स्प्राउट्स भेलपूरी से लेकर स्प्राउट्स ढोकला की यह रेसिपी हर किसी के मुंह में ले आएगी पानी

जब भी हेल्दी फूड की बात होती है तो उसमें स्प्राउट्स का नाम अवश्य लिया जाता है। यह स्प्राउट्स कई तरह के पोषक तत्वों से युक्त होते हैं। खासतौर से, जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं, वह स्प्राउट्स को किसी ना किसी रूप में अपनी डाइट में अवश्य शामिल करते हैं। स्प्राउट्स वास्तव में विभिन्न दालों, नट्स, बीज व अनाज आदि का अंकुरित रूप है। जब इन्हें अंकुरित किया जाता है तो इससे आपको अत्यधिक लाभ मिलते हैं। यह ना केवल वजन घटाने में कारगर है, बल्कि इससे आपका इम्युन सिस्टम भी मजबूत होता है। साथ ही साथ स्प्राउट्स आपके पाचन तंत्र के लिए भी काफी अच्छे माने गए हैं।
यह तो सच है कि स्प्राउट्स सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। लेकिन कई बार लोग इसके फायदे जानने के बाद भी इसका सेवन नहीं करते है, क्योंकि उन्होंने स्प्राउट्स खाना बोरिंग लगता है। हो सकता है कि आपको भी स्प्राउट्स बेहद उबाऊ और बेस्वाद लगते हों, लेकिन अब आपको यह बेस्वाद नहीं लगेंगे। क्योंकि आज इस लेख में हम आपको स्प्राउट्स की मदद से बनने वाली कुछ बेहद ही टेस्टी रेसिपी के बारे में बता रहे हैं-
स्प्राउट्स ढोकला
अगर स्प्राउट्स को एक हेल्दी और टेस्टी तरीके से खाना हो तो ऐसे में स्प्राउट्स ढोकला बनाना एक अच्छा आईडिया है। यह स्टीम्ड होता है, और नाश्ते के लिए एक बेहतर विकल्प है।
सामग्री-
- स्प्राउट्स मूंग - 1 कप, दरदरा पिसा हुआ
- आधा कप पालक
- एक चौथाई कप कद्दूकस की हुई गाजर
- अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट
- एक बड़ा चम्मच बेसन
- एक चुटकी हींग
- नमक स्वाद अनुसार
- हल्दी
- एक चुटकी बेकिंग सोडा
- तेल
- तड़के के लिए सामग्री-
- तेल- 1 छोटा चम्मच
- आधा छोटा चम्मच सरसों
- आधा छोटा चम्मच जीरा
- सफेद तिल
- कुछ करी पत्ता
इसे ज़रूर पढ़ें-हेल्दी ब्रेकफास्ट के लिए 5 मिनट में बनाकर खाएं मूंगफली चाट
स्प्राउट्स ढोकला बनाने की विधि-
- स्प्राउट्स ढोकला बनाने के लिए सबसे पहले गाजर, मूंग, अदरक और मिर्च का पेस्ट और अन्य सभी सूखी सामग्री मिलाएं।
- अब इससे एक गाढ़ा घोल तैयार कर लें। इसमें आवश्यकतानुसार धीरे-धीरे पानी मिलाती जाएं।
- घोल बनने के बाद बेकिंग सोडा डालें और एक बार फिर से मिक्स करें।
- एक फ्लैट बर्तन को तेल से चिकना कर लें और इसमें मिश्रण को समान रूप से फैला दें।
- इस मिश्रण को स्टीमर में 15 मिनट के लिए स्टीम करें।
- अब इसे निकालें और हल्का ठंडा होने दें।
- इसके बाद आप इसे मनचाहे आकार में काटें।
- अब बारी आती है इसके लिए तड़का तैयार करने की।
- इसके लिए आप एक तड़का पैन में तिल, करी पत्ता और जीरा के साथ तड़का लगाएं।
- अब इसमें थोड़ा सा पानी डालें। आप चाहें तो इसमें थोड़ी सी चीनी भी मिला सकती हैं।
- अब इस तड़के को धीरे-धीरे ढोकले के उपर डालती जाएं।
- आपका स्प्राउट्स ढोकला बनकर तैयार है।
स्प्राउट्स भेलपूरी
अगर आप शाम के स्नैक्स के रूप में कुछ हेल्दी और बेहद टेस्टी रेसिपी ट्राई करना चाहती हैं तो ऐसे में आप झटपट स्प्राउट्स भेलपूरी बनाकर तैयार कर सकती हैं।
स्प्राउट्स भेलपूरी की सामग्री
- मुरमुरे
- एक बड़ा चम्मच इमली का पल्प
- पुदीने की चटनी
- चाट मसाला
- बारीक कटा प्याज
- बारीक कटा टमाटर
- हरी मिर्च
- नमक स्वाद अनुसार
- स्प्राउट्स
- सेव
- हरा धनिया
- स्प्राउट्स भेलपूरी बनाने की विधि
- सबसे पहले एक बड़ा बाउल लें और उसमें मुरमुरे डालें।
- अब इसमें अन्य सामग्री जैसे प्याज, टमाटर, स्प्राउट्स, हरी मिर्च, हरा धनिया, इमली का पल्प, पुदीने की चटनी व चाट मसाला डालें।
- इन्हें अच्छे से मिक्स करें।
- अंत में सेव और हरे धनिए से गार्निश करें।
- इसे तुरंत सर्व करें।
इसे ज़रूर पढ़ें-इस तरह घर पर झटपट बनाएं योगर्ट क्रंच पुडिंग, जानिए रेसिपी
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Pinterest, Youtube
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।