केले से बनाएं दो तरह की चटनी, खाते ही आ जाएगा मजा

अक्सर बच्चे फल खाने में आनाकानी करते हैं। खासतौर पर केला। बच्चों के लिए केला कितना हेल्दी होता है, यह तो हम सभी जानते हैं। ऐसे में आप परेशान रहती होंगी कि ऐसा उन्हें क्या खिलाया जाए जो टेस्टी के साथ-साथ हेल्दी भी हो? तो इसका जवाब चटनी होगा। अब आप सोच रही होंगी कि भला धनिया, पुदीना की चटनी से कौन से पोषक तत्व मिलेंगे।
लेकिन हम यहां केले की चटनी की बात कर रहे हैं। सुनने में थोड़ा अजीब लगे। लेकिन केले की चटनी का स्वाद अच्छा होता है। साथ ही आप इसके साथ एक्सपेरिमेंट भी कर सकती हैं। इस बार अपने बच्चों को केले की बजाय इसकी चटनी बनाकर खिलाएं। यकीन मानिए आपके बच्चे एक बार नहीं बार-बार इसे खाने की जिद्द करेंगे। तो क्या आप जानना चाहती हैं केले की चटनी की रेसिपीज? इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।
केले की खट्टी-मीठी चटनी
आवश्यक सामग्री
- 4-5 पके केले
- 1/4 छोटा चम्मच दालचीनी पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 2 चम्मच नमक
- 1 1/4 कप चीनी (चीनी)
- 2 लौंग पिसी हुई
- 2 बड़े चम्मच सिरका (सिरका)
- 1/4 कप चीनी
विधि
- चटनी बनाने के लिए सबसे पहले पके हुए केले को छिलकर काट लें।
- इसके बाद अब एक पैन में सिरका के साथ पका हुआ केला डालें।
- फिर इसमें चीनी डालें। इसे थोड़ी देर तक अच्छे से पकने दें।
- अब गैस को बंद कर दें।
- फिर इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, पिसी हुई लौंग और दालचीनी पाउडर डालें।
- सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। फिर इसे ठंडा होने के लिए रख दें।
- लीजिए तैयार है आपकी केले की खट्टी-मीठी चटनी।
कच्चे केले की चटनी
आवश्यक सामग्री
- 1 मैश किया हुआ केला
- 1 बड़ा प्याज
- 1 लहसुन का गुच्छा
- 1 चम्मच सौंफ के बीज
- 1 छोटा चम्मच सरसों के दाने
- 1 छोटा चम्मच उड़द की दाल
- 5 लाल मिर्च
- 1 टमाटर
- 1 छोटी इमली
- 1 मुट्ठी करी पत्ता
- 1 छोटा चम्मच सूरजमुखी तेल
- स्वादानुसार नमक
- करी पत्ता
- पुदीना की पत्ती
इसे भी पढ़ें:धनिया की चटनी को आप भी इन अलग-अलग तरीकों से बना सकती हैं, जानें रेसिपी
विधि
- सबसे पहले कच्चे केले को छिलकर मैश कर लें।
- अब प्याज और टमाटर को बारीक-बारीक काट लें।
- अब मिक्सी में लाल मिर्च, लहसुन, इमली और सौंफ को पीस लें।
- इसे तब तक ब्लेंड करें जब तक कि इसका स्मूद पेस्ट न बन जाए।
- अब एक पैन में तेल गर्म कर लें। गर्म तेल में राई, उड़द दाल और करी पत्ता डालकर भून लें।
- फिर इसमें कटे हुए प्याज को थोड़ा सा भून लें। जब प्याज भून जाए तब टमाटर और नमक डालकर इस मिश्रण को पकाएं।(कच्चे आम और पुदीना चटनी की रेसिपी)
इसे भी पढ़ें:इन अलग-अलग तरीकों से बनाई जा सकती है पुदीना की चटनी, जानें रेसिपी
- करीब 5 मिनट तक इसे पकने दें।
- अब इसमें केला, लाल मिर्च, लहसुन और इमली का पेस्ट डालें। इसके बाद थोड़ा सा पानी डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।
- इसे तब तक पकाएं जब तक पानी सूख न जाए और चटनी गाढ़ी न हो जाए।
- लीजिए तैयार है आपकी कच्चे केले की चटनी।
- इस चटनी को धनिया के पत्तों से गार्निश करें।
इसी तरह की अन्य रेसिपी के बारे में जानने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Instagram-shiftnutrition,fabfood4all &larderlove
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।