टमाटर से सब्जी नहीं बल्कि बनाएं सॉफ्ट फूली हुई पूरी, यह रहा बनाने का तरीका

Tomato Puree Recipe: पिछले दिनों टमाटर के दाम आसमान छू रहे थे, लेकिन अब मार्केट में टमाटर सस्ते मिलने लगे हैं। ऐसे में टमाटर का इस्तेमाल बढ़ गया है, क्योंकि इसके बिना खाने में स्वाद नहीं आता। मगर अब-तक आपने टमाटर का इस्तेमाल सब्जी, प्यूरी या सलाद आदि बनाने के लिए किया होगा। मगर क्या आपने टमाटर की पूरी बनाकर खाई है? अगर नहीं, तो एक बार जरूर ट्राई करें।
बता दें कि टमाटर की पूरी का स्वाद काफी अच्छा होता है, जिसे बनाना भी बहुत आसान है। टमाटर की पूरी को आप आलू की सब्जी, नॉन-वेज आइटम के साथ सर्व कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि टमाटर की पूरी कैसे तैयार की जा सकती है।
टमाटर की फूली हुई पूरी। Recipe Card
इन ट्रिक्स से तैयार करें टमाटर की फूली हुई पूरी।
Ingredients
- आटा- 1 कप
- टमाटर- 2 (प्यूरी)
- बेसन- 1 कप
- नमक- स्वादानुसार
- लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
- अजवाइन- आधा चम्मच
- हल्दी पाउडर- आधा चम्मच
- पानी- जरूरत के हिसाब से
Step
- Step 1:
टमाटर की पूरी बनाने के लिए सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों तैयार कर लें।
- Step 2:
अब एक बाउल में आटा, बेसन को छान लें और अच्छी तरह से मिला लें।
- Step 3:
अब एक बाउल में आटा, बेसन को छान लें और अच्छी तरह से मिला लें।
- Step 4:
सभी सामग्रियों को डालकर हल्के हाथों से इसे गूंथ लें।
- Step 5:
जब आटा अच्छी तरह से सेट हो जाए, तो आटे की बराबर मात्रा में लोइयां बना लें।
- Step 6:
अब आप कड़ाही में तेल डालें और बेली हुई पूरियों को एक-एक करके फ्राई कर लें।
- Step 7:
जब सारी पूरी को प्लेट में निकाल लें। बस आपकी टमाटर की पूरी तैयार है।
विधि
- टमाटर की पूरी बनाने के लिए सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों तैयार कर लें। (टमाटर से झटपट बनने वाली 3 रेसिपीज)
- फिर टमाटर को काटकर मिक्सर ग्राइंडर में डालकर पीस लें और एक बाउल में निकालकर रख लें।
इसे जरूर पढ़ें- सब्जी के साथ सर्व करें ये 2 फ्लेवर वाली पूरियां, जानें बनाने का तरीका
- अब एक बाउल में आटा, बेसन को छान लें और अच्छी तरह से मिला लें ताकि इसमें किसी भी तरह की गांठ न रहे।
- फिर इसमें अन्य सभी सामग्रियों को जैसे टमाटर की प्यूरी, नमक, घी, लाल मिर्च, अजवाइन और तेल डाल दें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- अब आप आटे में पानी डालें और हल्के हाथों से इसे गूंथ लें। फिर 20 मिनट के लिए आटे को रख दें।
- जब आटा अच्छी तरह से सेट हो जाए, तो आटे की बराबर मात्रा में लोइयां बना लें।
- अब लोइयों को गोल- गोल पूरी के आकार का बेल लें और बेलकर साइड में रख दें।
- फिर पूरी के पास-पास चाकू से छोटे- छोटे छेद कर लें।
- कड़ाही में तेल डालें और हल्की आंच पर गर्म करने के लिए रख दें।
- अब बेली हुई पूरियों को एक-एक करके कड़ाही में डालें और अच्छी तरह से तल लें।
इसे जरूर पढ़ें- पूरी को खस्ता और स्वादिष्ट बनाने के लिए रखें इन बातों का ध्यान
- जब सारी पूरी को प्लेट में निकाल लें। बस आपकी टमाटर की पूरी तैयार है।
- इसे चाय या कॉफी के साथ सर्व कर सकती हैं। वैसे तो इसे आलू की सब्जी से साथ खाया जाता है।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।