भारतीय किचन में रोटियां या पराठों के साथ-साथ कुलचा भी बहुत शौक से खाया जाता है। पंजाबी व्यंजन के साथ तो इसका स्वाद बहुत ही लाजवाब लगता है, खासकर छोले के साथ। आमतौर पर कुलचा तंदूर या ओवन में बनाया जाता है, लेकिन हर घर में ये चीजें मौजूद नहीं होती हैं। इसलिए लोग बाहर से मंगवाकर खाना पसंद करते हैं। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या घर पर कुलचा तैयार ही नहीं किया जा सकता?
इसपर हम कहेंगे हां, हम घर पर भी कुलचा तैयार कर सकते हैं। वो भी बिल्कुल देसी तरीके से, जिसे बनाने के लिए आपको तंदूर या ओवन की जरूरत नहीं होगी। आप बहुत ही आसानी से तवे पर कुलचा तैयार कर सकते हैं। इसकी आसान रेसिपी हम आपके साथ साझा कर रहे हैं, जिसे आप घर पर बनाने के लिए साझा कर सकते हैं।
तवा पर कुलचा की विधि
- सबसे पहले एक बड़ी परात में मैदा छान लें। फिर इसमें बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, चीनी और नमक मिलाएं। अब इसमें दही और थोड़ा गुनगुना पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें।
इसे जरूर पढ़ें-घर पर बनाना चाहती हैं सॉफ्ट कुलचा तो आजमाएं ये ट्रिक्स
- इसमें थोड़ा तेल लगाकर आटे को चिकना करें। अब आटे को ढककर 2 से 3 घंटे तक किसी गर्म जगह पर रख दें, ताकि यह फुले। आटे से छोटी-छोटी लोइयां बनाएं।
- बेलन की मदद से गोल कुलचा बेल लें। फिर ऊपर से थोड़ा पानी लगाएं और फिर कलौंजी व हरा धनिया छिड़कें। आप तिल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- फिर हल्के से बेलन से दबा दें। अब तवा को हल्की आंच पर गर्म करने के लिए रख दें। फिर कुलचे का पानी वाला हिस्सा नीचे की तरफ तवे पर रख दें।
इसे जरूर पढ़ें-घर पर ब्रैड कुल्चा बनाने की आसान रेसिपी जानिए
- कुछ देर बाद नीचे से हल्का भूरा हो जाए तो तवा पलट दें। चाहें तो सीधी आंच पर भी हल्का सेक सकते हैं। अब तैयार कुलचे पर मक्खन लगाएं और छोले के साथ गरमा-गरम सर्व करें। अगर आप चाहें तो इसे चाय के साथ भी खा सकते हैं।
Image Credit- (@freepik and shutterstock)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों