सुबह का नाश्ता हो या शाम को स्नैक्स में स्पेशल बनाना या किसी भी पार्टी के लिए पार्टी स्टार्टर बनाना हो, सूजी कटलेट एकदम परफेक्ट स्नैक है। ऊपर से करारे और अंदर से एकदम नरम सूजी कटलेट जिसे खाते ही मेहमान वाहवाही करेंगे। आज रेसिपी ऑफ द डे में हम आपको इसकी रेसिपी बताने जा रहे हैं। इसे आप आसानी से घर पर बना सकती हैं। इसकी टेस्टी रेसिपी की जानकारी हमें सेलिब्रिटी शेफ रणवीर बरार के इंस्टाग्राम के माध्यम से मिली है।
विधि
- एक बड़े बर्तन में तेल गरम करें, उसमें जीरा डालें और अच्छी तरह से तड़कने दें।
- अदरक डालें और अच्छी तरह से भूनें, गाजर, फ्रेंच बीन्स, हरी मिर्च डालें और 2-4 मिनट तक भूनें।
- तैयार तंदूरी दही का मिश्रण डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
- इसे तब तक पकाएं जब तक सूजी सारा पानी सोख न ले।
- मिश्रण को एक बड़े बाउल में निकाल लें। इसे कमरे के तापमान पर आने दें।
- हरा धनिया डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें।
View this post on Instagram
- दही के मिश्रण के लिए एक बाउल में दही, स्वादानुसार नमक, चीनी, काली मिर्च पावडर, इलायची पावडर, देगी लाल मिर्च पाउडर डालें।
- धनिया पाउडर, एक चुटकी हींग और एक चुटकी जीरा पाउडर डालें।
- अदरक लहसुन का पेस्ट और पानी डालकर, इसे अच्छी तरह मिलाएं।
- सूजी डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें। आगे उपयोग के लिए अलग रख दें।
- मिश्रण को बराबर भागों में बांट लें, फिर इसके बीच में पनीर भर दें।
- इसे चारों तरफ से बंद करके घोल में डुबाकर ब्रेडक्रंब से कोट करें।
- एक कढ़ाही में तेल गरम करें। तेल के गरम होते ही कटलेट को गरम तेल में डाल दें।
- जब कटलेट थोड़े गोल्डन हो जाए तो दूसरी तरफ पलट दें।
- कटलेट को मध्यम आंच पर ही तलें ताकि वह अंदर से पक जाए।
- इसे किचन टिश्यू पर निकाल लें।
- धनिए की चटनी से सजाकर गरमागरम परोसें।
Article & Image Credit: Instagram.com
इंस्टेंट सूजी कटलेट Recipe Card
इंस्टेंट सूजी कटलेट की रेसिपी घर पर बनाएं
- Total Time :
- 10 min
- Preparation Time :
- 5 min
- Cooking Time :
- 5 min
- Servings :
- 2
- Cooking Level :
- Medium
- Course:
- Snacks
- Calories:
- 100
- Cuisine:
- Indian
- Author:
- Pooja Sinha
सामग्री
- तेल- 1 बड़ा चम्मच
- जीरा- 1 छोटा चम्मच
- कटा अदरक- 1/2 इंच
- बारीक कटा गाजर- 1
- कटे हुए फ्रेंच बीन्स- 5-10
- कटी हुई हरी मिर्च- 2-4
- तैयार तंदूरी दही मिश्रण
- कटा हुआ हरा धनिया- 1 बड़ा चम्मच
- दही मिश्रण के लिए- फेंटा हुआ दही- 1 कप
- नमक स्वादानुसार
- चीनी- 1/2 छोटा चम्मच
- काली मिर्च पाउडर- 1 1/2 छोटा चम्मच
- इलायची पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
- देगी लाल मिर्च पाउडर- 1 बड़ा चम्मच
- धनिया पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
- हींग- एक चुटकी
- जीरा पाउडर- एक चुटकी
- अदरक लहसुन का पेस्ट- 1 छोटा चम्मच
- पानी- 1 कप
- सूजी- 2/3 चम्मच
- तलने के लिए तेल
- मैदा- 1/2 कप
- पानी- आवश्यकतानुसार
- नमक-स्वादानुसार
- पिज़्ज़ा चीज़ पेस्ट- 1/3 चम्मच
- सफेद ब्रेड क्रम्ब्स (कोटिंग के लिए)- 1 1/2 कप
विधि
- Step 1
- सबसे पहले सभी सब्जियों को अच्छी तरह से भून लें। इसमें दही का मिश्रण डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
- Step 2
- सूजी में सारे पानी को सूखा लें और फिर मिश्रण को बराबर भागों में बांट लें, फिर इसके बीच में पनीर भर दें।
- Step 3
- मिश्रण को बराबर भागों में बांट लें, फिर इसके बीच में पनीर भर दें।
- Step 4
- आपके टेस्टी कटलेट तैयार है। इसे धनिए की चटनी के साथ परोसें।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।