Chocolate Day 2024: 20 रुपये में घर पर ऐसे बनाएं टेस्टी चॉकलेट केक, खाकर सब बोलेंगे 'वाह'

Chocolate Day 2024: चॉकलेट डे हर साल 9 फरवरी को मनाया जाता है। चॉकलेट डे पर हम सभी अपने पार्टनर को कुछ ना कुछ उपहार जरूर देते हैं। कई लोग केवल अपने पार्टनर को चॉकलेट देते हैं, तो कई लोग अपने पार्टनर के लिए कुछ बनाते हैं। वैसे तो चॉकलेट के अलावा, केक खाना हम सभी को बहुत अच्छा लगता है।
चॉकलेट डे पर अगर चॉकलेट वाला केक मिल जाए तब तो बात और भी बढ़िया हो जाती है। हालांकि, मार्केट से केक खरीदकर खाने पर जेब पर अत्यधिक भार पड़ता है। ऐसे में बर्थडे के अलावा किसी और दिन हम केक नहीं खरीदते हैं। अब से आपको चिंता लेने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि आप घर पर ही स्वादिष्ट चॉकलेट वाला केक बना सकते हैं।
इसके लिए आपको सिर्फ और सिर्फ 20 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। पूरा आर्टिकल पढ़ने के बाद आप भी 20 रुपये में केक बना पाएंगे।
सामग्री
- 10 रुपये का बिस्किट
- 9 रुपये की ईनो
- कुल खर्च - 19 रुपये
इसे भी पढ़ेंः बेकिंग करते वक्त अंडे की जगह डालें ये चीजें
ऐसे बनाएं केक

- 20 रुपये में केक बनाने के लिए आपको सबसे पहले 10 रुपये के बिस्किट खरीदने हैं। बिस्किट चॉकलेट वाले होने चाहिए। आप अपनी मर्जी से क्रीम या बिना क्रीम वाले बिस्किट खरीद सकते हैं। अब इन सारे बिस्किट को पैकेट से निकालकर मिक्सर ग्राइंडर में डाल लें।
- इसके बाद आपको बिस्किट में थोड़ी सी चीनी डालनी है जो हम सभी के घर में मौजूद होती है। अब ग्राइंड करके चीनी और बिस्किट को पिस लें। अब बिस्किट और चीनी के पाउडर को बाउल में निकालें और इसमें आधा कप दूध डाल दें। दूध खरीदने के लिए आपको मार्केट जाने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम सभी के घर दूध होता ही है।
- अब अच्छे से मिक्स करके पेस्ट तैयार कर लें और रेस्ट के लिए 10 से 15 मिनट के लिए रख दें। पेस्ट ज्यादा पतला नहीं होना चाहिए। आपको पेस्ट गाढ़ा रखना है। अब पेस्ट में आधा चम्मच ईनो डाल दें और अच्छे से मिक्स कर लें।
इसे भी पढ़ेंः होममेड फूड नहीं खाता बच्चा, तो अपनाएं यह आसान ट्रिक्स
ऐसे पकाएं
- पेस्ट तैयार करने के बाद कुक करने की बारी आती है। इस केक को आप गैस और माईक्रोवेव में भी पका सकते हैं। गैस पर पकाने के लिए कुकर में रेत डालें और एक बड़ी कटोरी को उल्टा करके रख दें। अब दूसरी कटोरी में पेस्ट डालें और उसे उल्टी की हुई कटोरी के ऊपर रख दें। 5 से 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाने के बाद आपका केक तैयार हो जाएगा।
- वहीं माइक्रोवेव में पकाने के लिए आप सबसे पहले प्री हिट कर लें और फिर बाउल में पेस्ट डालकर उसे 3 से 5 मिनट के लिए पकाएं। ऐसा करने से आपका केक तैयार हो जाएगा। (घर पर आसानी से इस तरह बनाएं व्हिप्ड क्रीम)
तो ये थी 20 रुपये में केक बनाने की शानदार रेसिपी। केक बनाने के बाद आप उसके ऊपर चॉकलेट का पेस्ट या जेम्स भी लगा सकते हैं। अगर आप कम खर्च में कुछ और भी बनाना सीखना चाहते हैं तो इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में सवाल करें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Photo Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।