Rice Hacks: पुलाव बनाने के लिए कैसे चुने सही चावल? बता रही हैं शेफ पंकज

Rice for Pulao: भारतीय थाली में चावल शामिल न हो.....ऐसा हो ही नहीं सकता क्योंकि यह एक ऐसा अनाज है, जिसे अलग-अलग तरह से बनाया जाता है। मैं मान ही नहीं सकती कोई यह कह दे कि उन्हें चावल बिल्कुल भी पसंद नहीं है....हे कोई ऐसा? शायद ही कोई हो, क्योंकि चावल से बने व्यंजनों का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। वेज पुलाव हो या नॉन वेज बिरयानी... हम भारतीय होते ही चटोरे हैं।
इसलिए कहीं बाहर जाने का प्लान हो...पार्टी करने के लिए जाना हो..वीकेंड पर फ्रेंड्स के साथ गप्पे मारने हो...हमारी फूड लिस्ट में चावल किसी न किसी रूप में जरूर शामिल होते हैं। मगर जब बात चावल को सेलेक्ट करने की आती है तो हमारे समझ ही नहीं आता कि कौन-सा चावल सही है। क्या आपको पता है बिरयानी, पुलाव के लिए सही चावल कैसे चुना जाता है?
अगर नहीं, तो आइए मास्टर शेफ पंकज भदौरिया से जानते हैं कि पुलाव बनाने के लिए सही चावल कैसे सेलेक्ट करना चाहिए।
पुराना चावल करें इस्तेमाल
एक अच्छी बिरयानी या पुलाव बनाने के लिए हमेशा पुराना चावल इस्तेमाल करें। कहा जाता है कि पुराना चावल बहुत ही स्वादिष्ट होता है, जिसका स्वाद अलग ही होता है। चावल लगभग 2 साल पुराना होना चाहिए। अगर आप मार्केट से पैकेट वाला चावल ले रहे हैं, तो इसकी डेट देखकर ही खरीदें। (बिरयानी हो जाती है चिपचिपी तो इन ट्रिक्स से बनाएं खिली-खिली)
इसे ज़रूर पढ़ें-स्वादिष्ट मैकरोनी पुलाव घर पर इस तरह आसानी से बनाएं
पुराना चावल पहचानने के टिप्स
मगर कई लोग पैकेट की बजाय खुला चावल खरीदते हैं, तो ऐसे में क्या किया जाए? हमारे पास चावल को पहचाने के भी टिप्स हैं, जिसे शेफ पंकज ने साझा किया है।
पंकज का नुस्खा- 1
जब भी आप मार्केट जाएं तो कोशिश करें हल्के पीले कलर के चावल ही खरीदें क्योंकि यह चावल बहुत न सिर्फ पुराना होता है बल्कि स्वाद में भी अच्छा होता है। इसका मतलब तो साफ है कि हमें पुलाव बनाने के लिए बासमती चावल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। हमेशा सेला चावल का ही चुनाव करना चाहिए।
साथ ही साथ चावल को हाथ में उठाकर चेक करें अगर आपके हाथ पर पाउडर आ रहा है तो इसका मतलब है कि चावल पुराना है। (चावल के कीड़े और कंकड़ निकालने का आसान तरीका)
पंकज का नुस्खा- 2
इसके अलावा, चावल को पहचानने के लिए आप फूड बूस्ट मेथड का इस्तेमाल कर सकते हैं। मगर यह फूड बूस्ट मेथड क्या है? इसे अपनाने के लिए थोड़े से चावल अपने हाथों पर रखें और इन्हें अपने दांतों के बीच में दबाकर देखिए। अगर चावल दांतों के बीच में चिपक रहे हैं, तो इसका मतलब यह नया चावल है। वहीं, अगर दांतों के बीच में नहीं चिपकता तो इसका मतलब यह पुराना चावल है।
चावल के प्रकार
अगर आपको चावल के प्रकारों के बारे में नहीं पता है, तो आइए एक बार नजर डाल लेते हैं और जानते हैं चावल के कुछ प्रकारों के बारे में- (चावल को इस्तेमाल करने के 5 अनोखे तरीके)
सफेद चावल
सफेद चावल सबसे ज्यादा पाया जाने वाला अनाज है। इस अनाज को पॉलिश चावल के नाम से भी जाना जाता है, जिसे चावल की बाहरी भूरी परत हटाकर तैयार जाता है। आमतौर पर हम सफेद चावल से पुलाव, मसालेदार चावल आदि बनाना पसंद करते हैं।
काले चावल
काला चावल भी एक तरह का अनाज है जिसमें मिनरल्स, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। कहा जाता है कि यह चावल बहुत खुशबूदार होता है, जिसकी खीर काफी स्वादिष्ट होती है। मगर आप इससे मसाले वाले चावल भी बना सकते हैं, जिसकी रेसिपी भी बहुत आसान है।
इसे ज़रूर पढ़ें-चावल का आटा आप भी घर पर आसानी से बना सकती हैं, जानिए कैसे
जैस्मिन चावल
यह चावल लंबा होता है, जिसका फ्लेवर खाने में अच्छा होता है। हालांकि, कई लोग इस चावल को बासमती चावल कहते हैं, लेकिन यह बासमती से ज्यादा स्वादिष्ट होता है। आप इससे फ्राइड राइस, बिरयानी, पुलाव आदि बना सकते हैं।
इस तरह आप चावल की पहचान कर सकते हैं। अगर आपको कोई और हैक पता है तो हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं।
इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।