Mother's Day Cake Recipe: मदर्स डे पर बाजार नहीं, घर पर ही इन 3 चीजों से कम बजट में बनाएं Yummy केक

Mothers day special homemade cake recipe: मदर्स डे पर हर कोई अपनों मम्मी के लिए केक कटिंग जरूर करवाता है। आप इस बार बाजार से केक लाने के बजाय इसे घर पर ही तैयार कर सकती हैं। आइए जान लेते हैं किन 3 चीजों की मदद से आप शानदार सा केक बना सकती हैं।
Mango Biscuit Cake,
Mango Biscuit Cake,

Mango cake recipe: मदर्स डे आने में अब कुछ ही दिनों का समय बाकि है। ऐसे में अधिकतर लोगों ने अपनी मम्मी को गिफ्ट से लेकर केक डिजाइन सब कुछ डिसाइड कर ही लिया होगा। किस तरह इस खास मौके पर अपनी मां को स्पेशल फील कराया जा सके। मदर्स डे पर अधिकतर लोग अपनी मम्मी के लिए मार्केट से केक जरूर खरीद कर लाते हैं। मार्केट में मिलने वाला यह केक काफी महंगा होता है और कभी-कभी दुकानदार बासी केक भी दे देता है। इसको खाने से हमारी सेहत भी खराब हो सकती है। ऐसे में कैसा रहेगा अगर हम मम्मी के लिए मदर्स डे पर घर में ही यम्मी सा केक बनाकर तैयार कर लें। इससे हमारे पैसे तो बचेंगे साथ ही हमें एकदम फ्रेश और टेस्टी केक मिलेगा।

आज हम आपको इस आर्टिकल में आम और चॉकलेट बिस्किट से बनने वाले केक की रेसिपी बताने जा रहे हैं। इस केक को आप महज 3 चीजों की मदद से झटपट मदर्स डे पर तैयार कर सकती हैं। यह केक खाने में बहुत ही ज्यादा यम्मी होगा और आपकी मम्मी इस होममेड केक को देखते ही एकदम खुश हो जाएंगी। बाजार की तरह इस केक में किसी तरह का कोई अंडा भी यूज नहीं होगा। इस में हर कोई इसे खा सकता है। आइए जान लेते हैं केक बनाने का तरीका।

आम और चॉकलेट बिस्किट केक

mango cake

आवश्यक सामग्री

  • चॉकलेट बिस्किट- 1 पैकेट
  • दूध- आधा लीटर
  • पिसी चीनी- आधा कटोरी
  • आम- 4 बड़े (पल्प और टुकड़ों में कटे हुए)
  • व्हीप्ड क्रीम- 250 ग्राम
  • बेकिंग सोडा- 1/2 टेबलस्पून
  • मक्खन- 1 टेबलस्पून
  • फ्रूट्स, चॉकलेट और बिस्किट- गार्निश के लिए

आम और चॉकलेट बिस्किट केक की रेसिपी

  • सबसे पहले एक मिक्सर जार में आम को छीलकर उसका पल्प बना लेना है।
  • एक आम का छिलका उतार कर आप उसको छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।

mango pieces

  • अब आपको दूसरे जार में कोई भी अपनी पसंद के चॉकलेट बिस्किट लेकर पीस लेने हैं।
  • इसके बाद आपको एक बड़ा बाउल लेना है और उसमें आपको बिस्किट का चूरा डाल देना है।

choclate biscuit

  • इसमें आपको दूध डालते हुए चलाते जाना है और इसका एक बेटर बना लेना है।
  • इस बेटर में आपको थोड़ा सा आम का पल्प और आम के टुकड़े डालने हैं और अच्छी तरह फेंट लेना है।
  • अब आपको इस बेटर में बेकिंग सोडा, पिसी चीनी और थोड़ा बटर डालकर मिक्स करना है।
  • फिर आप केक बनाने वाला मोल्ड लेकर उसमें बटर पेपर फैलाएं।
  • उसके ऊपर घी लगाएं और तैयार बेटर को डाल दें।
  • अब आप इसको या तो ओवन में या फिर कड़ाही में नमक फैलाकर उसके ऊपर चलनी रखकर उसपर भी पका सकती हैं।
  • जब तक केक पका रहा है आप बाजार में मिलने वाली व्हिप्ड क्रीम को बाहर निकालकर थोड़ा मिक्स कर लें।
  • एक पैन में आम का पल्प डालकर उसको थोड़ा पका लें और ठंडा करें।
  • अब आपको केक में से दो स्लाइस चाकू से काटकर निकालनी है।

cake making

  • पहली स्लाइस पर व्हीप्ड क्रीम डालकर फैलाएं।
  • अब दूसरी स्लाइस रखें और उसके ऊपर आम का पल्प फैलाएं।

mango cake recipe

  • इसके बाद बचे हुए आम के पल्प और व्हीप्ड क्रीम को मिक्स करके पूरे केक को कवर कर दें।
  • आखिर में आप अपने अनुसार फ्रूट्स, बिस्किट और चॉकलेट की मदद से गार्निश करें।
  • मदर्स डे के लिए होममेड केक बनकर एकदम तैयार है।

घर पर केक बनाते समय इन टिप्स का रखें ध्यान

cheese cake

  • मैंगो और बिस्किट का केक बनाते समय ध्यान रखें कि दोनों का अनुपात एक जैसा रहे।
  • बेटर बनाते समय आपको पानी का बिल्कुल इस्तेमाल नहीं करना है।
  • बेटर में मक्खन डालने से काफी टेस्ट आ जाता है।
  • बेकिंग पाउडर को बहुत कम मात्रा में यूज करें। ज्यादा डल जाने पर टेस्ट बिगड़ सकता है।
  • केक के बेटर को कभी भी बहुत ज्यादा नहीं फेंटना होता है।
  • ओवन या कड़ाही को प्री-हीट करने के बाद ही केक रखें।
  • मोल्ड को ग्रीस करने के बाद ही बेटर डालें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP