रेफ्रिजरेटर के बगैर भी आप कर सकती हैं अदरक को स्टोर, जानें तरीका

अदरक का उपयोग सर्दियों के दौरान ज्यादा किया जाता है। चाय से लेकर खाने तक में अदरक डाला जाता है। क्या आप भी बिना अदरक वाली चाय नहीं पीती हैं? ऐसा कहा जा सकता है कि अदरक के बगैर चाय का स्वाद फीका रहता है। इसलिए क्या आपके किचन में हमेशा अदरक रहता है?
इलेक्ट्रॉनिक चीजें आसानी से खराब हो जाती हैं। क्या हो जब आपका फ्रिज खराब हो जाए? इस स्थिती में फल-सब्जियों को स्टोर करने में बेहद परेशानी होती है और चीजें जल्दी खराब हो जाती हैं। क्या आप जानना चाहती हैं अदरक को बिना फ्रिज के स्टोर करने का तरीका? तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।
एल्युमीनियम फॉइल का करें इस्तेमाल
आप एल्युमीनियम फॉइल की मदद से अदरक को कमरे के तापमान पर लंबे समय तक रख सकती हैं। इसके लिए आपको थोड़ा सा फॉइल चाहिए होगा। फिर इसमें अदरक को रैप करके रख दें। अब जब भी आपको अदरक चाहिए होगा, इसमें से निकाल लें और उपयोग करें।
बास्केट आएगी काम
हम सभी सब्जियों को रखने के लिए बास्केट का इस्तेमाल करते हैं। इसी तरह अगर आप अदरक को लंबे समय तक फ्रेश रखना चाहती हैं तो आपको लकड़ी की बास्केट चाहिए होगी। टोकरी को न्यूजपेपर से लपेट लें। अब इसमें अदरक को फैलाकर रख दें। आपको इस टोकरी को घर की ऐसे कोने भी रखना होगा जो ठंडा रहता है। अन्यथा अदरक खराब हो जाएगा। (किचन से जुड़े हैक्स)
सिरका
इसे भी पढ़ें:Kitchen Hacks: इस तरह करें करी पत्ते को स्टोर, लंबे समय तक रहेगा फ्रेश
इन बातों का रखें ध्यान
- अदरक को स्टोर करने के लिए इसे काटे नहीं। ऐसा करने से आप अदरक को लंबे समय तक स्टोर नहीं कर पाएंगी।
- क्या आप भी गीली अदरक को बिना सुखाए रख देती हैं? अगर आपका जवाब हां तो आगे से ऐसा न करें। इससे अदरक सड़ने लगती है। इसलिए हमेशा अदरक को पोंछकर ही स्टोर करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: Kitchen Hacks: गुड़ को स्टोर करने का आसान तरीका जानें
- आप चाहें तो अदरक को हल्की धूप में भी सुखा सकती हैं। इससे अदरक जल्दी खराब नहीं होगा।
- एक समय बाद अदरक ड्राई होकर सड़ने लगती है। ऐसे में आपको इसे हल्दी के पाउडर में मिक्स करना चाहिए।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।