Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:09 AM IST

मूंग की दाल से झटपट तैयार करें सांभर मसाला, नोट करें रेसिपी

अगर आपको सांभर खाना पसंद है और आप इसे बाहर जैसा स्वाद देना चाहती हैं, तो इस लेख में बताई गई रेसिपी जरूर ट्राई करें।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2022-10-20, 10:48 IST
moong dal sambar masala recipe in hindi

भारत में साउथ इंडिया फूड न सिर्फ फेमस है बल्कि डिफरेंट स्टाइल में भी सर्व किया जाता है जैसे- सांभर को इडली या फिर डोसे के साथ सर्व किया जाता है। सांभर को कर्नाटक में सांबारू, तमिलनाडु में कुंजंबू और सांभर के रूप में जाना जाता है। कई लोग इसे चावल या रोटी के साथ खाना पसंद करते हैं।

हालांकि, सांभर कई तरह से बनाया जा सकता है जैसे- दाल,सब्जी और रोटी आदि। मगर कई लोगों की शिकायत होती है कि जब भी वो सांभर बनाते हैं तो बाहर जैसा स्वाद नहीं आ पाता। अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है तो यकीनन यह मसाला आपको पसंद आएगा।

मूंग दाल सांभर मसाला Recipe Card

आप इस तरह मूंग की दाल से सांभर मसाला तैयार कर सकती हैं।

Vegetarian Recipe
Total Time: 15 min
Prep Time: 5 min
Cook Time: 10 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Others
Calories: 125
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • 1 कप- मूंग की दाल
  • 1 कप- काबुली चने
  • 1 कप- उड़द की दाल
  • 1 चम्मच- हल्दी
  • 1 चम्मच- आमचूर पाउडर
  • 1/2 चम्मच- जीरा
  • 1/2 चम्मच- मेथी दाना
  • 4 बड़े चम्मच- साबुत धनिया
  • 12- लाल सूखी मिर्च
  • 5- करी पत्ता
  • 1 टेबल स्पून- तेल
  • 100 ग्राम- इमली
  • 1/2 चम्मच- सरसों के बीज

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले गैस पर एक पैन में घी गर्म करें और दाल डालकर 4 मिनट तक भून लें।

  2. Step 2:

    अब पैन में 1 से 2 चम्मच तेल डालें और अन्य ताड़का की सामग्री को भी भून लें।

  3. Step 3:

    अब इसे आंच से हटा दें और मसाले को ठंडा होने दें।

  4. Step 4:

    अब सभी सामग्री को मिक्सी में डालकर पीस लें।

  5. Step 5:

    बस आपका सांभर मसाला तैयार है।

बनाने का तरीका

How to make sambar masala in hindi

  • मूंग की दाल से सांभर मसाला बनाने के लिए सबसे पहले आप गैस पर एक पैन रखें।
  • फिर इसमें सारी दाल डालें और लगभग 4 मिनट तक भून लें। (मेदू वड़ा रेसिपी)

इसे ज़रूर पढ़ें- अरहर की दाल से झटपट तैयार करें सांभर मसाला, नोट करें रेसिपी

  • अब पैन में 1 से 2 चम्मच तेल डालें और फिर अन्य ताड़का की सामग्री धनिया, जीरा, लाल सूखी मिर्च आदि डालें और 3 मिनट तक भून लें।
  • अब इसे आंच से हटा दें और मसाले को ठंडा होने दें।

इसे ज़रूर पढ़ें- परफेक्ट तरीके से सांभर बनाने के आसान टिप्स

  • अब सभी सामग्री को मिक्सी में डालकर पीस लें और फिर इसे छलनी से छान लें। बस आपका सांभर मसाला तैयार है।
  • अब आप इसे डिब्बे में स्टोर करके इस्तेमाल कर सकती हैं। (किचन किंग मसाला रेसिपी)

Image Credit- (@Freepik)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।