herzindagi
image

Tasty Breakfast Recipes: एक जैसे नाश्ते से बोर हो गए हैं घर के लोग, तो ब्रेकफास्ट में बनाएं ओट्स का ढोकला और पराठा

आज हम आपको ओट्स से ऐसी दो चीज बनाना बताएंगे, जिसे बनाकर आप अपने परिवार के सदस्यों को खुश कर सकती हैं। आईए जानते हैं इन दो रेसिपी के बारे में।
Editorial
Updated:- 2025-10-18, 09:00 IST

अगर आपके घर के सभी मेंबर्स एक जैसा नाश्ता कर थक चुके हैं और वे कुछ नया खाने की डिमांड करते हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। यह खबर आपके लिए खास हो सकती है, क्योंकि आज हम आपको ओट्स से ऐसी दो चीज बनाना बताएंगे, जिसे बनाकर आप अपने परिवार के सदस्यों को खुश कर सकती हैं। आईए जानते हैं इन दो रेसिपी के बारे में।

ओट्स पराठा

सबसे पहले आप ओट्स का इस्तेमाल कर पराठा बना सकती हैं। ओट्स से पराठा बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -

ओट्स पराठा बनाने के लिए सामग्री -

  • ओट्स और गेहूं का आटा
  • प्याज़ और हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • हरा धनिया
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • हल्दी और जीरा पाउडर
  • लाल मिर्च पाउडर
  • नमक, स्वाद अनुसार
  • पानी आटा गूंथने के लिए़
  • तेल/घी पराठा सेंकने के लिए

    1 (73)

ओट्स पराठा बनाने का तरीका -

  • ओट्स से पराठा बनाने के लिए ओट्स को हल्का भून लें। उसके बाद जब यह ठंडा हो जाए, तब इसे मिक्सर में पीसकर पाउडर बना लें। 
  • अब इस पाउडर में थोड़ा गेहूं का आटा, बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, अदरक, लहसुन का पेस्ट, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, स्वाद अनुसार नमक, हल्दी पाउडर और अपनी पसंद का कोई भी मसाला मिक्स कर दें।
  • अब इन सभी सामग्री को अच्छी तरह मिक्स करें और पानी डालकर आटा गूंध लें। अब इस आटे से रोटी की तरह पराठे को बेल लें और तवे पर घी या तेल से सेक लें।
  • आपका पराठा बनाकर तैयार हो गया है। आप इसे चटनी या टमाटर सॉस के साथ खा सकती हैं।

ओट्स से ढोकला  - 

इस रेसिपी के अलावा आप घर पर रहकर ओट्स से ढोकला बना सकती हैं। ओट्स से ढोकला बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे - 

यह भी पढ़ें :   आलू या पालक नहीं, इस बार बनाएं सहजन के पत्तों के पकौड़े; मिलेगा स्वाद और पोषण का डबल डोज

ओट्स से ढोकला बनाने की रेसिपी  -

  • ओट्स
  • सूजी और दही
  • अदरक-हरी मिर्च पेस्ट
  • नींबू का रस 
  • हल्दी पाउडर
  • नमक स्वादानुसार
  • इनो या बेकिंग सोडा
  • तेल और राई
  • करी पत्ता और हरी मिर्च
  • पानी, शक्कर
  • हरा धनिया

ओट्स से ढोकला बनाने का तरीका -

  • ओट्स से ढोकला बनाने के लिए सबसे पहले ओट्स को मिक्सर में पीसकर पाउडर बना ले, फिर इसे एक बर्तन में निकालकर इसमें दही, हरी मिर्च का पेस्ट, हल्दी, अदरक, नींबू का रस और स्वाद अनुसार नमक डाल दें।
  • इस मिश्रण को अच्छी तरह मिक्स कर 30 मिनट के लिए ढककर रख दे। तब तक आप एक ढोकला स्टीमर ले और उसमें दो से तीन कप पानी डालकर इसे गर्म कर लें।
  • अब जिस बर्तन में आप ढोकला बनाएंगी, उसमें थोड़ा सा तेल लगा दें और साइड में रखें मिश्रण में बेकिंग सोडा या इनो डालकर इसे तुरंत अच्छी तरह मिक्स कर दें। जैसे ही मिश्रण फूलने लगे, तो आप उसे ढोकला बनाने वाले बर्तन में फैला दें।

    Untitled-2 (2)

  • अब इस मिश्रण वाले बर्तन को स्टीमर में रखें और 30 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकने दें। थोड़ी देर के बाद जब यह ठंडा हो जाए, तो इसे बाहर निकाल ले।
  • अब एक छोटे बर्तन में थोड़ा तेल गर्म करें और उसमें राई, हरी मिर्च, कड़ी पत्ता डालकर तड़का लगा दें। इसमें थोड़ा पानी और शक्कर डाल दे। आप चाहे तो स्वाद अनुसार नमक भी डाल सकती हैं।
  • अब इस तड़के को थोड़ा ठंडा होने दे और फिर ढोकले के ऊपर डालकर फैला दें। आपका ओट्स ढोकला बनकर तैयार है। आप इसे चटनी और टोमेटो सॉस के साथ सर्व कर सकती हैं। 

यह भी पढ़ें :  पालक को इन 5 तरीकों से करें स्टोर, लंबे वक्त तक रहेगा फ्रेश और हरा

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।