Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:03 AM IST

घर पर आसानी से इस तरह बनाएं व्हिप्ड क्रीम

बाजार से खरीदने की बजाय इस बार घर पर बनाएं व्हिप्ड क्रीम, चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी। 
Updated:- 2022-07-29, 14:41 IST
how to make whipped cream at home

व्हिप्ड क्रीम न केवल केक को और सुंदर बनाती है, बल्कि इससे केक का स्वाद भी बढ़ जाता है। केक के अलावा भी इसका इस्तेमाल कई चीजों में किया जाता है। खासतौर पर व्हिप्ड क्रीम बच्चों द्वारा बेहद पसंद की जाती है।

ज्यादातर महिलाएं इसे बाजार से खरीदकर लाती हैं। क्योंकि उन्हें लगता है कि घर पर बनाने में यह काफी महंगी पड़ेगी। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। आप इसे घर पर भी बना सकती हैं। इससे आपकी बेकिंग स्किल्स बढ़ेगी।

साथ ही कई महिलाओं को यह भी लगता है कि इसे बनाना काफी कठिन है। लेकिन आप कम समय में इस क्रीम को आसानी से बना सकती हैं। क्या आप जानना चाहती हैं इसे बनाने की रेसिपी? तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।

क्या होती है व्हिप्ड क्रीम?

what is whipped cream

व्हिप्ड क्रीम एक टॉपिंग है, जिसका इस्तेमाल बेक की हुई चीजों पर किया जाता है। यह फ्रॉस्टिंग का ही एक रूप है, जिसे बनाना बेहद आसान है। आप इसे किसी भी चीज पर लगाकर सर्व कर सकती हैं। यह केक से लेकर बिस्किट तक के स्वाद को दोगुना बढ़ा देता है।

इस तरह बनाएं व्हिप्ड क्रीम

घर पर व्हिप्ड क्रीम बनाने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

आवश्यक सामग्री

  • कोल्ड हैवी क्रीम
  • कंफेक्शनर शुगर
  • वनीला एक्सट्रैक्ट

बनाने का तरीका

tip to make whipped cream

  • सबसे पहले एक बाउल और व्हिस्क को 15 मिनट के लिए फ्रिजर में रख दें।
  • करीब 15 मिनट में ठंडे बाउल में क्रीम डालें और फिर इसे आइस बाथ के ऊपर रख दें।
  • अब इसे फेंटना शुरू करें और तब तक न रूकें जब तक कि इसमें सॉफ्ट पीक न बनने लगें।
  • जब आप क्रीम में कुछ लाइन्स और शेप देखना शुरू करेंगे, लेकिन वह जल्दी ही गायब हो जाते हैं। यानी 3-4 मिनट में तब चीनी या फ्लेवर ऐड करें।
  • कुछ समय बाद आप पाएंगी कि क्रीम का वॉल्यूम दोगुना हो गया है। साथ ही यह शेप में आ रही है। इस समय आपको ओवप व्हीपिंग करने से बचना चाहिए।
  • ऐसे में आपको बीटर की स्पीड कम कर दें और फिर व्हीप करें।
  • अब आप पाएंगी कि बाउल उल्टा करने पर भी क्रीम नहीं गिर रही है।
  • लीजिए तैयार है आपकी व्हीप्ड क्रीम।

इसे भी पढ़ें:5 आसान स्‍टेप्‍स में सीखें घर पर बेसिक केक बेक करने की विधि

स्टोर करने का तरीका

  • जैसे ही क्रीम बनकर तैयार हो जाए किसी कंटेनर में स्टोर करें।
  • कम से कम 24 घंटे के लिए फ्रिजर में रखें। (नगेट केक रेसिपी)
  • कंटेनर का ढक्कन हमेशा लगाकर रखें।

इसे भी पढ़ें:सिर्फ इन 3 चीजों से आप घर पर ही आसानी से बनाएं क्रीमी टेस्‍टी मैंगो आइसक्रीम

इन बातों का रखें ध्यान

whipped cream making tips

  • व्हीप्ड क्रीम बनाने के लिए तापमान का खास ध्यान रखें। क्रीम जितनी ठंडी होगी, इसे व्हीप करना भी उतना ही आसान होगा।
  • ओवर व्हीपिंग एक सामान्य समस्या है। अगर आप क्रीम को लंबे समय तक फेंटती रहेंगी तो यह दानेदार होने लगेगी। (परफेक्ट डोसा बैटर रेसिपी)
  • अगर क्रीम दानेदार हो जाती है तो इसमें फ्रेश क्रीम डालें और दोबारा से फेंटना शुरू करें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हमारी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।