Rice Face Pack: चेहरे की चमक हो जाएगी दोगुनी जब लगाएंगी चावल के आटे का फेस पैक, जानें तरीका

स्किन पर किसी तरह की समस्या न आए। इसके लिए हम अक्सर बाजार में मिलने वाले ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल सबसे ज्यादा करते हैं। यही कारण है कि हम अक्सर बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल सबसे ज्यादा चेहरे पर करते हैं, जिसकी वजह से हमारे काफी पैसे खर्च हो जाते हैं, लेकिन अब आपको पार्लर जानें और महंगे प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है। आप डॉक्टर स्वाति जो की एक डर्मेटोलॉजिस्ट हैं। इनका Estheva clinic नोएडा के सेक्टर 12 में स्थित है। के बताए गए तरीके से चावल के आटे का इस्तेमाल चेहरे पर कर सकती हैं। इससे चेहरे का ग्लो दोगुना हो जाएगा। आइए आर्टिकल में इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
चेहरे के लिए चावल के आटे का फेस पैक बनाने का तरीका
- इसके लिए आपको एक कटोरी में 2 चम्मच चावल का आटा लेना है।
- इसमें आपको 2 चम्मच दही को मिक्स करना है।
- अब आपको इसमें 1 चम्मच शहद मिक्स करना है।
- फिर इसमें गुलाब जल डालकर अच्छे से मिक्स करना है।
- इसका जब थीक पेस्ट तैयार हो जाए तो इसे इस्तेमाल करना है।
चावल के आटे से बने फेस पैक का कैसे करें इस्तेमाल?
जब सारी चीजों को मिक्स करके फेस पैक तैयार हो जाए, तो इसे ब्रश की मदद से चेहरे पर लगाएं। इस बात का ध्यान रखें कि इसकी आपको ज्यादा मोटी लेयर को नहीं लगाना है। इसके बाद इस फेस पैक को सूखने दें। फिर पानी से फेस पैक को अच्छे से साफ करें। इसके बाद चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाएं। इसे लगाने से आपके चेहरे का ग्लो दोगुना हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Expert Tips: झाइयां कम करके चेहरे का ग्लो बढ़ा सकती हैं ये चीजें, 5 में से 1 जरूर खाएं
चेहरे पर चावल के आटे का फेस पैक लगाने का फायदा
- चेहरे पर चावल के आटे का फेस पैक लगाने से आपके चेहरे के दाग-धब्बे कम हो जाएंगे।
- चेहरे पर चावल के आटे के इस्तेमाल से ग्लो बढ़ जाएगा।
- चेहरे पर अगर आप चावल के आटे का इस्तेमाल करती हैं, तो इससे चेहरा चमकदार और मुलायम रहता है।
- अगर आपके चेहरे पर किसी तरह की रेडनेस है, तो इसे कम करने के लिए भी इसे लगाया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: Fennel Face Mask: घरेलू चीजों से बढ़ा सकते हैं चेहरे का ग्लो, एक्सपर्ट से जानें कैसे करें सौंफ का इस्तेमाल
चेहरे पर आपको चावल के आटे का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। मौसम के बदलने की वजह से स्किन पर होने वाली समस्याएं भी इससे कम होती हैं। साथ ही चेहरे का ग्लो लंबे समय तक बना रहता है। घर पर रखी चीजों से बने फेस पैक से किसी तरह का कोई नुकसान भी नहीं होता है।
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- Freepik
- चेहरे पर फेस पैक लगाने से क्या होता है?
- चेहरे पर फेस पैक लगाने से स्किन क्लीन होती है।
- चेहरे पर चावल के आटे का फेस पैक क्यों लगाना चाहिए?
- अगर आपको ग्लोइंग ग्लास स्किन चाहिए तो इसका इस्तेमाल जररूर करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।