घर पर बना पौष्टिक मसाला गुड़ का पराठा सर्दी में रखेगा तंदुरुस्त, जानें क्या है रेसिपी?

सर्दियों में पराठे खाने का अलग ही मजा है। दाल, आलू, मूली, गोभी, पनीर के पराठों का जिक्र तो हम रोजाना करते हैं। मगर क्या आपने सर्दी में गुड़ के पराठे खाए हैं। सिर्फ गुड़ नहीं, मसाला गुड़ के पराठों का स्वाद लिया है? मसाला गुड़ पराठा एक हेल्दी और स्वादिष्ट विंटर डिश है जो आपको बहुत पसंद आएगी। आज रेसिपी ऑफ द डे में क्यों न इस नायाब पराठे को बनाना सीख लें। यह तो आपको पता ही होगा कि गुड़े आपके शरीर को गर्म रखता है और आपको सर्दी जुकाम से दूर रखता है।
मसाला गुड़ पराठा Recipe Card
घर पर झटपट मसाला गुड़ पराठा कैसे बनाना है, चलिए इस आर्टिकल में जानें।
Ingredients
- 400 ग्राम गुड़
- 1/4 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
- 1/4 छोटा चम्मच अदरक पाउडर
- 1/4 छोटा चम्मच अजवाइन
- 1/2 छोटा चम्मच सौंफ
- 1 छोटा चम्मच सफेद तिल
- 2 बड़े चम्मच देसी घी
- 2 कप गेहूं का आटा
- कटे हुए ड्राई फ्रूट्स
- पानी आवश्यकतानुसार
Step
- Step 1:
2 कप आटे को छानकर एक परात में ट्रांसफर कर लें।
- Step 2:
इसमें अजवाइन डालकर मिक्स करें और फिर सारी सामग्री डालकर एक अच्छा मिक्स करें।
- Step 3:
पानी डालकर एक सॉफ्ट आटा गूंथ लें और उसे सेट करने के लिए अलग रख दें।
- Step 4:
एक तवे पर घी लगाकर उसे गर्म करें और उसमें पराठे को डालकर दोनों तरफ से अच्छी तरह से सेक लें।
- Step 5:
प्लेट में निकालकर ऊपर घी डालें और गर्मागर्म चाय के साथ सर्व करें।
आज जो हम आपको पराठा बताने जा रहे हैं उसमें गुड़ के साथ-साथ काली मिर्च, अदरक पाउडर और अजवाइन का इस्तेमाल होगा। क्योंकि इसमें इतनी गर्म चीजें जाएंगी, इसलिए इस पराठे की तासीर गर्म होगी जो आपको गर्माहट देगी।
यह आपकी इम्यूनिटी को भी बूस्ट करता है और आपकी गट हेल्थ को स्वस्थ रखेगा। अगर आप चाहें तो इस पराठे में नट्स मिलाकर इसे और भी पौष्टिक बनाया जा सकता है। अगर आप इन पराठे की रेसिपी जानना चाहती हैं तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।
इसे भी पढ़ें: गुड़ की मदद से बनाएं ये स्वादिष्ट व्यंजन, करेंगे सभी पसंद
बनाने का तरीका-
- मसाला गुड़ पराठा बनाने के लिए पहले एक अच्छा सॉफ्ट आटा गूंथ लें। सबसे पहले एक पराट में आटा छानकर डालें और उसमें अजवाइन डालकर अच्छे से मिला लें।
- इसमें चूंकि गुड़ भी जाएगो तो गुड़ को पहला थोड़ा सा पिघला लें। अब आटे में पिघला हुआ गुड़, अदरक पाउडर, सौंफ (सौंफ पाउडर कैसे बनाएं) और बाकी सामग्री डालकर मिक्स करें।
इसे भी पढ़ें: झटपट तैयार करें गुड़ की चटनी, जानें रेसिपीज
- अब धीरे-धीरे पानी डालकर एक अच्छा आटा गूंथकर इसे 15 मिनट के लिए सेट करके रखें।
- एक तवे को गर्म करने रखें और उसमें घी को ग्रीस करें। आटे की लोइयां बनाकर उसे अपने हिसाब से बेल लें।
- तवा गर्म हो जाए तो पराठा डालकर उसे अच्छी तरह से दोनों ओर से सेक लें।
- इसे प्लेट में निकालें और ऊपर घी डालकर इसे कड़क अदरक वाली चाय के साथ सर्व करें।
- यह आपके बच्चों की जर्दी जुकाम की समस्या को दूर कर इम्यूनिटी को भी बूस्ट करेगा।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।