/2 चम्मच
नारियल की बर्फी बनाने की विधि
- इसके लिए आपको सबसे पहले एक पैन में आपको दूध उबलने रखना है।
- जब दूध उबल जाए तो आप उसमें मिल्क पाउडर और चीनी डालकर लगातार चलाती रहें।
- दूध को आपको एकदम धीमी आंच पर पकाना है। जब तक वो हल्का गाढ़ा न हो जाए।
- इसके बाद आप इसमें मावा कद्दूकस करके मिक्स करें और फिर चलाएं।
- दूसरी तरफ पैन में आप नारियल का बुरादा रोस्ट कर लें।
- अब इसको भी दूध में मिला दें और अच्छी तरह सभी चीजों को मिक्स कर लें।
- इसके बाद आप गैस बंद कर दें।
- हल्का ठंडा हो जाने पर इसमें आप इलायची पाउडर और ड्राई फ्रूट्स डालें और मिक्स करें।
- अब एक थाली में घी लगाएं और इस मिश्रण को उसमें एक समान फैला दें।
- इसके बाद ऊपर से कटे हुए ड्राई फ्रूट्स और चांदी के वर्क से गार्निश करें।
- आपकी नारियल बर्फी बनकर तैयार है इसे फ्रिज में थोड़ी देर सेट होने के लिए रखें
- इसके बाद अपने मनचाहे आकार में काटें और मातारानी को प्रसाद लगाएं।
ये भी पढ़ें: Durga Ashtami Prasad Recipe: नए तरीके से सिर्फ 15 मिनट में तैयार करें चने का हलवा पूड़ी, नोट करें रेसिपी
हलवा, चने और पूड़ी का प्रसाद
इसके अलावा जिनके घर में अष्टमी पूजा होती है उनको हलवे, चने और पूड़ी का भी भोग लगाना चाहिए। सूजी का हलवाऔर दूध से बनाया जाता है। जबकि चने को आप अपने अनुसार उबालकर उसको प्लेन या मसाले वाला भी बना सकती हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik/shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों