पतले घोल से लेकर मथा हुआ घी तक, घेवर बनाने के लिए क्या है सबसे ज्यादा जरूरी?  

घेवर का सीजन चल रहा है, लोग मार्केट से खाने के अलावा घर पर भी इसे बना रहे हैं। ऐसे में आज में अपने कुछ पर्सनल टिप्स शेयर करूंगी, जिससे आप भी घर पर जालीदार घेवर बना सकते हैं। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-08-22, 17:21 IST
Avoid mistakes in Ghevar recipe

घेवर खाना किसे पसंद नहीं होगा, सावन शुरू होने के साथ मार्केट में घेवर मिलने लगते हैं। घेवर एक राजस्थानी मिठाई है, जिसे खाना हर कोई पसंद करता है, लेकिन यह सभी से परफेक्ट नहीं बन पाता है, इसलिए इस मिठाई को ज्यादा तर लोग मार्केट से खरीद कर खाना पसंद करते हैं। इंस्टाग्राम फीड हो या फेसबुक हम सभी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में एक बार घेवर देखने के बाद फूड में बार-बार घेवर आने लगता है। घेवर की रेसिपी वीडियो देखने के बाद हमेशा यह लगता है कि कितना मुश्किल होगा इस रेसिपी को बनाना। लेकिन आपको बता दूं कि इस राखी मैंने अपने भाई के लिए पहली बार घेवर बनाई थी।

आपको बता दूं कि इसे बनाने से पहले मुझे लगा था कि घेवर बनाना बहुत मुश्किल है, यदि घेवर नहीं बना तो मैं बैटरी का क्या करूंगी, मेरी सारी तैयारी और मेहनत बर्बाद हो जाएगी। लेकिन आपको बता दूं की पहली बार में ही मेरे से घेवर एक दम परफेक्ट बना था। पहली बार जब मैंने घेवर बनाया तो मुझे कुछ जरूरी चीजें पता चली, जिससे ध्यान में रखकर आप भी परफेक्ट जालीदार घेवर बना सकते हैं।

जालीदार और कुरकुरे घेवर के लिए टिप्स

Ghevar making tips,

घोल होना चाहिए पतला

घेवर का घोल एकदम पतला होना चाहिए। गाढ़ा घोल होने से घेवर जाली दार नहीं बनेगा और घोल कड़ाही के तले में जाकर बैठ जाएगा। घेवर का घोल इतना पतला होना चाहिए कि वह तेल में जाते बूंद-बूंद निकल सके।

इसे भी पढ़ें: Sawan 2022: बिना स्टैंड के सिर्फ 20 मिनट में तैयार करें जालीदार क्रिस्पी मैदा घेवर, जानें रेसिपी 

घोल होना चाहिए ठंडा

जालीदार और हल्का घेवर बनाने के लिए आप बैटर में पानी या दूध डालें तो वह एकदम ठंडा होना चाहिए। बैटर में बर्फ के टुकड़े डाल और घेवर के बैटर को भी किसी बर्फ के टुकड़े के ऊपर रखें, ताकी ठंडा बैटर तेल में फैल जाए और तले में न जमे।

घोल को अच्छे से मथे

Common Ghevar mistakes

जितनी कटोरी मैदा उतना चम्मच घी को एक कटोरी में लें और उसे बर्फ के टुकड़े के साथ तब तक मथें, जब तक वह क्रीम की तरह सॉफ्ट न हो जाए। इसके अलावा जब आप घी में मैदा डालें तब उसे अच्छे से मिलाकर ग्राइंडरमें डालें। मैदा में दूध, पानी, बर्फ के टुकड़े डालकर 5 मिनट तक मिक्सी चलाएं और इसे अच्छे से फेंटकर बर्फ के ऊपर रख लें।

इसे भी पढ़ें: तीज के लिए घेवर बनाते समय नहीं करनी चाहिए ये गलतियां

बूंद-बूंद कर तेल में डालें बैटर

घी या तेल को अच्छे से गर्म करने के बाद जब आप उसमें बैटर डालें, तो उसे बूंद-बूंद कर बहुत कम मात्रा में डालें। ज्यादा बैटर एक साथ डालने से वह तले में जम जाएगा और घेवर जालीदार नहीं बनेगा।

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit:Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।