फेस्टिवल सीजन में बनाएं सूजी और आटे की क्रिस्पी चकली, सबको आएगी पसंद

त्योहारों का मौसम हो और घर में स्नैक्स न बनें, ऐसा कैसे हो सकता है, दिवाली आने वाली है। ऐसे में आपके घर में लोगों का आना जाना लगा रहेगा। इस खास मौके पर अगर आप कुछ कुरकुरा और टेस्टी बनाना चाहती हैं, तो सूजी और आटे की चकली एक परफेक्ट ऑप्शन है। यह क्रिस्पी स्नैक चाय के साथ भी खूब जमता है और गेस्ट्स को भी बेहद पसंद आता है। आइए इसे बनाने की आसान रेसिपी को आपके साथ शेयर करते हैं, जिसे खाकर आपको भी अच्छा लगेगा। साथ ही आपके गेस्ट भी खुश हो जाएंगे। चलिए चकली की रेसिपी और टिप्स के बारे में जानते हैं।
फेस्टिवल सीजन में बनाएं सूजी और आटे की क्रिस्पी चकली Recipe Card
सूजी और आटे की क्रिस्पी चकली बनाने का तरीका
Ingredients
- सूजी- 1 कप
- गेहूं का आटा-½ कप
- चावल का आटा-½ कप
- लाल मिर्च पाउडर-1 छोटा चम्मच
- तिल-1 बड़ा चम्मच
- अजवाइन- ½ छोटा चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- घी या तेल-2 बड़े चम्मच
- तेल -तलने के लिए
Step
- Step 1:
इसके लिए सबसे पहले एक बाउल में सूजी, गेहूं का आटा और चावल का आटा डालें। इसमें तिल, अजवाइन, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिलाएं।
- Step 2:
अब इसमें गरम घी या तेल डालकर अच्छे से मिक्स करें ताकि मिश्रण में क्रम्ब्स जैसा टेक्सचर आ जाए।
- Step 3:
थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए मुलायम आटा गूंथ लें। आटा ज्यादा टाइट या ढीला न हो। अब चकली मेकर में आटा डालें और घी लगी थाली या बटर पेपर पर सर्पिल आकार में चकली बनाएं।
- Step 4:
एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। तेल मध्यम गरम हो जाने पर चकली को हल्के हाथों से डालें और दोनों तरफ से सुनहरी होने तक तलें।
- Step 5:
क्रिस्पी और गोल्डन ब्राउन चकली तैयार है। इसे ठंडा होने पर एयरटाइट जार में स्टोर करें।
- Step 6:
अगर आप चकली का स्वाद दोगुना करना चाहती हैं, तो ऐसे में आप आटे में थोड़ी सी कसूरी मेथी को डालें। साथ ही इसे सर्व करते समय चाट मसाला डालें।
- Step 7:
अगर आप हेल्दी ऑप्शन चाहती हैं, तो इसे एयर फ्रायर में भी बना सकती हैं। इससे यह आपके घर के ड्राइट फ्री सदस्य भी खा सकते हैं।
चकली बनाने की विधि
- इसके लिए सबसे पहले एक बाउल में सूजी, गेहूं का आटा और चावल का आटा डालें। इसमें तिल, अजवाइन, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिलाएं।
- अब इसमें गरम घी या तेल डालकर अच्छे से मिक्स करें ताकि मिश्रण में क्रम्ब्स जैसा टेक्सचर आ जाए।
- थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए मुलायम आटा गूंथ लें। आटा ज्यादा टाइट या ढीला न हो।
- अब चकली मेकर में आटा डालें और घी लगी थाली या बटर पेपर पर सर्पिल आकार में चकली बनाएं।
- एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। तेल मध्यम गरम हो जाने पर चकली को हल्के हाथों से डालें और दोनों तरफ से सुनहरी होने तक तलें।
- क्रिस्पी और गोल्डन ब्राउन चकली तैयार है। इसे ठंडा होने पर एयरटाइट जार में स्टोर करें।
चकली बनाने की टिप्स
- अगर आप चकली का स्वाद दोगुना करना चाहती हैं, तो ऐसे में आप आटे में थोड़ी सी कसूरी मेथी को डालें। साथ ही इसे सर्व करते समय चाट मसाला डालें।
- अगर आप हेल्दी ऑप्शन चाहती हैं, तो इसे एयर फ्रायर में भी बना सकती हैं। इससे यह आपके घर के ड्राइट फ्री सदस्य भी खा सकते हैं।
- त्योहारों पर आप इसे हेल्दी तरीके से बनाने के लिए सूजी कम और आटा ज्यादा इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: यह चकली कर देगी चाय का मजा दोगुना, जल्दी से नोट करें रेसिपी
त्योहार के दिनों में सूजी और आटे की बनी यह चकली आपके घर में सबकी फेवरेट स्नैक बन जाएगी। इसका क्रंच और फ्लेवर बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको बेहद पसंद आएगा। साथ ही आपको बाहर से स्नैक्स खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसे खाकर आपके गेस्ट भी तारीफ करेंगे और आपसे इसकी रेसिपी को जरूर जानेंगे।
इसे भी पढ़ें: बिना फ्राई करे कुछ ही मिनटों में बनाएं क्रिस्पी चकली, जानें रेसिपी
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।