मिल्कमेड से आप भी बनाएं ये लजीज रेसिपीज, सभी करेंगे पसंद

भारतीय लोग खाना खाने के बाद मीठा खाना बहुत पसंद करते हैं। खासकर रात के समय भोजन करने के बाद कई लोग मीठा खाने के लिए बाहर भी निकल जाते हैं। लेकिन घर पर मीठे पकवान को बनाकर खाने की अलग ही बात होती है। ऐसे में अगर आप भी घर पर कुछ लजीज मिठाई बनाना चाहती हैं तो आप मिल्कमेड के इस्तेमाल से भी आसानी से रेसिपीज बना सकती हैं। इस लेख में हम आपको मिल्कमेड से तैयार होने वाली कुछ लजीज रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप बहुत कम समय में बना सकती हैं। इन रेसिपीज को आप किसी विशेष मौके पर भी सर्व कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन रेसिपी के बारे में।
मिल्कमेड से बनाएं नारियल लड्डू
सामग्री
मिल्कमेड-350 ग्राम, बादाम-2 चम्मच, पिस्ता-2 चम्मच, चीनी पाउडर-3 चम्मच, नारियल-1 कप कद्दूकस किया हुआ, इलायची पाउडर-1/2 चम्मच, घी-2 चम्मच
बनाने का तरीका
- सबसे पहले एक कढ़ाही में घी को डालकर गर्म करें।
- जब घी गर्म हो जाए तो कढ़ाही में मिल्कमेड को डालकर लगातार चलाते रहें।
- लगभग 4 मिनट बाद आधा कप कद्दूकस नारियल को डालकर चलाते रहें।
- अब इसमें चीनी और इलायची पाउडर को डालकर अच्छे से मिक्स लें और गैस को बंद कर दें।
- गैस बंद करने के बाद मिश्रण में लेकर लड्डू के आकार में बनाकर कद्दूकस नारियल में रोल कर लें।
- इसके बाद बादाम और पिस्ता को स्लाइस में काटकर लड्डू पर सजा दें।
इसे भी पढ़ें:गर्मी में लीजिए इन बेहतरीन कुल्फी का मजा, जानें रेसिपीज
मिल्कमेड से बर्फी बनाएं
सामग्री
मिल्कमेड-300 ग्राम, इलायची पाउडर-1/2 चम्मच, चीनी- 3 चम्मच, तिल- 2 चम्मच, घी-2 चम्मच, नारियल-2 चम्मच कद्दूकस किया हुआ
बनाने का तरीका
- सबसे पहले एक पैन में एक चम्मच घी को डालकर गर्म करें और उसमें तिल को डालकर कुछ देर भून लें।
- अब एक अन्य पैन में मिल्कमेड को डालकर कुछ देर चलाते रहें।(लीची की मदद से बनाएं ड्रिंक्स)
- लगभग 5 मिनट बाद मिल्कमेड में चीनी, इलायची पाउडर और नारियल को डालकर कुछ देर पका लें।
- अब इसमें भुनें तिल को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें और किसी बर्तन में निकाल लें।
- इसके बाद मिश्रण को फैलाकर बर्फी के आकार में काट लें।
इसे भी पढ़ें:केले से बनाएं दो तरह की चटनी, खाते ही आ जाएगा मजा
कलाकंद बनाएं
सामग्री
मिल्कमेड-350 ग्राम, इलायची पाउडर-1/2 चम्मच, पिस्ता पाउडर-1 चम्मच, मिल्क पाउडर-2 चम्मच, पनीर-100 ग्राम, चीनी-2 चम्मच
बनाने का तरीका
- सबसे पहले पनीर को अच्छे से मैश करके किसी बर्तन में रख लें।
- इसके बाद मैश किए पनीर में मिल्क पाउडर को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।(डिलीशियस भुर्जी की रेसिपी)
- इधर एक पैन में मिल्कमेड को डालकर गर्म करें। इसके बाद इसमें पनीर मिश्रण को डालकर चलाते रहें।
- लगभग 5 मिनट पकने के बाद इसमें इलायची पाउडर और चीनी को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- कुछ देर पकने के बाद गैस को बंद कर लें और किसी बर्तन में निकाल लें।
- अब कलाकंद के ऊपर पिस्ता पाउडर को डालकर सर्व करें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।