हलवाई की सीक्रेट रेसिपी से बनाएं सुरती खमन, मुंह में आ जाएगा पानी

गुजरात में लोग कई तरह के स्नैक्स खाना पसंद करते हैं क्योंकि ये बहुत लाइट और डिलिशियस होते हैं। अगर गुजरात के सबसे पॉपुलर स्नैक्स की बात जाए, तो इसमें ढोकला का नाम जरूर शामिल किया जाता है। खमन ढोकला सिर्फ गुजरात में ही नहीं, बल्कि देश के कोने-कोने में बड़े ही चाव से खाया जाता है।
मगर यह बहुत कम लोगों को मालूम होगा कि गुजरात का सुरती खमन भी बहुत पॉपुलर है, जिसकी दीवानगी पूरे देश में फैली हुई है। अगर आप चाहें तो गुजरात के इस स्नैक्स को ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए आपको गुजरात जाने की कोई जरूरत नहीं है बल्कि इस लेख में बताई गई इंटेंट रेसिपी को ट्राई करना है।
सुरती खमन Recipe Card
आप इन आसान स्टेप्स से खमन तैयार कर सकती हैं।
Ingredients
- 1 कप- चना दाल
- 1 चम्मच- चावल
- 1/2 चम्मच-हल्दी पाउडर
- 4-हरी मिर्च
- आवश्यकतानुसार- पानी
- स्वादानुसार-नमक
- 1/2 चम्मच- बेकिंग सोडा
- 3 चम्मच- तेल
- 2 चम्मच-हरा धनिया
- 1/2 चम्मच-सरसों
- 1/4 चम्मच-हींग
- 1 चम्मच- नीम के पत्ते
Step
- Step 1:
सुरती खमन बनाने के लिए सबसे पहले सभी सामान तैयार करके रख लें। दाल, चावल को 3 से 4 घंटे के लिए भिगोकर रख दें।
- Step 2:
जब 4 घंटे हो जाए तो इसे साफ पानी से धो लें और एक मिक्सर ग्राइंडर में दाल चावल के साथ 2 हरी मिर्च और हल्दी पाउडर डालकर पीस लें।
- Step 3:
मिश्रण को एक बाउल में डालें और 5 घंटे के लिए ढककर रख दें। अब इसमें बेकिंग सोडा और पानी डालें और अच्छी तरह से मिलाकर रख दें।
- Step 4:
अब एक बेकिंग ट्रे में तेल लगाएं और मिश्रण डालकर ओवन में 10 मिनट पर बेक कर लें। फिर इसे निकालकर ठंडा होने दें।
- Step 5:
इस दौरान कढ़ाही में तेल गर्म करें और सरसों, हींग, नीम के पत्ते डालकर तड़का लगा लें।
- Step 6:
बस आपका सुरती खमन तैयार है, जिसे आप सर्व कर सकती हैं।
विधि
- सुरती खमन बनाने के लिए सबसे पहले सभी सामान तैयार करके रख लें। दाल, चावल को 3 से 4 घंटे के लिए भिगोकर रख दें।
इसे ज़रूर पढ़ें- 10 मिनट में बच्चों के लिए आसानी से ढोकला तैयार करें
- जब 4 घंटे हो जाए तो इसे साफ पानी से धो लें और एक मिक्सर ग्राइंडर में दाल चावल के साथ 2 हरी मिर्च और हल्दी पाउडर डालकर पीस लें।
- मिश्रण को एक बाउल में डालें और 5 घंटे के लिए ढककर रख दें। अब इसमें बेकिंग सोडा और पानी डालें और अच्छी तरह से मिलाकर रख दें।
- अब एक बेकिंग ट्रे में तेल लगाएं और मिश्रण डालकर ओवन में 10 मिनट पर बेक कर लें। फिर इसे निकालकर ठंडा होने दें।
इसे ज़रूर पढ़ें- 5 मिनट में घर पर कैसे बनाएं 'मग ढोकला', सीखें आसान रेसिपी
- इस दौरान कढ़ाही में तेल गर्म करें और सरसों, हींग, नीम के पत्ते डालकर तड़का लगा लें। अब इस तड़के को खमन के ऊपर डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- बस आपका सुरती खमन तैयार है, जिसे आप सर्व कर सकती हैं। (बच्चे इन शानदार स्नैक्स को करेंगे खूब पसंद)
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।