Mango Cup Pudding: गर्मियों में बनाकर तैयार करें ठंडी-ठंडी मैंगो ड्राई फ्रूट्स Cup Pudding, देखें स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी

गर्मियों का मौसम वैसे तो कम लोगों को ही पसंद होता है, लेकिन इस मौसम में मीठे और रसीले आम की वजह से हर कोई गर्मी के सीजन का इंतजार करता है। आम खाना अधिकतर हर किसी को पसंद होता है। वहीं आम को खाने के अलावा हम इससे कई तरह की रेसिपीज भी तैयार कर सकते हैं। इन डिशेज को बच्चे से लेकर हर कोई पसंद भी करता है। गर्मियों में आम से बनने वाली ठंडी-ठंडी चीजें बेहद लाजवाब होती हैं। जिनको देखते ही मुंह में पानी आ जाता है।
मैंगो ड्राई फ्रूट्स कप पुडिंग Recipe Card
इन टिप्स की मदद से बनाएं मैंगो ड्राई फ्रूट्स कप पुडिंग
Ingredients
- सफेदा आम- 3
- (पल्प और टुकड़ों में कट हुए)
- कंडेंस्ड मिल्क- 1 चम्मच
- दूध- 100 ग्राम
- ड्राई फ्रूट्स- आधा कटोरी (बारीक कटे हुए)
- चीनी- 2 चम्मच
- व्हिप्ड क्रीम- 250 ग्राम
- चॉकलेट बिस्किट- 1 पैकेट (चूरा)
- कस्टर्ड पाउडर- आधा चम्मच
Step
- Step 1:
आम का गूदा निकालकर उसे मिक्सर जार में डालकर पल्प बना लें।
- Step 2:
अब एक पैन में आम का पल्प, कंडेंस्ड और नॉर्मल दूध डालकर चलाएं।
- Step 3:
फिर कस्टर्ड पाउडर और चीनी डालकर मिक्स करना है और गाढ़ा हो जाने पर गैस का फ्लेम बंद कर दें।
- Step 4:
इस मिश्रण में आपको ड्राई फ्रूट्स और आम के टुकड़ें डालकर ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख देना है।
- Step 5:
अब कोई भी चॉकलेट बिस्किट लेकर उसको ग्राइंडर में डालकर चूरा बना लें।
- Step 6:
मार्केट से या घर में व्हिप्ड क्रीम बनाकर तैयार कर लें।
- Step 7:
इसके बाद कांच का ग्लास लेकर उसमें सबसे नीचे मैंगो पल्प फिर बिस्किट का चूरा डालें।
- Step 8:
अब कटे हुए ड्राई फ्रूट्स और फिर मैंगो पल्प डालें।
- Step 9:
आखिर में नोजल में व्हिप्ड क्रीम भरकर डालें और कटे हुए आम के टुकड़े और ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके सर्व करें।
ऐसे में यदि आपको भी आम का स्वाद और उससे बनी हुई चीजें खाना पसंद है तो आज हम आपके लिए एक बढ़िया सी रेसिपी लेकर आए हैं। गर्मी में आम से बनी यह कूल-कूल स्वीट डिश खाकर आपको मजा ही आ जाएगा। आज हम आपको इस लेख में मैंगो ड्राई फ्रूट्स कप पुडिंग की रेसिपी बताने जा रहे हैं। इसको आप इस समर सीजन एक बार जरूर ट्राई करके देखें। यकीनन यह स्वादिष्ट स्वीट डिश सबको पसंद आने वाली है। आइए देखें बनाने का तरीका।
मैंगो ड्राई फ्रूट्स कप पुडिंग की रेसिपी (Mango Dry Fruits Cup Pudding Recipe)

- सबसे पहले एक आम का गूदा निकालकर उसको मिक्सर जार में डालकर पल्प बना लें।
- इसके बाद एक पैन में आम का पल्प निकालकर उसमें कंडेंस्ड और नार्मल मिल्क डालकर गैस पर रखें।
- फिर आपको इसमें थोड़ा कस्टर्ड पाउडर और चीनी डालकर मिक्स करना है।
- जब यह मिश्रण हल्का गाढ़ा हो जाए तो आप गैस का फ्लेम बंद कर दें।
- अब इस बेटर में आपको बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स को आम के टुकड़े डालकर मिक्स करना है।
- इस मिश्रण को आप करीब आधा घंटा ठंडा होने के लिए फ्रिज में डाल दें।
ये भी पढ़ें: इन स्टेप्स से घर पर बनाएं बाजार जैसा मैंगो केचअप, बनेगा हेल्दी और स्वादिष्ट

- दूसरी तरफ आप किसी भी बिस्किट को ग्राइंडर में डालकर पीस लें।
- इसके बाद आपको व्हिप्ड क्रीम मार्केट से रेडीमेड या घर में बना लेनी है।
- अब आपको कांच के ग्लास लेकर उसमें सबसे नीचे मैंगो पल्प डालना है।
- इसके बाद बिस्किट का चूरा और फिर मैंगो पल्प डालना होगा।
- अब आप ऊपर से कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालने और फिर आखिर में किसी नोजल में भरकर व्हिप्ड क्रीम डालनी है।
- आखिर में ऊपर से ड्राई फ्रूट्स और मैंगो के पीस डालकर गार्निश करके ठंडी-ठंडी मैंगो कप पुडिंग सर्व करें।
ये भी पढ़ें: गर्मियों में आम की मदद से बनाएं यह स्वीट रेसिपीज
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।