HZ Food School: सिंपल सूजी का हलवा भी बनेगा स्वादिष्ट, बनाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

सर्दियों में सूजी का हलवा खाने का मन बड़ा किया करेगा। सर्द रातों में रात को घी में तैयार हलवा खाने का मजा भी अलग है और फायदे भी हैं। अब नवरात्रि में भी चने और पूड़ी के साथ हलवा बनाने की परंपरा है। हलवा सब बनाते हैं, लेकिन हर किसी से यह आसान-सी रेसिपी अच्छी बने यह जरूरी नहीं है। आपने देखा होगा कुछ लोग दानेदार हलवा बनाते हैं और किसी का हलवा गीला होता है।
हलवा कैसे खाना है यह आपके ऊपर निर्भर करता है, लेकिन इसे बनाने का सही तरीका जरूर पता होना चाहिए। अगर सूजी भूनने में या पानी में कमी या अधिकता हो जाए, तो हलवे का स्वदा बिगड़ सकता है।
आज हम आपको ऐसे अमेजिंग टिप्स बताने वाले हैं, जिन्हें फॉलो करके यदि आप हलवा बनाएंगे तो हलवा स्वादिष्ट बनेगा।
ऐसे करें हलवा बनाने की तैयारी
- हलवा बनाने के लिए सही सूजी लेना बहुत आवश्यक है। सूजी दो तरह की आती है पतली और मोटी, आप अपनी पसंद के अनुसार उसे चुन सकते हैं।
- सूजी का हलवा बनाने से पहले सूजी को छान जरूर लें। इससे किसी तरह का कंकड़ आदि या गंदगी भूनते वक्त नहीं आएगी। इससे हलवा बनाते हुए किसी तरह की गांठ भी नहीं पड़ती है।
इसे भी पढ़ें: घर पर ही कई वैरायटी में बना सकती हैं स्वादिष्ट हलवा, जानें रेसिपीज
न करें ये गलतियां
- हलवा बनाते समय अक्सर लोग कई गलतियां करते हैं, इसलिए हलवा खराब बनता है। सबसे पहली गलती कि सूजी को भूनते वक्त आंच को मीडियम से धीमा रखें। इससे सूजी जलेगी भी नहीं और अच्छी तरह से भुन जाएगी।
- सूजी को लगातार न चलाते रहने से भी सूजी जल सकती है। इसलिए घी में सूजी डालने के बाद उसे लगातार चलाते रहें, इससे वो बराबर से पक सकेगी।
- पानी डालते वक्त आंच को एकदम धीमा रखें और लगातार सूजी को चलाते रहें। इस तरह से हलवे में गांठ नहीं पड़ती है।
हलवा बनाते वक्त ध्यान रखें ये बातें
- हलवा ड्राई तब बनता है, जब उसमें सही ढंग से घी न डाला गया हो। हलवा बनाते समय अच्छी मात्रा में घी डालें। यदि सूजी भूनते वक्त आपको लगे कि घी कम है, तो आप गर्म घी ऊपर से डाल सकते हैं।
- अगर आप चाहते हैं कि हलवा स्टिकी या चिपचिपा न बने, तो उसके लिए हलवे में एक साथ पानी डालने की बजाय धीरे-धीरे पानी डालें। इससे आपको क्वांटिटी का सही अंदाजा होगा।
- अगर आप चाहते हैं कि हलवा बनने के बाद उसमें शाइन रहे, तो फिर हलवे के ऊपर से घी डालकर मिक्स करें।
डालें ये स्पेशल सामग्री
अगर आप बिना चीनी के हलवा बनाना चाहते हैं, तो यह और भी अच्छा है। चीनी की जगह आप हलवे में गुड़ शामिल कर सकते हैं। सर्दियों में गुड़ खाने के बड़े फायदे हैं और इससे स्वाद में भी इजाफा होगा।
सूजी का हलवा बनाने के लिए इंग्रीडिएंट्स
- 1 कप सूजी
- 2.5 कप पानी
- 3 बड़े चम्मच घी
- 1/4 कप गुड़
- 1 बड़ा चम्मच किशमिश और बादाम
इसे भी पढ़ें: 3 तरह के ये हलवे सर्दियों के मौसम में शरीर को पहुंचाएंगे गरमाहट
सूजी का हलवा बनाने का तरीका-
- सबसे पहले सूजी को छानकर अलग कर लें। इसके बाद एक कड़ाही गर्म करें और उसमें 2 बड़े चम्मच घी डालें।
- अब इसमें सूजी डालकर मध्यम से धीमी आंच पर अच्छी तरह से भून लें। दूसरी तरफ 2 कप पानी को एक पैन में गर्म कर लें।
- जब सूजी में से खुशबू आने लगे और वह सुनहरी भूरी हो जाए, तो उसमें गुड़ डालकर मिला लें।
- इसके बाद इसमें धीरे-धीरे पानी डालकर मिक्स करें। इसे 3-4 मिनट पकाएं और फिर घी डालकर मिक्स करें।
- आखिर में बारीक कटा बादाम (भीगे बादाम खाने के फायदे) और किशमिश डालकर सर्व करें।
हमें उम्मीद है ये टिप्स आगे आपके काम आएंगे और आप स्वादिष्ट हलवा बनाने में कामयाब होंगी। अगर आपको यह लेख पसंद आया, तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।