घर पर आप भी आसानी से बना सकती हैं सौंफ पाउडर, जानिए कैसे

भारतीय किचन में उपयोग होने वाले मसालों में से सौंफ एक ऐसा मसाला है जिसके उपयोग से व्यंजन का स्वाद लाजवाब भी हो सकता है और नहीं डाला जाए तो व्यंजन का स्वाद बेकार भी हो सकता है। सौंफ का इस्तेमाल सब्जी से लेकर मिठाई की रेसिपी में भी किया जाता है। कई महिलाएं सौंफ का पाउडर भी भोजन में इस्तेमाल करती हैं।
ऐसे में अगर आप सौंफ का पाउडर खरीदने के लिए बार-बार अधिक पैसा खर्च करती हैं, तो अब आपको नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि, आज इस लेख में हम आपको मार्केट से भी शुद्ध सौंफ का पाउडर बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं। घर पर तैयार सौंफ के पाउडर को एक नहीं बल्कि कई महीनों तक भी आसानी से स्टोर कर सकती हैं, तो आइए जानते हैं।
सौंफ का पाउडर बनाने का तरीका

- अगर आप बाज़ार से भी शुद्ध सौंफ का पाउडर घर पर बनाना चाहती हैं, तो आप एक नहीं बल्कि दो आसान रेसिपी की मदद से बना सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले आप बाज़ार से 500-600 ग्राम सौंफ खरीदकर घर ला लीजिए।(भोजन में ऐसे करें सौंफ का इस्तेमाल)
- इसके बाद सौंफ को एक से दो बार अच्छे से साफ कर दीजिए और एक दिन के लिए धूप में रख दीजिए।
- इधर एक कढ़ाही को गैस पर रखकर गर्म करें। जब कढ़ाही हो जाए तो आप सौंफ को डालकर कुछ देर भून लीजिए।
- लगभग 10 मिनट भूनने के बाद गैस को बंद कर दीजिए और ठंडा होने के बाद मिक्सर में डालें।
- मिक्सर में डालने के बाद इसे महीन पीस लीजिए और किसी बर्तन में रख लीजिए।
इसे भी पढ़ें:सर्दियों में इन 3 लाजवाब आलू करी रेसिपीज को आप भी करें ट्राई
सौंफ का पाउडर बनाने का दूसरा तरीका

- इसके लिए सबसे पहले आप सौंफ को अच्छे से साफ कर लें। सौंफ को साफ करने के बाद एक दिन के लिए तेज धूप में रख दीजिए।
- अगले दिन- इसके बाद माइक्रोवेव को ऑन कर लें। अब सौंफ को किसी बर्तन में रखने के बाद उसे माइक्रोवेव में डालें और 5 मिनट के लिए भून लीजिए।
- 5 मिनट बाद माइक्रोवेव को बंद कर दीजिए और ठंडा होने दें।(99,999 रुपए प्रति किलो की मनोहरी चाय)
- सौंफ जैसे ही ठंडा हो जाए इसे ग्राइंडर में डालकर महीन पीस लीजिए और किसी बर्तन में रख लें।
इसे भी पढ़ें:सेब पर की गई वैक्स कोटिंग की पहचान आप भी कर सकती हैं, जानिए कैसे
स्टोर करने के तरीके

तैयार सौंफ के पाउडर को आप एक नहीं बल्कि कई सप्ताह आसानी से भोजन में इस्तेमाल कर सकती हैं। सौंफ के पाउडर को स्टोर करने के लिए आप कांच की जार के अलावा आप एयर टाइट कंटेनर का ही चुनाव करें। पाउडर उपयोग करने के बाद ढक्कन को अच्छे से बंद करें। इसका इस्तेमाल पर मिठाई बनाने में भी कर सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@sutterstocks)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।