इस तरह घर पर झटपट बनाएं योगर्ट क्रंच पुडिंग, जानिए रेसिपी

दही का ऐसी चीज़ है जिसका इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है। दही ना सिर्फ हेल्थ के लिए बेस्ट है बल्कि इसके कई सारे ब्यूटी बेनिफिट्स भी हैं। इसलिए लोग गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट और ठंडा रखने के लिए ताजा और मलाईदार दही खाते हैं। लेकिन अगर आप रोज-रोज एक कटोरी दही खाकर पक गए हैं, तो आपको बता दें कि आप दही से बहुत कुछ बना सकते है। आज हम आपके लिए योगर्ट क्रंच पुडिंग की आसान रेसिपी लेकर आए हैं, जो आपके मुंह का स्वाद भी चेंज कर देगा।
योगर्ट क्रंच पुडिंग Recipe Card
इस आसान विधि से घर पर झटपट बनाएं योगर्ट क्रंच पुडिंग
Ingredients
- 400 ग्राम-दही
- चुटकी भर-दालचीनी
- 2 टेबल स्पून-शहद
- 2 टी स्पून चीनी पाउडर
- 1/2 कप-अंगूर
- 1/2 कप स्ट्रॉबेरी
- 2 टेबल स्पून मक्खन
- 1/2 कप अनार(ऑपशनल)
- 1 कप ब्रेड (टुकड़ों में कटे हुए)
Step
- Step 1:
योगर्ट क्रंच पुडिंग बनाने के लिए एक बाउल में ब्रेड, बटर, दालचीनी को डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- Step 2:
इस मिश्रण से अब योगर्ट क्रंच पुडिंग का बेस तैयार करें।
- Step 3:
फिर एक दूसरे बाउल में अन्य सामग्री जैसे दही, शहद, फ्रूट डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- Step 4:
अब इसे ब्रेड के बेस पर डालें और फिर ऊपर से अनार के दाने डाल दें। आप चाहें तो ड्राई फ्रूट भी डाल सकती हैं।
- Step 5:
अब आपकी योगर्ट क्रंच पुडिंग तैयार है इसे फ्रिज में रखें और ठंडी-ठंडी सर्व करें। इसी तरह की और भी आसान रेसिपीज पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
बनाने का तरीका
- योगर्ट क्रंच पुडिंग बनाने के लिए सबसे पहले आप फ्रूट्स जैसे अंगूर, स्ट्रॉबेरी को दो टुकड़ों में काट लें। साथ ही, ब्रेड को भी छोटे टुकड़े कर लें।
- इसके बाद बटर, ब्रेड, चीनी और दालचीनी को एक बाउल में डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। (5 मिनट में मैगी भेल रेसिपी)
- अब आपका पुडिंग का बेस ब्रेड मिक्सचर तैयार है। अब इसे आप साइड में रख दें।
- अब एक दूसरा बाउल लें और उसमें दही, अंगूर, शहद, स्ट्रॉबेरी आदि सभी सामग्री डालें और इस मिश्रण को ब्रेड के बेस के ऊपर डाल दें।
- फिर इसके ऊपर अनार के दाने और पिस्ता यानि ड्राई फ्रूट्सडालें और थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रख दें। जब योगर्ट क्रंच पुडिंग तैयार हो जाए, तो इसे ठंडा-ठंडा सर्व करें।
Image Credit- (@Shutterstock)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।