bhajani flour recipe

हेल्दी स्नैक्स बनाने के लिए घर पर ही बनाएं भजनी का आटा, जानिए आसान रेसिपी 

आप घर पर आसानी से भजनी का आटा बना सकती हैं। इस आटे का इस्तेमाल आप तरह-तरह के स्नैक्स को बनाने के लिए कर सकती हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2021-11-16, 15:23 IST

शाम की चाय के साथ कई तरह के स्नैक्स खाने का मन करता है। हम अक्सर गरमा-गरम चाय की सिप के साथ कुछ ना कुछ खाना पसंद करते हैं। कई लोग मौसम के मिजाज को देखते हुए चाय के साथ पकौड़े का सेवन भी करते हैं। कुछ लोगों को शाम की चाय के साथ चिप्स, चकली खाने की आदत होती है, तो कुछ लोग लाइट स्नैक्स खाना पसंद करते हैं।

कई महिलाएं बाहर की जगह घर पर ही स्नैक्स बनाना पसंद करती हैं। इसलिए वे स्नैक्स को बनाने के लिए बेसन, चावल या फिर गेहूं के आटे का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन क्या आपने कभी स्नैक्स को बनाने के लिए भजनी का आटा इस्तेमाल किया है? अगर नहीं, तो आप स्नैक्स बनाने के लिए भजनी के आटे का इस्तेमाल करना शुरू कर दें। क्योंकि इस आटे से बने स्नैक्स ना सिर्फ हेल्दी होते हैं, बल्कि स्वादिष्ट भी होते हैं। सबसे अच्छी बात ये है कि आप भजनी के आटे को आसानी से घर पर भी बना सकती हैं, कैसे? चलिए जानते हैं...

क्या है भजनी का आटा?

how to make bhajani flour ()

भजनी एक तरह का आटा है, जिसे कई तरह के अनाजों को मिलाकर बनाया जाता है। इसे भजनी इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसे दाल, चावल, धनिया, तिल आदि को भूनकर बनाया जाता है। इसलिए ये आटा पौष्टिकता से भरपूर होता है। इस आटे का इस्तेमाल ज्यादा राजस्थान या गुजरात के इलाकों में किया जाता है। (ये 5 हेल्दी स्नैक्स आपको दिनभर रखेंगे एनर्जेटिक) बहुत से लोग इसका इस्तेमाल चकली बनाने के लिए करते हैं। कई लोग इस आटे की रोटी या फिर पराठे बनाने के लिए करते हैं। आप भजनी आटे का इस्तेमाल स्नैक्स को बनाने के लिए भी कर सकती हैं। इसके अलावा, आप घर पर आसानी से भजनी का आटा बना सकती हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें-घर पर आसानी से धनिया पाउडर बना सकते हैं, तो बाज़ार से क्यों खरीदना

सामग्री

  • डेढ़ कप - चावल (कच्चे)
  • 3/4 कप - चने की दाल
  • 1/4 कप - धुली हुई उड़द की दाल
  • 1 टेबल स्पून - धुली हुई मूंग दाल
  • 1/2 टेबल स्पून - जीरा
  • 1/2 टेबल स्पून - धनिया
  • 2 टेबल स्पून - सफेद तिल
  • 1 टेबल स्पून - मिर्च पाउडर
  • 1 टेबल स्पून - हल्दी पाउडर

बनाने की विधि

  • भजनी का आटा घर पर बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल लें और इसमें सभी सामग्रियों को छान लें।
  • जब सभी सामग्री अच्छी तरह से बिन जाए, तो इसे साइड में रख दें। अब एक नॉन स्टिक पैन लें और इसे गैस पर गर्म करने के लिए रख दें।
  • फिर इसमें सभी सामग्रियों को एक-एक करके डाल दें और अच्छी तरह से भुन लें। ताकि आटे में कच्चापन ना रहे और वे खाने में स्वादिष्ट लगे। (आटा गूंथते वक्‍त ध्‍यान रखें ये बातें)
  • जब सारी सामग्री जैसे चावल, दाल आदि अच्छी तरह से भुन जाएं, तो इसमें लाल मिर्च और हल्दी पाउडर डाल दें।
  • फिर इन सभी सामग्रियों को कुछ देर और भुन लें। अब गैस को बंद कर दें और इसे ठंडा होने के लिए कुछ देर रख दें।
  • जब भजनी की सामग्री ठंडी हो जाए, तो इसे थोड़ा-थोड़ा करके मिक्सी में डालकर अच्छी तरह से पीस लें।
  • जब सारी सामग्री अच्छी तरह से पिस जाए, तो इसे किसी डिब्बे में स्टोर करके रख लें और इस्तेमाल करें।

इसे ज़रूर पढ़ें-घर पर आप भी आसानी से बना सकती हैं लहसुन का पाउडर, जानिए कैसे

इस तरह आप घर पर आसानी से भजनी का आटा बना सकती हैं।आपको लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक ज़रूर करें, साथ ही, ऐसी अन्य जानकारी पाने के लिए जुड़े रहें हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- (@Freepik)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।