स्वादिष्ट मैकरोनी पुलाव घर पर इस तरह आसानी से बनाएं

मैकरोनी पुलाव बनाने की रेसिपी बहुत ही आसान है। अगर आपने इससे पहले पुलाव बनाया हैं तो इसे भी बहुत आसानी से घर पर बना सकती हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को मैकरोनी पुलाव पसंद आता है। इसका टेस्ट और सुगंध, दोनों ही लाजवाब होते हैं। अगर आप कुछ टेस्टी और अलग तरह का पुलाव बनाने की सोच रही हैं तो मैकरोनो पुलाव बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। आप इसे घर पर आए हुए मेहमानों को भी बनाकर खिला सकती हैं। खास मौके के लिए भी यह मुफीद रहता है। इसे बनाने में ना ही अधिक समय लगता है और ना ही अधिक मेहनत लगती है। आज 'रेसिपी ऑफ द डे' में जानिए मैकरोनी पुलाव बनाने का आसान तरीका-
मैकरोनी पुलाव Recipe Card
मैकरोनी पुलाव बनाना बहुत ही आसान है और यह खाने में बहुत टेस्टी लगता है।
Ingredients
- बासमती चावल-1 कप
- टमाटर-1 (बारीक कटा हुआ)
- मैकरोनी- 1 कप
- नमक-स्वादानुसार
- शिमला मिर्च-1 (बारीक कटी हुई)
- काजू-3 चम्मच कटे हुए
- धनिया पत्ती-3 चम्मच कटी हुई
- अदरक पेस्ट -1/2 चम्मच
- इलाएची-2
- काली मिर्च-1/2 चम्मच
- दालचीनी-1/2 इंच
- जीरा-1/2 चम्मच
- पिज्जा सॉस -3 चम्मच
- लाल मिर्च -2
- तेल या घी-4 चम्मच
- साबुत गरम मसाला-1 चम्मच
- लौंग-3
- प्याज-1 (बारीक कटा हुआ)
Step
- Step 1:
सबसे पहले चावल में 1/2 चम्मच नमक और 1 चम्मच तेल डालकर 5 से 6 मिनट पका लें और छान कर अलग रख लें।
- Step 2:
अब एक पैन में मैकरोनी को अच्छी तरह से उबाल लीजिए और सॉफ्ट हो जाने पर इसे भी छान कर अलग रख दीजिए।
- Step 3:
अब एक कड़ाही में तेल गरम करें और उसमें जीरा, लाल मिर्च, इलाएची और लौंग को डालकर 1 मिनट के लिए पका लीजिए।
- Step 4:
अब इसी कड़ाही में शिमला मिर्च, प्याज और टमाटर को डालकर अच्छे से पका लीजिए और 3-4 मिनट पकने दीजिए
- Step 5:
अब इसमें मसाले के साथ उबली हुई मैकरोनी, चावल और काजू को डालकर अच्छे से मिक्स कर दीजिए।
- Step 6:
इसे लगभग 5 से 7 मिनट पकने के लिए छोड़ दीजिए।
- Step 7:
अब ऊपर से धनिया पत्ता डाल दीजिए।
- Step 8:
टेस्टी मैकरोनी पुलाव बनकर तैयार है। इसे सॉस के साथ गरमागरम सर्व करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।