Kitchen Hacks: इस तरह करें करी पत्‍ते को स्‍टोर, लंबे समय तक रहेगा फ्रेश

इन 3 आसान हैक्‍स को जानें और मीठी नीम को महीने भर तक स्‍टोर करके फ्रेश बनाए रखें। 
Updated:- 2020-12-21, 15:45 IST
How to keep Curry Leaves for a long time

करी पत्‍ते को कुछ लोग मीठी नीम के नाम से भी जानते हैं। करी पत्‍ते का इस्‍तेमाल खाने-पीने के कई व्‍यंजनों को तैयार करने में किया जाता है। मगर मीठी नीम का पौधा जरूरी नहीं है कि हर किसी के घर हो।

ऐसे में कई लोग बाजार से या किसी के घर से करी पत्‍ता ले आते हैं और उसे स्‍टोर करके रख लेते हैं ताकि कुछ दिनों तक इसे खाने के लिए इस्‍तेमाल किया जा सके। मगर कई लोगों की शिकायत होती है कि करी पत्‍ते को कितनी भी अच्‍छी तरह से स्‍टोर करके रख लें, वह बहुत जल्‍दी खराब हो जाते हैं। 

तो चलिए आज हम आपको करी पत्‍ते को स्‍टोर करके रखने के 3 आसान तरीके बताएंगे। यदि आप इन तरीकों को अपनाती हैं तो आपके करी पत्‍ते 1 महीने तक फ्रेश बने रहेंगे। 

इसे जरूर पढ़ें: Kitchen Hacks: गुड़ को स्‍टोर करने का आसान तरीका जानें

करी पत्‍ते को जिप लॉक बैग में रखें 

आप करी पत्‍ते को जिप लॉक बैग में रख कर स्‍टोर कर सकती हैं। मगर इसका सही तरीका अपनाने पर ही आपको महीने भर तक इसकी ताजी पत्तियों का स्‍वाद चखने को मिलेगा। आपको जिप लॉक बैग में करी पत्‍ते को स्‍टोर करने से पहले उसे 10 मिनट के लिए साफ पानी से वॉश करना है। इससे पत्तियों में चढ़ी धूल-मिट्टी साफ हो जाती है। इसके बाद एक कॉटन के कपड़े में करी पत्‍ते को रखें और अच्‍छी तरह से उनका पानी सूख जाने दें।

Preserving curry leaves

इसके बाद आप एक जिप लॉक बैग में करी पत्‍ते को रखें और साथ में एक पेपर टॉवल रख दें। अब जिप लॉक बैग को बंद कर लें। इस बात का ध्‍यान रखें कि जब आप जिप लॉक बैग बंद कर रही हों तो उसमें से सारी हवा बाहर निकाल लें। अगर बैग के अंदर हवा रह जाएगी तो करी पत्‍ते सड़ जाएंगे। इसके बाद आप इस बैग को फ्रीजर के अंदर रख सकती हैं। मगर 4-5 दिन में एक बार इस बैग को बाहर निकालें और अंदर रखी पेपर टॉवल को चेंज कर लें। इस तरह से महीने भर के लिए आपकी मीठी नीम की पत्तियां फ्रेश बनी रहेंगी। 

इसे जरूर पढ़ें: Kitchen Hacks: घर में किस तरह लंबे वक्‍त के लिए करें मेथी की पत्तियों को स्‍टोर

करी पत्‍ते को एयर टाइट डिब्‍बे में रखें 

करी पत्‍ते को फ्रेश बनाए रखने के लिए आप उन्‍हें प्‍लास्टिक के एयर टाइट डिब्‍बे के अंदर भी रख सकती हैं। इसके लिए आपको करी पत्‍ते को पानी से साफ करके और सुखा कर एक पेपर टॉवल (पेपर टॉवल के हैक्‍स जानें) में लपेटना होगा और इसके बाद आप प्‍लास्टिक के डिब्‍बे में इसे रख सकती हैं। फिर इस बंद करें और फ्रिज के अंदर रख दें। 4-5 दिन के अंदर आप करी पत्‍तों को जिन पेपर टॉवल के अंदर रखा था, उसे बदल दें। इस तरह से 15-20 दिनों तक मिठी नीम के पत्‍ते ताजे बने रहेंगे। 

 

कांच की शीशी में रखें 

करी पत्‍ते को स्‍टोर करने के लिए आप कांच की शीशी का प्रयोग भी कर सकती हैं। इसके लिए आपको करी पत्‍ते को साफ पानी से धो कर उन्‍हें पंखे की हवा में सुखा लेना होगा। इसके बाद जब पत्तियां पूरी तरह से सूख जाएं तो आप इन्‍हें आराम से कांच की शीशी में भर लें। इसके बाद आप कांच की शीशी के मुंह पर एक कपड़ा बांधें और ढक्‍कन से शीशी को बंद कर लें। 

 

यह किचन हैक्‍स आपको अच्‍छे लगे हों तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें और इसी तरह और भी आसान हैक्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

Image Credit: freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।