Mango Dessert Recipe: आम और क्रीम को मिलाकर बनाएं ऐसा डेजर्ट जिसे बार-बार खाने का करेगा मन, जानें क्या है रेसिपी

अगर आप भी आम खाना पसंद करते हैं, तो हमें यकीन है कि यह रेसिपी आपको जरूर पसंद आएगी। आम से तैयार एक बेहतरीन डेजर्ट जिसे इटली में मैंगो पन्ना कोट्टा कहा जाता है। चलिए इस रेसिपी को कैसे तैयार करना है, हम बताने जा रहे हैं।
image

बारिश की फुहारों के बीच जब मन कुछ ठंडा, मीठा और क्रीमी खाने का करे, तो आम और क्रीम से तैयार एक स्वादिष्ट डेजर्ट आपको बढ़िया अनुभव देगा।

इन दिनों मीठे आमों से सिर्फ आमरस या मैंगो शेक बनाना काफी नहीं है। आप ट्राई कर सकती हैं एक इटैलियन डेजर्ट, जो आपके टेस्ट बड्स को खुश करने के लिए अच्छा विकल्प बन सकता है। इसकी हर बाइट में आपको आम की नेचुरल मिठास और क्रीमी टेक्सचर का सही संतुलन मिलेगा, जो इसे इतना लाजवाब बना देता है कि आप इसे बार-बार खाना चाहेंगे।

यह कोई सामान्य डेजर्ट नहीं, बल्कि कला का एक ऐसा नमूना है जिसे बनाने में भले ही थोड़ा समय लगे पर इसका स्वाद आपकी सारी मेहनत वसूल कर देगा।

पुणे हिंजेवाड़ी स्थित रेडिसन ब्लू के एग्जक्यूटिव शेफ पवन कुमार का भी इस डेजर्ट को लेकर कुछ यही कहना है। वह कहते हैं, "मैंगो पन्ना कोट्टा एक ऐसा डेजर्ट है जिसे खाकर आपको ज्यादा हैवी फील नहीं होगा और आप इस डेजर्ट का लुत्फ भी उठा सकती हैं। यह बहुत नर्म और मलाईदार होता है।"

यह एक ऐसी डिश है जो बहुत महंगी या दिखावटी नहीं लगती, लेकिन इसे खाने से शाही एहसास मिलता है। तो क्या आप तैयार हैं इस लाजवाब डेजर्ट को बनाने के लिए, जो न केवल आपके परिवार और दोस्तों को प्रभावित करेगा, बल्कि आपके मन में भी एक खास जगह बना लेगा? आइए जानते हैं शेफ पवन कुमार से इसकी आसान रेसिपी।

इसे भी पढ़ें: Mango Malai Burfi Recipe: मीठे रसीले आम से 10 मिनट में तैयार करें 'मैंगो मलाई बर्फी', जानें रेसिपी

मैंगो पन्ना कोट्टा बनाने का तरीका-

mango panna cotta bnane ka tareeka

  • पहले पन्ना कोट्टा का बेस तैयार करें। इसके लिए जिलेटिन को ठंडे पानी में मिलाएं और इसे 5-7 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
  • इसके बाद एक सॉसपैन में, क्रीम, दूध, और चीनी को मिलाएं। मीडियम आंच पर इसे गर्म करें और धीरे-धीरे चलाते रहें जब तक कि चीनी अच्छे से घुल न जाए। इस मिश्रण को गर्म करें, उबलने न दें। ध्यान रखें कि इसे चीनी की चाशनी नहीं बनाना है।
  • अब पैन को आंच से उतार लें और इसमें भिगोया हुआ जिलेटिन डालकर मिलाएं और उसे पूरी तरह से घुलने दें।
  • इसके बाद वनीला एक्सट्रेक्ट डालकर मिक्स करें।
  • अब एक सर्विंग ग्लास में इस बेस को डालकर हाफ तक भर दें। ग्लास को बिना हिलाए फ्रिज में जमने के लिए रखें। इसे लगभग 3-4 घंटे फ्रिज में रखना जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: Mango Cup Pudding: गर्मियों में बनाकर तैयार करें ठंडी-ठंडी मैंगो ड्राई फ्रूट्स Cup Pudding, देखें स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी

  • इतनी देर में आप आम की लेयर तैयार कर लें। इसके लिए आपको फिर से जिलेटिन को पानी में भिगोना पड़ेगा।
  • आधे आम के गूदे को एक पैन में थोड़ा गर्म करें। इसमें भीगे हुए जिलेटिन को तब तक हिलाएं जब तक कि वह पूरी तरह से घुल न जाए। इसे बाकी बचे गूदे के साथ मिलाएं और थोड़ा ठंडा होने दें। बस ध्यान दें कि यह जमे नहीं।
  • फ्रिज से पन्ना कोट्टा निकालकर इसे ऊपर से आराम से डालें। फिर से ग्लास को कम से कम 2 घंटे के लिए या पूरी तरह से जमने तक ठंडा करें।
  • अब आम के छोटे टुकड़े कर लें। ग्लास में मैंगो क्यूब्स, पुदीने की पत्ती या कंट्रास्ट के लिए फ्रीज-ड्राइड बेरीज से गार्निश करके सर्व करें।
HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

मैंगो पन्ना कोट्टा Recipe Card

आइए आपको बताएं कि आप आम और क्रीम को एक साथ मिलाकर बढ़िया डेजर्ट कैसे बना सकते हैं।
Her ZindagiHer ZindagiHer ZindagiHer ZindagiHer Zindagi
  • Total Time :30 min
  • Preparation Time : 10 min
  • Cooking Time : 20 min
  • Servings : 4
  • Cooking Level : Medium
  • Course: Desserts
  • Calories: 400
  • Cuisine: Italian
  • Author: Ankita Bangwal

सामग्री

  • पन्ना कोट्टा बेस के लिए: 2 कप ताजी हैवी क्रीम
  • ½ कप दूध
  • ⅓ कप चीनी
  • 1 चम्मच वनीला एक्सट्रेक्ट
  • 1½ चम्मच अनफ्लेवर्ड जिलेटिन
  • 2 बड़े चम्मच ठंडा पानी
  • मैंगो लेयर के लिए: 1 कप पके आम का गूदा
  • 1½ बड़ा चम्मच चीनी
  • 1 चम्मच अनफ्लेवर्ड जिलेटिन
  • 1½ बड़ा चम्मच ठंडा पानी

विधि

  • Step 1 :

    पन्ना कोट्टा बेस के लिए जिलेटिन को भिगोएं।

  • Step 2 :

    एक पैन में क्रीम, दूध और चीनी मिलाएं। फिर इसमें जिलेटिन डालकर घोलें।

  • Step 3 :

    वनीला एक्सट्रेक्ट डालकर मिक्स करें। सर्विंग ग्लास में डालकर फ्रिज में सेट होने दें।

  • Step 4 :

    आम की लेयर के लिए जिलेटिन को फिर से पानी में भिगो दें।

  • Step 5 :

    आधे आम के गूदे को थोड़ा गर्म करें। इसमें जिलेटिन डालकर घुलने तक मिलाएं।

  • Step 6 :

    इसे बाकी बचे गूदे के साथ मिलाएं और थोड़ा ठंडा होने दें।

  • Step 7 :

    जमे हुए पन्ना कोट्टा बेस के ऊपर धीरे से डालें। फिर से फ्रिज में रखें और गार्निश करके सर्व करें।