हर डिश का स्वाद दोगुना बढ़ा देते हैं ये मसाले, आप भी जरूर करें किचन में शामिल

भारतीय किचन में विभिन्न प्रकार के मसालों का इस्तेमाल होता है। इसके पीसे और साबुत सभी तरह के मसाले शामिल होते हैं। इसके अलावा हर डिश में एक अलग तरह के मसाले का यूज किया जाता है ताकि उस डिश का स्वाद और भी ज्यादा बेहतरीन बनाया जा सके। साथ ही, हर मसाले की महक और रंग अलग तरह का होता है। इन मसालों को आप यदि तड़का लगाते वक्त किसी भी दाल या सब्जी में यदि डाल देती हैं तो रसोई के साथ पूरा घर महक उठता है। वहीं उस डिश का स्वाद दोगुना बढ़ जाता है। यदि आप भी अपनी डिश को जायकेदार बनाना चाहती हैं, तो आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ ऐसे मसालों के नाम बताने जा रहे हैं। जिनका यूज करके आप डिश को खुशबूदार और टेस्टी बना सकती हैं। ऐसे में आपकी किसी भी डिश को खाने के बाद हर कोई आपकी तारीफ करेगा। आइए जान लेते हैं आपको किस डिश में किस मसाले का यूज करना है।
तेजपत्ता
गर्म मसाला बनाते वक्त इस्तेमाल होने वाला तेजपत्ता आपके किसी भी डिश के स्वाद को दोगुना बढ़ा सकता है। यदि आप अपने छोले, पनीर और चावल को फ्लेवरफुल बनाना चाहती हैं तो आप तेल में दो-चार तेजपत्ते जरूर मिक्स करें। ऐसा करने से आपकी सब्जी, चावल, छोटे और बिरयानी का स्वाद बेहतरीन हो जाएगा। ऐसे में आप इसको तड़का लगाते समय या उबलते समय जरूर डालें।
हरी छोटी इलायची
छोटी हरी इलायची की महक बहुत अच्छी लगती है। यदि आप किसी भी ग्रेवी वाली सब्जी को शाही बनाना चाहती हैं तो उसमें आप छोटी हरी इलायची के दाने को थोड़ा पीसकर जरूर डालें। इसको आप पनीर, बिरयानी जैसी चटपटी डिशेज के अलावा कई स्वीट डिशेज में भी मिक्स कर सकती हैं। जैसे यदि आप सूजी का हलवा, खीर और बेसन के लड्डू बना रही हैं तो आप उसमें छोटी वाली हरी इलायची को जरूर पीसकर डालें।
ये भी पढ़ें: महंगे इलायची के बजाए इन चीजों से बढ़ाएं खाने का स्वाद
कसूरी मेथी
अगर आप रेस्टोरेंट की तरह टेस्टी सब्जी, नान आदि को घर पर बनाने का सोच रही हैं तो आप कसूरी मेथी को जरूर मिक्स करें। कसूरी मेथी की महक काफी तेज और सुगंधित होती है। इसको आप सूखी आलू की सब्जी, गट्टे की सब्जी, तंदूरी रोटी, मिस्सी पूड़ी, पनीर की सब्जी आदि में डालकर उसका स्वाद दोगुना बढ़ा सकती हैं।
ये भी पढ़ें: घर पर आसान-सी ट्रिक से बना सकते हैं कई मसाले, जानें क्या है तरीका
दालचीनी
दालचीनी के साबुत मसाला है। इसका इस्तेमाल भी आप तड़के में या फिर इसको कई मसालों के साथ भूनकर पीस लें। इसके बाद आप इसे सब्जी में डालेंगी तो आपकी सब्जी बेहतरीन बनेगी। दालचीनी आपकी सब्जी को काफी सुगंधित और जायकेदार बना देती है। इसका यूज गर्म मसाला पीसते समय भी किया जाता है।
जीरा
अधिकतर सब्जी में तड़का लगाने के लिए जीरे का इस्तेमाल होता है। जीरे की महक आपकी डिश को स्वादिष्ट बना देती है। इसके अलावा आप कच्चा जीरा भूनकर रायते, दही भल्ले, सब्जी आदि में ऊपर से डालकर उसका स्वाद बढ़ा सकती हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik/Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।