फ्रेंच फ्राइज या वेजेज़ बनाने के लिए जरूरी है कि आप आलू को सही ढंग से काटें। यदि ऐसा नहीं होगा तो वो रेस्तरां वाला परफेक्शन आपको नहीं मिलेगा। गतल ढंग से काटे गए आलू अक्सर कच्चे रह जाते हैं। कुछ फ्राइज मोटे रहते हैं तो कुछ बिल्कुल पक जाते हैं। क्या आपको पता है कि रेस्तरां वाले फ्राइज कैसे बिल्कुल सही तरह से कटे होते हैं। दरअसल, यह एक बेसिक नाइफ स्किल है। अगर आप भी यह स्किल सीख लें तो आप भी परफेक्शन पा सकती हैं।
आज इस आर्टिकल में हम आपको फ्राइज और वेजेज़ के लिए स्टेप बाई स्टेप आलू काटने का तरीका बताएंगे। इसे फटाफट नोट करके आप भी आगे सही फ्राइज तैयार कर सकेंगी।
फ्रेंच फ्राइज और वेजेज़ में अंतर-
फ्रेंच फ्राइज़ आमतौर पर स्ट्रिप्स में काटे जाते हैं और इन्हें डीप फ्राई किया जाता है। हालांकि, कुछ लोग उन्हें बेक करना पसंद करते हैं। फ्राइज को साइड्स के रूप में भी परोसा जाता है।
आलू के वेजेज को अक्सर बिना छीले लंबाई में काटा जाता है। उनका अनियमित ट्राइएंगुलर आकार होता है और क्लासिक वेजेज को बेक या रोस्ट ही किया जाता है। कई यूरोपीय देशों में, आलू के वेजेज को सॉर क्रीम, रेंच ड्रेसिंग या स्वीट चिली सॉस के साथ परोसा जाता है।
इसे भी पढ़ें: इन 3 आसान ट्रिक्स से आप भी घर पर बना सकती हैं रेस्टोरेंट जैसे क्रिस्पी फ्रेंच फ्राइज़
फ्राइज के लिए आलू काटने का तरीका-
स्टेप 1: फ्राइज के लिए बड़े और लंबे आलू को चुनेंगी तो ज्यादा बेहतर होगा। इसके बाद, आलू को बीच से काट लें।
स्टेप 2: आलू के एक भाग को लंबाई में 1/4 से 1/2 इंच मोटे स्लाइस में काटकर रख लें।
स्टेप 3: इसी तरह बाकी हिस्से को भी ठीक इसी तरह लंबाई में और बराबर इंच में काटकर इकट्ठा कर लें।
स्टेप 4: इसके बाद ठंडे पानी में आलू के स्लाइस को 20-25 मिनट के लिए भिगोकर रख दें। इससे आलू का एक्स्ट्रा स्टार्च निकल जाएगा और फ्राइज ज्यादा क्रिस्पी बनेंगे (आलू के फूड हैक्स)।
वेजेज़ के लिए आलू काटने का तरीका-
स्टेप 1: आपने जिस तरह के आलू फ्राइज के लिए आलू चुनें थे, इसके लिए भी वैसे ही आलू चुनें। आलू को फिर दो भागों में काटकर रख लें।
स्टेप 2: एक हाफ को लेकर उसे इस तरह से काटें कि वह एकदम हाफ स्ट्रेट कटे। आलू के वेजेज काटते समय ध्यान रखें कि उनके एंड्स पॉइंटी होते हैं और यह एक लंबा रेक्टेंगल बनाते हैं।
स्टेप 3: बस इसी तरह से आलू को स्लाइस करके रख लें। अगर वेजेज़ ज्यादा लंबे लगें तो आप बीच से इन्हें फिर काट सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: फ्रेंच फ्राइज के दिलचस्प इतिहास के बारे में कितना जानते हैं आप
आलू को तलने से पहले क्यों भिगोया जाता है?
फ्राइज़ की कुरकुरी बनावट का रहस्य का यही है। पानी में आलू को भिगोने से यह स्टार्च को बाहर निकालता है, जिससे वे अधिक कठोर हो जाते हैं और उनकी एक साथ चिपकने की संभावना कम हो जाती है। इसके बाद उन्हें 2 बार तला जाता है, तभी फ्राइज क्रिस्पी होते हैं।
इन टिप्स को आप भी अपनाएं और स्टेप बाई स्टेप इन्हें फॉलो करें। अगर आपको यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें और ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए विजिट करें हरजिंदगी।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों