Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:02 AM IST

केवल यह 1 चीज डालने से चार गुना बढ़ जाता है इन डिशेज का स्‍वाद

अगर आप अपने रेगुलर खाने में स्वाद का तड़का लगाना चाहती हैं, तो यकीनन आपके लिए ये लेख काम आ सकता है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2022-09-15, 19:23 IST
which dishes kasuri methi is used

भारतीय रसोई में खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए कई तरह की जड़ी- बूटियां और मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। मगर रोज एक ही रेसिपी से न सिर्फ खाना बोरिंग लगने लगता है बल्कि महिलाएं को खाना बनाने में मजा भी नहीं आता है। पर क्या आप जानते हैं कि अपने रेगुलर खाने को किस तरह से और ज्यादा फ्लेवरफुल बनाया जा सकता है?

खाने में ऐसे कई इंग्रीडिएंट्स एड किए जा सकते हैं जिससे उसका स्वाद और भी ज्यादा निखर कर सामने आए। ऐसे ही मसालों में से एक है कसूरी मेथी। मगर कई महिलाएं कसूरी मेथी का इस्तेमाल करना पसंद नहीं करती क्योंकि उन्हें लगता है कि मेथी खाने का स्वाद बिगाड़ देती है। पर ऐसा नहीं है क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसी डिशेज के नाम बता रहे हैं, जिसमें मेथी डालने से खाने का स्वाद दोगुना बढ़ जाता है।

मटर पनीर

How to use kasuri methi in hindi

अगर आप मटर पनीर में मेथी डाल सकती हैं। इससे न सिर्फ आपके खाने का स्वाद बढ़ जाएगा बल्कि फ्लेवर भी अच्छा हो जाएगा। आप कसूरी मेथी का इस्तेमाल दो तरह से कर सकती हैं। आप कसूरी मेथी का इस्तेमाल पेस्ट बनाकर कर सकती हैं या कसूरी मेथी सीधे तौर पर अपने खाने में डाल सकती हैं। मगर इस बात का ध्यान रखें कि आप धनिया पत्ती का इस्तेमाल न करें। (सब्जी मसाला रेसिपी)

इसे ज़रूर पढ़ें-इन आसान स्टेप्स से मेथी की ताज़ी पत्तियों से घर पर बनाएं कसूरी मेथी

पराठे में करें इस्तेमाल

आप पराठे का स्वाद बढ़ाने के लिए कसूरी मेथी का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आपको आटा गूंथते समय या फिर पराठा बेलते समय मेथी का इस्तेमाल करना होगा। बेहतर होगा कि आप सूखी मेथी का इस्तेमाल आटे में डालकर करें। इससे आपके पराठे न सिर्फ अच्छे बनेंगे बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होंगे। (मेथी खाखरा रेसिपीज)

सूखे आलू की सब्जी

How to use kasuri methi in potato

आप रेगुलर सूखी सब्जी में कसूरी मेथी का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आपको कुछ करने की जरूरत नहीं है। बस आपको कसूरी मेथी सब्जी बनाते वक्त डालती होगी इसके लिए आप पहले कसूरी मेथी को एक कटोरी में निकाल लें और धोकर खाने में डाल दें। मगर ध्यान रखें कि आपको धनिया या मेथी दाने का इस्तेमाल नहीं करना है। (बचे हुए चावल से दिन में बनाएं ये लजीज रेसिपीज)

इसे ज़रूर पढ़ें-रोज़ की बोरिंग दाल को बनाना है और स्वादिष्ट तो उसमें मिलाई जा सकती हैं ये 10 चीज़ें

नॉन-वेज सब्जी में करें इस्तेमाल

Kasuri methi in hindi

आप कसूरी मेथी का इस्तेमाल नॉन-वेज खाने में भी कर सकती हैं खासकर कलेजी के सालन में। इसके लिए आपको बस खाना बनाने के बाद कसूरी मेथी का इस्तेमाल करना होगा। ऐसा करने से न सिर्फ खाने के नॉन-वेज की स्मेल चली जाएगी बल्कि आपके खाने का स्वाद दोगुना बढ़ जाएगा।

इस डिशेज में आप कसूरी मेथी का इस्तेमाल करके देखें यकीनन आपके खाने का स्वाद चार गुना बढ़ जाएगा। अगर आपको लेख अच्छा लगा हो, तो उसे लाइक और शेयर ज़रूर करें। साथ ही, जुड़े रहे हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- (@Freepik and shutterstock)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।